मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Makar Sankranti 2024 Daan: मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्‍तुओं का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी


मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी


नए साल में आने वाला पहला त्यौहार मकर सक्रांति हैं जिसे पूरे देश में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता हैं। मकर संक्रांति सूर्य के उत्‍तरायण होने की खुशी में मनाया जाने वाला महान पर्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। आने वाली 15 जनवरी, सोमवार को मकर संक्रांति का पावन पर्व हैं।

धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार, उत्‍तर दिशा को देवताओं की दिशा और दक्षिण को दैत्‍यों की दिशा माना जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन से यानी 15 जनवरी से सूर्य उत्‍तरायण होकर भ्रमण करना शुरू करते हैं। इसलिए इस दिन को धार्मिक मान्‍यताओं में बहुत खास अवसर माना जाता है। इस दिन देवलोक का दरवाजा खुल जाता है और देवताओं का दिन आरंभ होता है। इसलिए इस दिन युगों से दान पुण्य करने का विधान बना हुआ है। कहते हैं इस दिन किए हुआ दान पुण्य जीवन में सुख समृद्धि लाता है वह ही इस जन्म में नहीं बल्कि कई जन्मों तक मकर संक्रांति में किए दान का पुण्य फल प्राप्त होता है।


मकर संक्रांति पर दान का महत्‍व

मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

इस दिन सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। देवताओं की दिशा में सूर्य के गमन के दिवस को शास्‍त्रों में दान-पुण्‍य के कार्यों और स्‍नान के लिए विशेष रूप से महत्‍वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग स्‍नान के साथ कई वस्‍तुएं दान करते हैं। मान्‍यता है कि मकर संक्रांति पर किया गया दान आपको फल के रूप में सौ गुना वापस होकर प्राप्‍त होता है। इसलिए दान-पुण्‍य के इस शुभ अवसर पर अपनी क्षमता के अनुरूप हम सभी को कुछ न कुछ दान जरूर करना चाहिए। 

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका मकर संक्रांति पर दान किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता हैं। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों को दान किया जाता है।


कंबल का दान

मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद या फिर किसी आश्रम में कंबल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आप राहु के अशुभ प्रभाव से भी दूर रहते हैं।


देसी घी का दान

मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

ज्‍योतिष में घी को भी सूर्य और गुरु से जोड़कर देखा जाता है। इस बार मकर संक्रांति भी गुरुवार को होने से घी के दान का महत्‍व और भी बढ़ जाता है। मकर संक्रांति पर शुद्ध घी का दान करने से आपको करियर में लाभ के साथ सभी प्रकार की भौतिक सुविधाएं प्राप्‍त होती हैं और साथ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्‍त होता है।


तिल का दान

मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

मकर संक्रांति को शास्‍त्रों में तिल संक्रांति भी कहा गया है और इस दिन तिल के दान का खास महत्‍व माना गया है। इस दिन तिल का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। शनि देवता ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देवता की पूजा करने के लिए काले तिल का ही प्रयोग किया था। इससे प्रसन्‍न होकर सूर्य देव ने वरदान दिया था कि व‍ह मकर राशि में आएंगे तो तिल से उनकी पूजा करने और तिल का दान करने से वह प्रसन्‍न होंगे। इसलिए तिल दान करने से शनि दोष दूर होता है।


गुड़ का दान

मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

ज्‍योतिष में गुड़ को गुरु की प्रिय वस्‍तु माना गया है। इस साल मकर संक्रांति गुरुवार के दिन पड़ रही है, तो इस वजह से गुड़ का दान करने का महत्‍व और भी बढ़ जाता है। गुड़ का दान करने के साथ ही इस दिन कुछ मात्रा में गुड़ हम सभी को खाना भी चाहिए। ऐसा करने से शनि, गुरु और सूर्य तीनों के दोष दूर होते हैं। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ के लड्डू या फिर गुड़ और मुरमुरे के लड्डू दान कर सकते हैं।


वस्‍त्र दान

मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

मकर संक्रांति पर वस्‍त्रों का दान भी महादान माना गया है। इस दिन किसी गरीब और जरूरतमंद के एक जोड़ी वस्‍त्र का दान अवश्‍य करें। एक बात का ध्‍यान रखें कि ये वस्‍त्र पुराने या फिर इस्‍तेमाल किए हुए और फटे हुए नहीं होने चाहिए। सदैव नए वस्‍त्रों का दान करना ही शास्‍त्रों में उचित माना गया है।


खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति पर करें इन 6 वस्तुओं का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

मकर संक्रांति को प्रमुख तौर पर खिचड़ी का पर्व माना जाता है और इस दिन खिचड़ी का दान करने का विशेष महत्‍व भी माना गया है। इस दिन चावल और उड़द की काली दाल का दान खिचड़ी के रूप में किया जाता है। उड़द का संबंध शनि देव से माना जाता है और इसका दान करने से शनि दोष दूर होते हैं। वहीं चावल को अक्षय अनाज माना जाता है। चावल को दान करने से आपको अक्षय फल की प्राप्ति होती है।



Tags: 2024 ka makar sankranti kab hai, makar sankranti / pongal 2024, makar sankranti 2024 date and time, makar sankranti 2024 par kya daan kare, makar sankranti 2024 rashifal, makar sankranti 2024 significance, makar sankranti uttarayan, मकर संक्रांति 2024 का कब है, मकर संक्रांति 2024 का शुभ मुहूर्त, मकर संक्रांति 2024 राशि अनुसार दान, मकर  संक्रांति पर करें वस्तुओं का दान, संक्रांति पर क्या दान करें




____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

1 comments so far,Add yours