Shani Gochar 2023: साल 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं शनि देव, इस राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ, चारों ओर से होगी धन की बरसात

Shani Gochar 2023: 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे शनि, खुल जाएगी इन राशियों की किस्मत

Shani Gochar 2023: ग्रह और नक्षत्रों के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के लोगों के जीवन पर शुभ या अशुभ तरीके से पड़ता है। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन को ग्रह गोचर कहा जाता है। इसी दौरान एक ही राशि में दो ग्रहों के मिलने से अलग-अलग योग बनते हैं जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 12 जुलाई 2022 को शनि मकर राशि में गोचर कर गए थे। शनि ग्रह गोचर की खास बात यह है की शनिदेव 30 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए गणित किया जाए तो नए साल में यानी 17 जनवरी 2023 (Shani Gochar 2023 Date) को 30 साल बाद शनि देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार  आने वाले नए साल में यह राशि परिवर्तन बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि शनि ग्रह गोचर से कई प्रकार के महत्वपूर्ण योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें शश महापुरुष राजयोग (Shasha Mahapurush Raja Yoga) का नाम भी शामिल है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस जातक की कुंडली के शुभ स्थान पर यह राजयोग बनता है, उसे जीवन में सुख-समृद्धि कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है। आने वाले वर्ष में इस राशि परिवर्तन से कई सारे बड़े बदलाव हमें देखने को मिलेंगे। कई राशियों के लिए यह लाभदायक है, तो कई राशियों की मुसीबतें बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वे राशियां...

मेष राशि

शनि ग्रह पूरे 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। इस अवधि में उन्हें धन के क्षेत्र में वृद्धि प्राप्त होगी। इस के अतिरिक्त पुश्तैनी सम्पत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए विदेश में पढ़ने के योग बन रहे हैं और जो लोग अपने व्यापार या नौकरी में विस्तार करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय उत्तम माना जा रहा है।

वृषभ राशि

शनि गोचर के बाद वृषभ राशि की किस्मत भी पूरी तरह से बदल जाएगी। शनि आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे जिससे कार्यस्थल पर आपको प्रगति देखने को मिलेगी।  शनि आपकी दशम और नवम भाव के स्वामी भी है। ऐसे में आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा और सभी तरह के अटके कार्य पूर्ण भी होंगे। आपकी राशि के स्वामी शुक्र है जिसकी शनि से बनती है। ऐसे में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस में भी अपार सफलता हासिल होगी। विदेश यात्रा का शुभ योग प्राप्ति हो रहा है।आर्थिक मामलों में भी मजबूती आएगी। इसके साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी।

30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे शनि, खुल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मिथुन राशि

शनि का गोचर आपके भाग्य भाव में होगा, जिससे आपकी किस्मत के पलटने की संभावना गहरी होगी। आपको शनि ढैय्या से भी छुटकारा मिलेगा। नौकरी व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नवम भाव से शनि की लाभ और शत्रु के अलावा तीसरे भाव में होने से आपका भाग्योदय होगा। किसी पुरानी बीमारी के ठीक होने के आसार भी नजर रहे हैं। जीवन की कई उलझनों से भी छुटकारा मिलेगा। विद्या के क्षेत्र में शुभ फल मिलेंगे।

सिंह राशि

अगर आपकी राशि सिंह है तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि नया साल आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से रूके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। नए साल में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। क्योंकि  शनिदेव आपकी राशि से सातवें भाव में विराजमान होने वाले हैं। कुंडली का सातवां भाव विवाह और जीवन साथी का होता है शनि सप्तम एवं अष्टम के कारक ग्रह होकर सप्तम भाव मे स्वगृही होकर गोचर कर रहे हैं और ऐसे में व्यवसायिक गठबंधन लाभकारी साबित होंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह साल किसी वरदान से कम नहीं होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि गोचर की वजह से नया साल बेहद ही शुभ साबित होने वाला है। शनि आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा तब आपको शश योग का लाभ मिलेगा। इसे आपको अपने शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। रोग से भी छुटकारा मिलेगा। आपमें साहस और पराक्रम बढ़ेगे। सभी कार्यों से बाधाएं हटेंगी। कानूनी मामलों में विजय होंगे। नौकरी या व्यापार में भी सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में भी मजबूती मिलेगी।

धनु राशि

अगर आप धनु राशि के जातक हैं तो बता दें कि लंबे समय से चली रही शनि की साढ़े साती से आपको मुक्ति मिलेगी। शनि गोचर के बाद आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जीवन में आने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी में भी पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय से आप जिस काम में अधिक मेहनत कर रहे हैं अब उसमें सफलता हासिल होगी।

Shani Gochar 2023

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर शनिदेव हमेशा कृपा बरसाते हैं। नए साल में आपको शनि ढैय्या से छुटकारा मिलेगा। शनि का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। इस अवधि में आपको कई क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। साझेदारी में किया गया कार्य आपके लिए अधिक फलदायी होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक उसमें सफलता अर्जित करेंगे। संतान पक्ष से भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।नौकरी और बिजनेस में भी आपको अपार सफलता मिलेगी।

मकर राशि

शनि मकर राशि की यात्रा पर विराम देते हुए साल 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मकर और कुंभ राशि दोनों ही शनिदेव की स्वयं की राशियां हैं। शनि का गोचर आपकी राशि में दूसरे भाव और फिर दूसरे भाव में ही अस्त होंगे। इस कारण से मकर राशि के लिए शुभ संकेत हैं। आपको अचानक मुनाफा और रुका हुा धन मिल सकता है। जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में जबरदस्त ग्रोथ भी देखने को मिलेंगी। शनि का यह राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित होगा।

कुंभ राशि

शश महापुरुष राजयोग के निर्माण से कुंभ राशि के जातकों को भी बहुत लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्हें पैतृक संपत्ति में लाभ मिल सकता है। इसके साथ उन्हें अपने जीवन साथी का भी भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वह अपने कौशल से उन्नति प्राप्त करेंगे और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मीन राशि

साल 2023 में शनि के कुंभ राशि में आने से मीन राशि के जातकों को अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। शनिदेव आपकी राशि से कुंडली के 12वें भाव में गोचर करेंगे।लेकिन आपको हानि के बजाय फिजूल खर्चों रोक लग सकती है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सामाजिक, पद प्रतिष्ठा में भी बढोतरी होने के संकेत दिख रहे हैं। धन का आप अच्छा निवेश करते हुए ज्यादा से ज्यादा पैसे एकत्रित कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के किसी योग्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। www.99advice.com  इसकी पुष्टि नहीं करता है।)




Tags: Shani Dev, Shani Gochar 2023, new year 2023, Shani Transit 2023, Shani Gochar, Shani upay, rashifal, zodiac sign, rashifal 2023, कुंभ राशि, शनि गोचर 2023, कुंभ राशि में गोचर, शनि देव






____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours