Christmas Vastu Tips: यदि घर में आप क्रिसमस ट्री रखती हैं तो सकारात्मकता बनाए रखने के लिए वास्तु से जुड़ी कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Christmas 2022: घर की इस दिशा में लगाएं क्रिसमस ट्री, मिलेगा लाभ

क्रिसमस ट्री को लगाते समय ऐसे रखें दिशा और नियम का ध्यान


मुख्य बातें

ईसाई समुदाय का सबसे प्रमुख त्योहार क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। 

ईसाई धर्म में क्रिसमस ट्री का विशेष महत्व बताया गया है।

क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री लगाना होता है शुभ।

क्या है क्रिसमस ट्री की सही दिशा जाने।

क्रिसमस ट्री पर रेड और पीले रंग की लाइट लगाएं।


Vastu Tips For Christmas Tree: ईसा मसीह यानी यीशु के जन्मदिवस के उपलक्ष्‍य में 25 दिसंबर को मनाये जाने वाले क्रिसमस डे को भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि क्रिसमस का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। और लोग अभी से त्यौहार की खरीददारी और सजावट में लग गए है।

क्रिसमस के दिन लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं। लेकिन क्रिसमस ट्री का इस दिन पर खास महत्व होता है। क्रिसमस पर सभी घरों में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है और फिर उसे सुंदर तरीके से सजाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि क्रिसमस ट्री का संबंध सिर्फ सजावट से नहीं होता, बल्कि घर की पॉजिटिविटी से भी इसका संबंध होता है। यही वजह है कि क्रिसमस के अवसर पर इसे लगाना शुभ माना जाता है।

क्रिसमस ट्री मुख्य रूप से परिवार के सभी लोगों को एक जुट करने में मदद करता है और घर के बच्चों के साथ बड़ों की भी सेहत का आशीर्वाद देता है। इसीलिए  क्रिसमस ट्री को लगाते समय सही स्थानऔर दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में क्रिसमस ट्री के क्या महत्व है और इसे किस दिशा में रखना शुभ माना गया है-


क्रिसमस ट्री लगाने का महत्व (Importance of Christmas Tree)

क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री जरूरी होता है और हर घर पर इसे लगाया जाता है। ऐसी मान्‍यता है कि क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री लगाने की शुरुआत उत्तरी यूरोप से की गई है। उसके बाद 16वीं शताब्‍दी के आते ही जर्मनी में क्रिसमस ट्री लगाना शुरू हुआ। उस समय क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए देवदार के पेड़ों को इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद से ही क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा शुरू हो गई। कई जगहों पर क्रिसमस वाले दिन कुछ लोग चैरी के पौधे को भी क्रिसमस ट्री के रूप में सजाते हैं। घर में क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है, जिसका अनुकूल प्रभाव घर पर पड़ता है। जिस कारण घर में शांति का माहौल बना रहता है। वहीं क्रिसमस ट्री रखने से वास्तु दोष भी दूर होने की मान्यता है। क्रिसमस ट्री को एकता का प्रतीक माना जाता है।


घर में क्रिसमस ट्री लगाने की सही दिशा और नियम

घर की इस दिशा में लगाएं क्रिसमस ट्री, मिलेगा लाभ
क्रिसमस ट्री घर में लगाना है शुभ

- वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह दिशा घर का ईशान कोण होता है जिसमें सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होता है। यही कारण है कि घर के इसी स्थान पर पूजा का स्थान भी बनाया जाता है।

- यदि किसी वजह से आप इस दिशा में क्रिसमस ट्री नहीं रख पाते हैं, तो उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी इसे लगा सकते हैं।

-माना जाता है कि क्रिसमस ट्री लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तो वही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही  धन लाभ भी होने की मान्यता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस ट्री को घर के मुख्यद्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा किसी भी गंदे स्थान या खंभे आदि के पास लगाना शुभ नहीं होता।

- घर में यदि आप असली क्रिसमस ट्री लगाती हैं तो ये ज्यादा अच्छा माना जाता है। क्रिसमस का पौधा तिकोने आकार का ही होना चाहिए। ऐसे आकार का पौधा शुभता लाता है और उसकी सजावट से लाभ होता है।

- घर के भीतर आपको क्रिसमस ट्री हमेशा छोटे आकार का ही रखना चाहिए।

- क्रिसमस ट्री को कई लोग लाइट्स लगाकर भी सजाते हैं। वास्तु के मुताबिक अगर आप क्रिसमस ट्री पर लाइट लगा रहे हैं तो लाल और पीले रंग की लाइट इस्तेमाल करें। हरी-नीली लाइट को लगाने से बचें।

- वहीं यह भी कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री घर के दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है।

- क्रिसमस ट्री के आप-पास मोमबत्ती जरूर जलानी चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

- वहीं क्रिसमस ट्री पर घंटी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

- क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लगाने से धन की कमी नहीं होने की मान्यता है।

- वास्तु के अनुसार अगर आप क्रिसमस ट्री घर में रख रही हैं तो कभी भी ऐसा पौधा घर में न रखें जो सूख गया हो और उसके हरे-भरे होने की ज़रा भी उम्मीद न हो। इस तरह का पौधा वास्तु दोष का कारण बनता है।

आप यदि घर में रखे क्रिसमस ट्री के लिए इन वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। दोस्तों आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप पर शेयर जरूर करें। बाकी सभी आर्टिकल्स को पड़ने के लिए ऐसे ही जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के संग।


(Disclaimer: यहां दी गई पाठ्य सामग्री सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)


 

Tags: Christmas 2023, Rules For Planting Christmas Tree, Direction Of Christmas Tree At Home, Vastu Shastra, Vastu Tips, Merry Christmas, Vastu Tips for Christmas Tree, Christmas Tree, Christmas Day 2023, Christmas eve2023, Merry Christmas, christian, Christmas eve, Festival, Vastu, Aastha, Astro News



____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours