Vastu Tips 2023: नए साल में घर पर नया कैलेंडर वास्तु शास्त्र के अनुसार उचित स्थान व दिशा पर ही लगाएं। आइये जानते है वो खास नियम

Vastu Tips For New Year 2023 Calendar: वास्तु के अनुसार घर पर लगाएं नए साल का कैलेंडर, बनी रहेगी पूरे साल घर में सुख-समृद्धि

Vastu Tips For Calendar 2023: दोस्तों वार्षिक कैलेंडर से पूरे वर्ष के दौरान आनेवाले दिन, व्रत, त्योहार और छुट्टियों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। पुराने साल के खत्म होने पर और नए साल के आंरभ होने पर कैलेंडर को घर में लगाया जाता है। नया साल आने में अब कुछ ही दिन शेष बचे है। ऐसे में सभी अपने घर, दुकान और ऑफिस के पुराने कैलेंडर को बदलकर नया कैलेंडर लगाते हैं।

अक्सर लोग नया कैलेंडर खरीदते समय तारीख, व्रत,त्योहार और छुट्टी को ही ध्यान में रखते हुए खरीदते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कैलेंडर से भी घर की सकारात्मकता और नकारात्मकता जुड़ी होती है। अगर आप सही दिशा या स्थान पर कैलेंडर नहीं लगाएंगे तो यह दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

वास्तु शास्त्र में कैलेंडर को लेकर कई खास नियम बताए गए हैं, जिनका हम सबको पालन करना चाहिए। गलत दिशा में लगाया गया कैलेंडर सुख-समृद्धि में बाधा उत्पन्न कर सकता है। तो ऐसे में यदि आप भी साल 2023 का कैलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो वास्तु के कुछ नियमों और दिशा का विशेष ध्यान रखें।

आइए जानते हैं कि घर में नए साल का कैलेंडर लगाते वक्त हमें कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए।


कैलेंडर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

 वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी आप नया कैलेंडर लगाएं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कैलेंडर में जो दृश्य बने हों वो सुंदर और सकारात्मक दृष्टिकोण वाले हों। कैलेंडर में युद्ध, बंजर जमीन, अवसाद, हिंसक जानवर और लैंडस्कोप की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे कैलेंडर लगाने से घर में कलह-क्लेश का माहौल रहता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, कैलेंडर में विवाह, नीले-आसमानी आकाश, नदी, झरने, उगता हुआ सूरज आदि जैसी तस्वीरें बनी होना शुभ माना जाता है।

⛧ वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, कैलेंडर में विवाह, नीले-आसमानी आकाश, नदी, झरने, उगता हुआ सूरज आदि जैसी तस्वीरें बनी होना शुभ माना जाता है। इस तरह के कैलेंडर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

⛧ नए साल पर नया कैलेंडर लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी पुराने केलैंडर के ऊपर नया कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है।

⛧ वास्तु शास्त्र में कुछ रंगों को बेहद शुभ माना जाता है। इनमें सफेद, हरा, गुलाबी, लाल और नीला रंग शामिल हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में इन रंगों में से किसी एक रंग का कैलेंडर लगाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

वास्तु के अनुसार घर पर लगाएं नए साल का कैलेंडर, बनी रहेगी पूरे साल घर में सुख-समृद्धि

⛧ वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को कभी भी मुख्य द्वार के ठीक सामने या दरवाजे के पीछे भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से यह परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है।

नया साल शुरू होते ही पुराने कैलेंडर को घर से बाहर निकाल फेंकना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पुराने कैलेंडर को घर में नहीं रखना चाहिए। अगर आप इसे नहीं हटाएंगे तो इससे उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा वास करती है।


वास्तु के अनुसार लगाएं कैलेंडर

► वास्तु के अनुसार कैलेंडर की दिशा का सही होना काफी जरूरी है। नए साल पर नए कैलेंडर को घर में  किस दिशा में टांगा जाए, हमें इस बारे में भी पता होना चाहिए। वास्तु  शास्त्र में कैलेंडर लगाने के लिए पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा अनुकूल होते हैं। पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाने से जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि आती है। वहीं पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने पर काम तेजी से होते हैं। वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है। इसलिए इस दिशा में कैलेंडर को लगाने से आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ मिलता है।

► वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर कैलेंडर बदलते वक्त भूलकर भी कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा या इस दिशा की दीवार में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है जिससे सुख-समृद्धि में कमी आती है और घर की तरक्की बाधित होती है।


Disclaimer: यहां दी गयी सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यह बताना जरूरी है यहां कि www.99advice.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।




Tags: Vastu Shastra, New Year 2023, Vastu Tips 2023, Calendar, vastu tips, vastu tips for Calendar, Calendar vastu tips, वास्तु शास्त्र, कैलेंडर, वास्तु टिप्स, faith, Calendar2023, Vastu Tips for money, vastu niyam, New Year, 2023 Calendar, Vastu Tips For New Year 2023




____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours