Chandra Grahan Horoscope: कल साल का अंतिम चंद्र ग्रहण बदल देगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का हाल।

Chandra Grahan Effect On Rashi 2022

Chandra Grahan 2022: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन यानी 8 नवंबर को लगने जा रहा है जो की ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से काफी खास माना जा रहा है। 

Lunar eclipse Effects on zodiac: हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है, जिस वजह से इस ग्रहण का प्रभाव इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। कहा जाता है ग्रहण के दौरान काफी चीजों पर असर दिखाई देता है। ज्योतिष की मानें तो ग्रहण लगना अशुभ होता है क्योंकि इस ग्रहण की वजह से कुछ राशि के जातकों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ सकता है।

जानिए 8 नवंबर के चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है-


मेष राशि:

मेष राशि के लोग इस वक्त निवेश करने से बचें क्योंकि इस राशि के लोगों को धन हानि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लिए चंद्रग्रहण चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। छात्रों के लिए भी यह चंद्रग्रहण अनुकूल नहीं रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने में देरी होगी। इस राशि के लोगों को अचानक से बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि के जिन लोगों ने अभी नया बिजनेस शुरू किया है उनके लिए ग्रहण काफी शुभ दिखाई दे रहा है। आर्थिक-पारिवारिक दृष्टि से आपको लाभ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि

किसी भी तरह के वाद विवाद से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर आप विवादों से बच निकलेंगे तो लाभ भी मिलेगा।

सिंह राशि

इस राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। अगर आप पैसे कहीं फंसे हुए हैं तो आपको वो मिल सकते हैं।नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव की वजह से  वैवाहिक और प्रेम संबंध मजबूत होने के संकेत मिलगें। किसी जगह शादी की बात चल रही है तो आपकी शादी जल्द ही हो सकती है।

कन्या राशि:

कन्या राशि वाले जातकों को भी इस चंद्र ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे। कन्या राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण के बाद नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है लेकिन परिवार के लोगों में आपसी मतभेद भी हो सकता है। कन्या राशि के लोग इस दौरान नया घर खरीद सकते हैं।

तुला राशि:

तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक हानि होने के संकेत हैं इसीलिए कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। यदि आप पैसा सोच समझकर नहीं खर्च करेंगे तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों को किसी भी तरह की प्रॉपर्टी के विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए। आपको  धैर्य बनाएं रखना होगा नहीं तो यह ग्रहण आपको काफी नुकसान देने वाला हो सकता है। इसीलिए सावधानी बरतें।

धनु राशि

इस दौरान आपके अंदर धार्मिक उन्नति भी होगी जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको सेहत संबधित कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

मकर राशि

इस राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित होने जा रहा है। इस दौरान आपके प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। आप जिस पारिवारिक संपत्ति के लिए प्रयास में लगे हुए थे वो आपको मिलने की संभावना है। समय आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि:

मीन राशि को सेहत के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। खान -पान की आदतों पर ध्यान दें और धन हानि से बचने के लिए पैसा सोच समझकर खर्च करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 


 


Tags: Chandra Grahan, Chandra Grahan Effects On Rashi, Lunar Eclipse, Lunar Eclipse Effects On Zodiac, Kartik Purnima, 2022 ka chandra grahan, 8 november 2022 chandra grahan time in india, chandra grahan 2022, chandra grahan 2022 bharat me kaha kaha dikhega, chandra grahan 2022 delhi, chandra grahan 2022 drik panchang, chandra grahan 2022 effect on rashi, chandra grahan 2022 garbhvati mahilao ke liye, chandra grahan 2022 hindu panchang, chandra grahan 2022 horoscope, chandra grahan 2022 in delhi, chandra grahan 2022 ka rashiyo par prabhav, chandra grahan 2022 kaha kaha dikhega, chandra grahan 2022 kis rashi par hai, chandra grahan 2022 live today, chandra grahan 2022 me pregnant lady kya kare, chandra grahan 2022 precautions during pregnancy, chandra grahan 2022 sutak time, chandra grahan 2022 upay, khagras chandra grahan 2022, is today chandra grahan 2022, second chandra grahan 2022, sutak time for chandra grahan 2022, timing of chandra grahan 2022 in india, चंद्र ग्रहण 2022 राशि प्रभाव, chandra grahan 2022 where in india






____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours