Articles by "Chandra Grahan"
Showing posts with label Chandra Grahan. Show all posts
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर चंद्र ग्रहण के समय अपनी राशिानुसार करें इन मंत्रों का जाप

Chandra Grahan 2025


मुख्य बातें

आज 7 सितंबर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण।

भारत में मान्य होगा चंद्र ग्रहण।

इन विशेष मंत्रों के जाप से करें ग्रहण के प्रकोप से बचाव


Chandra Grahan 2025 Mantra Jaap: आज 7 सितंबर, रविवार को इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण रविवार की रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक है और इसकी कुल अवधि 3 घंटे 39 मिनट रहने वाली है। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा और सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। चंद्र ग्रहण का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव होगा तो कुछ पर अशुभ प्रभाव भी होगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए आप ग्रहण के समय अपनी राशि के अनुसार कुछ सरल मंत्रों का जाप कर सकते है। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस मंत्र का जाप करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण पर राशि अनुसार मंत्र जाप


मेष राशि:

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मेष राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण पर अशुभ प्रभाव से बचने के लिए 'ओम नम: शिवाय शिवाय नम:' और 'ओम श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ओम स्वाहा:' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


वृषभ राशि:

वृषभ राशि के लोगों को 'ओम शीतांशु, विभांशु, अमृतांशु नम:' और ' श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इसके प्रभाव से कार्यों में रही बाधाएं दूर होकर नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है।


मिथुन राशि:

ग्रहण काल के समय मिथुन राशि के लोगों को 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' और 'ओम श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे सभी तरह के पापों और कष्टों से मुक्ति मिलेगी।


कर्क राशि:

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं। इस राशि के जातकों को शिव जी का 'महामृत्युंजय मंत्र' और चंद्रमा का 'ओम श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:' मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से आपके जीवन से नकारात्मकता दूर हो सकती है। साथ ही व्यापार में लाभ मिल सकता है।


सिंह राशि:

सिंह राशि के लोगों को 'ओम सूर्याय नमः' के मंत्र का 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।ऐसा करने से सभी तरह की नकारात्मकता दूर होकर उत्तम फल प्राप्त होते है।


कन्या राशि:

चंद्रग्रहण के दौरान कन्या राशि को गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए क्योंकि, आपके राशि के स्वामी बुध हैं। साथ ही, 'ओम शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:' और ' हं हनुमते रुद्रात्मकाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है और जीवन में सफलता हासिल होगी।


तुला राशि:

तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए ' क्लीं क्लीं श्रीकृष्णाय नम: ' और 'ओम ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहे तो लक्ष्मी स्तोत्र या दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं। इससे सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।


वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के लोगों को ग्रहण के दौरान 'ओम क्राम क्रीम क्रौम सह भौमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। इसके अलावा आप ग्रहण काल में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।


धनु राशि:

धनु राशि के लोगों के लिए आप चंद्रग्रहण के समय 'ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः' और 'ओम हृीं श्रीं बृं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।


मकर राशि:

चंद्रग्रहण के दौरान मकर राशि के जातक 'ओम शं शनैश्चराय नमः' और माता लक्ष्मी का ' श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। इस राशि के स्वामी शनिदेव होने से ग्रहण काल के वक्त शनि चालीसा का पाठ करना भी आपके लिए लाभकारी होगा।


कुंभ राशि:

चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में ही लगने जा रहा है। इस दौरान आपको ' प्रां प्रीं प्रौं शं शनैश्चराय नमः' और 'ओम श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:' मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। साथ ही, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना भी लाभदायक सिद्ध होगा। चंद्र ग्रहण के प्रभावों से शनि देव आपकी रक्षा करेंगे। इससे जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं।


मीन राशि:

चंद्र ग्रहण के दौरान मीन राशि वाले 'ओम बृं बृहस्पतये नम:' और 'ओम ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:' मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। इसके साथ आप विष्णु चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति की कृपा से दुष्प्रभाव मिट जाएंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।

अगर आप चंद्रग्रहण के समय उपरोक्त लिखित मंत्रों का जाप करते हैं तो कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो सकती है और जीवन में सफलता मिलती है। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी आज की यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)






Tags: chandra grahan, lunar eclipse, eclipse, lunar, grahan, chandra,grahan 2025, chandra grahan 2025, Dharma Aastha, Lunar Eclipse Timings, Chandra Grahan Time, Chandra Grahan Time In India, Chandra Grahan Today, blogs hindi, Lunar eclipse In India, Lunar eclipse on September 7, Lunar Eclipse 2025, Pitru Paksha 2025, Bhadrapad Purnima 2025, Chandra Grahan 2025 LIVE, astrology, astro, rashifal, todayrashifal, खग्रास चंद्रग्रहण, चंद्र ग्रहण 2025









99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."