कार्तिक पूर्णिमा पर आर्थिक दिक्कतों को दूर करने और सुख-सौभाग्य दिलाने वाली पूजा का सरल एवं चमत्कारी उपाय को जानने के लिए हमारा यह लेख जरूर पढ़ें।

कार्तिक पूर्णिमा पर पैसे की तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय

Kartik Purnima Upay Remedies: हिंदू धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा का बहुत खास महत्व है। कार्तिक माह सभी महीनों में उत्तम फलदायी माना गया है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर के दिन मनाई जाएगी। इस पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान के बाद चंद्र देवता, भगवान श्री विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से लोगों की कई मनोकामनाएं पूरी होती है। शास्त्रों के जानकारों की मानें तो इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलता है और उससे जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।


आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले सरल एव चमत्कारी उपाय के बारे में-


कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये सरल एव चमत्कारी उपाय


1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से तोरण बनाएं। आम के पत्तो से बना तोरण या वंदनवार घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकती है। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर हल्दी मिश्रित जल से स्वास्तिक का निर्माण करें। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और उनका आशीर्वाद हमेशा अपने भक्तों पर बना रहता है।

2. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-यमुना स्नान करने का बहुत पुण्य मिलता है। यदि आप हाथ में कुश लेकर स्नान करेंगे तो इससे भगवान विष्णु और शिव जी दोनों ही प्रसन्न होंगे। स्नान करने के बाद किसी गरीब या जरूरमंत को दान अवश्य करें। मान्यता है कि ऐसा करने से रोगमुक्ति होती है।

3. कार्तिक पूर्णिमा की शाम को तुलसी के सामने घी का दीपक जरूर जलाए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होगी।

4. कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव का पूजन भी किया जाता है। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन शिव लिंग पर दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल का पंचामृत चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। 

कार्तिक पूर्णिमा पर पैसे की तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय

5. दांपत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए पति-पत्नी को कार्तिक पूर्णिमा की शाम को विशेष रूप से चंद्र दर्शन करना चाहिए। इस दिन दूध में शहद डालकर चंद्र देवता को अर्घ्य देने पर सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

6. कार्तिक पूर्णिमा पर श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को इस दिन लक्ष्मीनारायण को पीले पुष्प, हल्दी और केसर आदि अपर्ति करते हुए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

7. कार्तिक पूर्णिमा के दिन रात के समय चंद्र देवता को दूध, गंगाजल और अक्षत मिलाकर अघ्र्य देना चाहि। इस उपाय को करने पर कुंडली से जुड़ा चंद्र दोष दूर होता है। अघ्र्य देने के बाद चंद्रदेव के मंत्र श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः या सों सोमाय नमः का जप करना भूलें।

8. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा घाट या किसी भी पवित्र नदी के घाट पर दीप जलाने और दीपदान करने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर पैसे की तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय

9. कार्तिक पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियां लें और इन कौड़ियों पर हल्दी लगा कर उसे ऐसे स्थान पर रखें जहां आप अपना पैसा रखते हैं। मां लक्ष्मी को स्थायित्व देने का ये उपाय आपके घर मं कभी धन की कमी नहीं होने देगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैwww.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 





Tags: Kartik Purnima, Kartik Purnima 2023, Dev Deepawali, Kartik PurnimaTotke, Purnima Ke Upay, Dev Deepawali, Kashi, Upay, Astrology, Dharma Aastha, Guru Nanak Jayanti, Kartik purnima, kartik purnima snan, Dev Deepawali 2023, Kartik Purnima 2023, kartik month 2023, Kartik Purnima 2023 date, Lakshmi ji, Kartik Purnima Date, Kartik Purnima Kab Hai, Kartik Purnima Kab Hai 2023, Kartik Purnima Vrat 2023, Kartik Purnima Vrat Date, Kartik Purnima Vrat Vidhi, Kartik Purnima Upay, Kartik Purnima 2023 Upay, Kartik Purnima Snan Time, Astro Tips, Jyotish Ke Upay, Kartik Purnima Daan Time, Expert tips, Astro tips, Astrology Upay, Astrology Significance, Goddess Lakshmi, कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा 2023





____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours