Articles by "lord vishnu"
Showing posts with label lord vishnu. Show all posts

Kamika Ekadashi 2025: दीपक से करें ये असरदार उपाय



मुख्य बातें

सावन का दूसरा सोमवार और कामिका एकादशी एक ही दिन।

कामिका एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा होती है।

कामिका एकादशी श्रावण माह के कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है।


Kamika Ekadashi 2025 Deepak Upay: सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है, लेकिन इसी माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि का भी विशेष महत्व है। सावन माह 2025 की पहली एकादशी 21 जुलाई को पड़ रही है। इस कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। संयोग की बात यह है कि कामिका एकादशी पर सावन सोमवार का व्रत भी किया जाएगा। ऐसे में भक्तों को भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु को भी प्रसन्न करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और व्रत करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, इस दिन दीपक के कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जातक के बिगड़े भाग्य भी बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं....


दीपक से करें ये विशेष उपाय (Kamika Ekadashi 2025 Deepak Ke Upay)


मुख्य द्वार पर

घर के चौखट या मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में कामिका एकादशी के दिन शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बरसेगी और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।


मंदिर में या पूजा स्थान पर

कामिका एकादशी के शुभ दिन पर अपने घर के पूजा स्थान पर या भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक अवश्य जलाएं। इस दिन दीपक जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अपने भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन से सभी कष्ट दूर होते है और सुख समृद्धि आती है।


तुलसी के पौधे के पास

भगवान विष्णु अभी योग निद्रा में हैं, ऐसे में तुलसी का अभी विशेष महत्व है क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को बहुत ज्यादा प्रिय है।  इस विशेष दिन भगवान विष्णु का नाम लेकर शाम के समय तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है और घर में दरिद्रता दूर होकर सुख-समृद्धि आती है। 

Kamika Ekadashi 2025


बिल्वपत्र के पेड़ के नीचे

सावन माह भगवान शिव और कामिका एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। बेल या बिल्व पत्र भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। इसलिए इस दिन शिव मंदिर या बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से भगवान शिव और विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

पीपल के पेड़ के नीचे

पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना गया है। ऐसे में कामिका एकादशी के शुभ दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और भाग्य में वृद्धि होती है।

दोस्त्तों कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) और सावन सोमवार (Sawan Somwar) के दिन आप भी भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इन खास जगहों पर दीपक अवश्य जलाये। इस उम्मीद के साथ कि आपको हमारी यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी, हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)







Tags: Sawan, Lord Shiva, Dharma Aastha, Lord vishnu, ekadashi, Kamika Ekadashi 2025, Vishnu Ji, Ekadashi 2025, Kamika Ekadashi, Sawan Month, Ekadashi puja vidhi, Lord Vishnu fast, Sawan Ekadashi, Kamika Ekadashi significance, Kamika Ekadashi Shubh Muhurat, Hindu Calendar 2025, Krishna Ekadashi 2025, Sawan Ekadashi date, Shravan month 2025, Kamika Ekadashi Puja Vidhi Kamika, Ekadashi 2025 in hindi, एकादशी नियम, एकादशी पूजा कैसे करें, एकादशी व्रत कथा, एकादशी व्रत विधि, कामिका एकादशी 2025, व्रत के नियम, श्रावण एकादशी, सावन एकादशी तिथि, हिन्दू व्रत पर्व, कामिका एकादशी, कामिका एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त, कामिका एकादशी पूजा विधि















99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Devshayani Ekadashi 2026 Bhog: देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को जरूर लगाएं ये प्रिय भोग

Devshayani Ekadashi 2026 Bhog: भगवान विष्णु के प्रिय भोग   


मुख्य बिंदु

देवशयनी एकादशी हर वर्ष आषाढ़ माह में मनाई जाती है।

एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।

एकादशी व्रत करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।


Devshayani Ekadashi 2026: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि एकादशी की तिथि हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को पड़ती है जो की जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित है। साल में कुल 24 एकादशी मनाई जाती। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के बाद से भगवान विष्णु चार माह के लिए निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास का आरंभ हो जाता है। इसीलिए इस दिन से कोई भी शुभ कार्य जैसे- विवाह, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं।

इस बार देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2026) 26 जुलाई, 2025 दिन शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन उपवास करते हैं और भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं, उनके सारे पापों का नाश होता है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते है क्या है श्री हरि के प्रिय भोग-


देवशयनी एकादशी के दिन इन चीजों का लगाएं भोग

 

भगवान विष्णु को लगाएं पंचमेवा का भोग

Devshayani Ekadashi 2026 Bhog: देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को जरूर लगाएं ये प्रिय भोग

Devshayani Ekadashi 2026 Bhog: श्री विष्णु हरि के प्रिय भोग


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को पंचमेवा का भोग सबसे प्रचलित भोग माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग यह दिव्य भोग श्री हरि को अर्पित करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में बरकत का वास होता है।


भगवान विष्णु को लगाएं तिल का भोग

Devshayani Ekadashi 2026 Bhog: देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को जरूर लगाएं ये प्रिय भोग

Devshayani Ekadashi 2026 Bhog: श्री हरि का प्रिय भोग


देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को काले तिल का भोग अवश्य  लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इसको अर्पित करने से जीवन की सारी नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो ऐसे में इस दिन श्री हरि को काले तिल के लड्डू का भोग जरूर लगाएं।


भगवान विष्णु को लगाएं मिष्ठान का भोग

Devshayani Ekadashi 2026 Bhog: देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को जरूर लगाएं ये प्रिय भोग

Devshayani Ekadashi 2026 Bhog: भगवान श्री विष्णु के प्रिय भोग


देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मीठे का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसे में इस दिन आप पीले लड्डू, पीली बर्फी या केसर युक्त बर्फी या मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से साधक के सारे कलेश और दुःख दर्द मिट जाते है। और उसके पारिवारुक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उनके जीवन में अन्न और धन की कभी कमी नहीं रहती है।


Devshayani Ekadashi 2025 Bhog: देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को जरूर लगाएं ये प्रिय भोग

Devshayani Ekadashi 2026 Bhog: भगवान श्री विष्णु हरि के प्रिय भोग


दोस्तों अगर आप भी जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से मुक्ति पाना चाहते है तो देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को इन  चीजों का भोग जरूर लगाएं। इसी उम्मीद के साथ कि आपको हमारी यह खास जानकारी जरूर पसंद आई होगी, हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी जरूर शेयर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)







Tags: Devshayani Ekadashi, Devshayani Ekadashi 2026, Dharma Aastha, Lord Vishnu, Expert tips, Astrology Significance, Astrology, Ekadashi, Lord Vishnu Favorite Food, Ekadashi, Hindu, Mythology, Hindu Dharm, देवशयनी एकादशी, देवशयनी एकादशी 2026, हिंदू धर्म, भगवान विष्णु, ज्योतिष महत्व, ज्योतिष, एकादशी, भगवान विष्णु का पसंदीदा भोजन, एकादशी, हिंदू










99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये पुष्प, सिद्ध होंगे सभी कार्य, पूरे साल बनी रहेगी श्रीहरि की कृपा!

भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है ये पुष्प


मुख्य बिंदु

वर्ष के प्रमुख व्रतों में से एक है एकादशी।

हर वर्ष आषाढ़ महीने में योगिनी एकादशी मनाई जाती है।

इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की विशेष पूजा की जाती है।

एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।

एकादशी व्रत करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।


Yogini Ekadashi 2024: पूरे साल में 24 एकादशी और अधिकमास होने पर 26 एकादशी व्रत रखे जाते हैं। एकादशी व्रत और आषाढ़ का महीना दोनों भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है, एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। योगिनी एकदशी निर्जला एकदशी के बाद और देवशयनी एकदशी से पहले की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा एवं व्रत करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है, साथ ही सभी मुरादें पूरी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि कौन से है वो पुष्प जिन्हें अर्पित करने से भगवान विष्णु तुरंत खुश जाते है। आइये जानते है हमारे आज के इस आर्टिकल में -


विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये फूल


कदंब का पुष्प

Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये पुष्प, सिद्ध होंगे सभी कार्य, पूरे साल बनी रहेगी श्रीहरि की कृपा!

भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है ये पुष्प

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कदंब का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इसमें श्रीकृष्ण और राधा रानी का वास होता है। तो ऐसे में इस शुभ तिथि पर जो लोग श्री नारायण को कदंब का फूल चढ़ाते हैं, उनका जीवन मंगल कार्यों से परिपूर्ण रहता है। इसके अलावा उनका दांपत्य जीवन भी सुखी रहता है और साथ ही उनके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।


कमल का पुष्प

Yogini Ekadashi 2024:  भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है ये पुष्प

भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है ये पुष्प


योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कमल का पुष्प चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी का आसन होने के साथ साथ उनका प्रिय फूल भी है। इसलिए जो जातक इस शुभ तिथि पर भगवान श्री हरि को यह फूल चढ़ाते हैं, उन पर हमेशा धन की स्वामिनी की कृपा बनी रहती है और साथ ही घर में शुभता आती है।


गेंदे का फूल

Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये पुष्प, सिद्ध होंगे सभी कार्य, पूरे साल बनी रहेगी श्रीहरि की कृपा!

भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है ये पुष्प


भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए एकादशी तिथि पर श्री हरि को गेंदे का पुष्प अवश्य चढ़ाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री नारायण को एकादशी के दिन गेंदे का फूल चढ़ाने से परिवार के सदस्यों की उन्नति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।


अगर आप भी जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से निजात पाकर अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि लाना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी पर विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए ये फूल जरूर अर्पित करें।इस उम्मीद के साथ कि आपको हमारी यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी, हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)





Tags: Vishnu Ji, Ekadashi , Ekadashi 2024, Yogini Ekadashi , Yogini Ekadashi 2024, Dharma Aastha, Lord vishnu, Ekadashi vrat, Ekadashi vrat 2024, Maa Laxmi, Ashadha Month 2024, Yogini Ekadashi 2024 Puja Muhurat, Lord Vishnu Favourite Flower, Importance Of Yogini Ekadashi, Yogini Ekadashi vrat katha, Favourite Flower, Yogini Ekadashi Ka Mahatva, एकादशी, विष्णु जी, एकादशी 2024, योगिनी एकादशी, योगिनी एकादशी 2024, भगवान विष्णु, योगिनी एकादशी व्रत कथा, योगिनी एकादशी का महत्व












99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."