Kamika Ekadashi and Sawan Somwar 2025 deepak upay: सावन माह में हरि-हर की पूजा का विशेष संयोग। इस खास उपाय से पूरी होंगी हर मनोकामनाएं। जानिए यहां
![]() |
Kamika Ekadashi 2025: दीपक से करें ये असरदार उपाय |
मुख्य बातें
सावन का दूसरा सोमवार और
कामिका एकादशी एक ही दिन।
कामिका एकादशी के दिन भगवान
श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
कामिका एकादशी श्रावण माह
के कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है।
Kamika Ekadashi 2025 Deepak
Upay: सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है, लेकिन इसी माह में
पड़ने वाली एकादशी तिथि का भी विशेष महत्व है। सावन माह 2025 की पहली एकादशी 21 जुलाई
को पड़ रही है। इस कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा
होती है। संयोग की बात यह है कि कामिका एकादशी पर सावन सोमवार का व्रत भी किया जाएगा।
ऐसे में भक्तों को भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु को भी प्रसन्न करने का अवसर प्राप्त
हो रहा है।
मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना
और व्रत करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जीवन में खुशहाली आती है। वहीं,
इस दिन दीपक के कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जातक के बिगड़े भाग्य भी
बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं....
दीपक से करें ये विशेष उपाय (Kamika Ekadashi 2025 Deepak Ke Upay)
मुख्य द्वार पर
घर के चौखट या मुख्य द्वार
पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में कामिका एकादशी के दिन शाम को घर के मुख्य
द्वार के दोनों ओर दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बरसेगी
और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
मंदिर में या पूजा स्थान पर
कामिका एकादशी के शुभ दिन
पर अपने घर के पूजा स्थान पर या भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक अवश्य जलाएं। इस दिन
दीपक जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अपने भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होता
है और जीवन से सभी कष्ट दूर होते है और सुख समृद्धि आती है।
तुलसी के पौधे के पास
भगवान विष्णु अभी योग निद्रा में हैं, ऐसे में तुलसी का अभी विशेष महत्व है क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को बहुत ज्यादा प्रिय है। इस विशेष दिन भगवान विष्णु का नाम लेकर शाम के समय तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है और घर में दरिद्रता दूर होकर सुख-समृद्धि आती है।
![]() |
Kamika Ekadashi 2025 |
बिल्वपत्र के पेड़ के नीचे
सावन माह भगवान शिव और कामिका
एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। बेल या बिल्व पत्र भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय
है। इसलिए इस दिन शिव मंदिर या बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाना शुभ माना
गया है। ऐसा करने से भगवान शिव और विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।
पीपल के पेड़ के नीचे
पीपल के पेड़ में देवताओं
का वास माना गया है। ऐसे में कामिका एकादशी के शुभ दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे
दीपक जरूर जलाएं। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और भाग्य में वृद्धि होती
है।
दोस्त्तों कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) और सावन सोमवार (Sawan Somwar) के दिन आप भी भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इन खास जगहों पर दीपक अवश्य जलाये। इस उम्मीद के साथ कि आपको हमारी यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी, हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई
जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना
है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित
विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Sawan, Lord Shiva, Dharma Aastha, Lord vishnu, ekadashi, Kamika Ekadashi 2025, Vishnu Ji, Ekadashi 2025, Kamika Ekadashi, Sawan Month, Ekadashi puja vidhi, Lord Vishnu fast, Sawan Ekadashi, Kamika Ekadashi significance, Kamika Ekadashi Shubh Muhurat, Hindu Calendar 2025, Krishna Ekadashi 2025, Sawan Ekadashi date, Shravan month 2025, Kamika Ekadashi Puja Vidhi Kamika, Ekadashi 2025 in hindi, एकादशी नियम, एकादशी पूजा कैसे करें, एकादशी व्रत कथा, एकादशी व्रत विधि, कामिका एकादशी 2025, व्रत के नियम, श्रावण एकादशी, सावन एकादशी तिथि, हिन्दू व्रत पर्व, कामिका एकादशी, कामिका एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त, कामिका एकादशी पूजा विधि
Post A Comment:
0 comments so far,add yours