Ganesh Chaturthi 2023: अगर पाना चाहते है संकटों से निजात तो रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति जी के इन चमत्कारी मंत्रों का गणेश चतुर्थी पर करें जाप।

Ganesh Chaturthi 2023 Mantra

मुख्य बिंदु

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।

महाराष्ट्र और गुजरात में गणपति पूजा के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहता है।

19 सितंबर को भगवान गणेश का जनमोत्स्व मनाया जाएगा।


Ganesh Chaturthi 2023 Mantra: हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। तदनुसार, इस वर्ष भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष्य में गणेश चतुर्थी 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। भगवान गणेश एक पूजनीय देवता हैं जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य से जोड़ा गया है। भगवान गणेश को गजानन, धूम्रकेतु, एकदंत, वक्रतुंड और सिद्धि विनायक सहित विभिन्न नामों से जाना जाता है।

यह पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन साधक अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं और श्रद्धापूर्वक विधि-विधान से लंबोदर की पूजा-उपासना करते हैं। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त करने हेतु गणपति बप्पा के निमित्त व्रत-उपवास भी रखते हैं। इस दिन यदि आप चाहें तो आप भी अपने घर पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करके विधि-विधान से गणपति का पूजन कर सकते हैं।


Ganesh Chaturthi 2023 Mantra: हर समस्या का समाधान है ये गणेश मंत्र


हिंदू धर्म में किसी भी देवता से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है, भगवान गणेश ज्ञान के देवता हैं और उनकी पूजा करने से किसी भी बाधा को आसानी से दूर करने में मदद मिलती है। गणपति जी विघ्नहर्ता हैं, ये जीवन के मार्ग पर रही विघ्न बाधाओं को दूर करते हैं और अपने भक्तों को सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। इनकी कृपा हुई तो जीवन में सबकुछ शुभ शुभ होता है।

हालांकि इस दिन आपको रोजगार, सुख, समृद्धि, संकट को दूर करने, ग्रह दोष निवारण, सफलता आदि की कामना है तो आपको इनसे संबंधित गणेश जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान् गणेश की कृपा से अपने विघ्न या परेशानियों को दूर करना हो तो इसके लिए अलग अलग मंत्र हैं। गणेश मंत्र बहुत उपयोगी हैं, क्योंकि यह हर बाधा को दूर करने में मदद करके सकारात्मक परिणाम देते है। गणेश चतुर्थी पर सच्चे मन से इन मंत्रो का जाप करने से गणपति आपकी उस विशेष समस्या को दूर करते हैं, वे आपको कभी खाली हाथ नहीं लौटाएंगे।आइए जानते हैं गणेश जी के मंत्रों के बारे में –


Ganesha Mantra For Money And Prosperity:

Ganesh Chaturthi 2023 Mantra: हर समस्या का समाधान है ये गणेश मंत्र

“ॐ गं गणपतये नमः”

मान्यता है कि गणेशजी का यह बीज मंत्र जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है और भक्तों को सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद देता है। कोई कार्य प्रारंभ करने से पहले कोई समस्या ना आये या फिर सामान्य से लेकर विशेष तक किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।


Ganesh Chaturthi 2023 Mantra: हर समस्या का समाधान है ये गणेश मंत्र

" वक्रतुण्डाय हुं"  

ये गणपति का षडाक्षर विशिष्ट मंत्र है। किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही हो और बीच में ही रुकावट जाती हो तो फिर इस मंत्र का जाप करें।


Ganesh Chaturthi 2023 Mantra

“ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा ''

अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो पा रही है, व्यापर में घाटा चल रहा हो या नौकरी नहीं मिल रही हो तो ऐसे में आर्थिक लाभ के लिए इस मंत्र का जाप करें।


Ganesh Chaturthi 2023 Mantra: हर समस्या का समाधान है ये गणेश मंत्र

“वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥“

किसी भी तरह की बाधाओं को दूर करने के लिए यह सबसे प्रभावी मंत्र है। ऐसी परिस्थितियां जो हमारे जीवन में कुछ समय के लिए बाधाएं खड़ी करती हैं, उन्हें दूर करने के लिए इस मंत्र का नियमित रुप से जाप करने से सभी प्रकार के रास्ते और अवसर खुल जाते हैं।


Ganesh Chaturthi 2023 Mantra: हर समस्या का समाधान है ये गणेश मंत्र

" वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा"

इस मंत्र को त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र कहते हैं। यदि विवाह में रुकावट रही है, योग्य जीवनसाथी नहीं मिल रहा है या विवाह तय होने के बाद भी संपन्न नहीं हो पा रहा तो ऐसे में गणेश जी के इस मंत्र का जाप करें।


Ganesh Chaturthi 2023 Mantra

“ऊँ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ती प्रचोदयात्“

सम्पूर्ण श्रद्धा भाव से गणेश गायत्री मंत्र का जाप करने से हर तरह का भय नष्ट होता है। इस मंत्र को करने से दिमाग शांत रहता है, तनाव कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही इस मंत्र के जाप के प्रभाव से धन और भौतिक लाभ मिलते हैं।


Ganesh Mantra

“ॐ गणेश ऋणं छिन्धि वरेण्यं हुं नमः फट

भगवान गणेश का दूसरा नाम 'ऋणहर्ता' है। गणेश जी वो भगवान हैं जो भक्तों को ऋणमुक्त होने का आशीर्वाद देते हैं। इस मंत्र को ऋणहर्ता मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का नियमित पाठ करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और जीवन में वित्त स्थिति से जुड़ी तमाम बाधाएं भी दूर हो जाएंगी। साथ ही इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति को कर्ज मुक्त होने में मदद मिल सकती है।

Ganesh Chaturthi 2023 Mantra: हर समस्या का समाधान है ये गणेश मंत्र


बड़ी संख्या में भगवान गणेश को गणपति बप्पा के नाम से भी जाना जाता है। रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति जी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी भगवान महादेव के पुत्र गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो भाद्रपद माह के चतुर्थी तिथि पर पूजा के समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। मान्यता है कि पूर्ण विश्वास और भक्ति के साथ गणेशजी के मंत्रों का जाप करने से जिंदगी के हर पहलू के लिए व्यक्ति को आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Ganesh chaturthi, Bhadrapada, Ganesh chaturthi 2023 mantra, Lord Ganesh, Lord Ganesh Mantra, Ganesha mantra






99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours