Sawan Pradosh Vrat 2026: भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन उनकी पूजा और व्रत रखने से जातक के सारे कष्ट दूर होते हैं।
हाइलाइट्स
हिंदू धर्म में सावन मास का प्रदोष व्रत का बड़ा महत्व
होता है।
प्रदोष व्रत के दिन शिवजी व माता पार्वती की पूजा होती
है।
प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने से भक्तों की मनोकामनाएं
पूर्ण होती हैं।
Pradosh Vrat 2026: हिन्दू धर्म में सावन में आने वाले प्रदोष
व्रत की महिमा का उल्लेख धर्म शास्त्रों में प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन का प्रदोष व्रत करने से पूजा का दोगुना फल मिलता है। यह व्रत करने से जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन माह के प्रदोष व्रत के दिन मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान भोले की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन माह का पहला प्रदोष व्रत 10 अगस्त यानि सोमवार के दिन रखा जाएगा।
ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस व्रत को पूरे विधि-विधान और तन, मन, धन से करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यह व्रत करने से सौ गाय दान करने के बराबर फल प्राप्त होता है। इतना ही नहीं इस दिन गरीब असहाय लोगों को दान देने से मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। सावन का महीना और प्रदोष व्रत दोनों ही भगवान शंकर को समर्पित है। अगर आप भी इस दिन अपनी राशि के अनुसार गरीब असहाय लोगों की मदद अथवा दान करते हैं तो भगवान भोले अति प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति देते हैं। तो चलिए जानते है प्रदोष व्रत के दिन अपनी राशिअनुसार किस चीज का दान करें।
प्रदोष व्रत के दिन राशि के अनुसार करें दान -
मेष
राशि: प्रदोष
व्रत के दिन मेष राशि के जातकों को गरीब असहाय लोगों की मदद अवश्य करनी चाहिए। इस दिन
उन्हें छाता का जरूर दान करना चाहिए।
वृषभ
राशि: इस
राशि के लोगों को प्रदोष व्रत के दिन कपड़े का दान अवश्य करना चाहिए।
मिथुन
राशि: प्रदोष
व्रत के दिन मिथुन राशि के लोगों को सरसों के तेल को दान जरूर करना चाहिए।
कर्क
राशि: कर्क
राशि के जातकों को इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को कपड़े दान करना चाहिए।
सिंह
राशि: प्रदोष
व्रत के दिन सिंह राशि के जातकों को वस्त्र और अन्य जरुरी सामान का दान करना चाहिए।
कन्या
राशि: इस
दिन कन्या राशि के जातकों के लिए गरीबों को कंबल दान करना चाहिए।
तुला
राशि: प्रदोष
व्रत के दिन तुला राशि के लोगों को गरीब और असहाय लोगों को भोजन अवश्य कराना चाहिए।
वृश्चिक
राशि: वृश्चिक
राशि के लोगो को प्रदोष व्रत के दिन गरीबों को बर्तन दान करने चाहिए।
धनु
राशि: धनु
राशि के जातकों को इस दिन गरीबों को छाते दान देना चाहिए।
मीन
राशि: प्रदोष
व्रत के दिन मीन राशि के जातकों को गरीबों को वस्त्र का दान करना चाहिए।
कुंभ
राशि: प्रदोष
व्रत के दिन कुंभ राशि के लोगों को विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना करनी
चाहिए।
मकर राशि: मकर राशि की लोगों को प्रदोष व्रत के दिन कपड़ों का दान करना चाहिए।
अगर आप भी प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाना चाहते हैं, तो राशि के अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
Disclaimer – इस लेख में उपलब्ध जानकारियाँ ज्योतिष
शास्त्र के अनुसार दी गयी सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता
का परिपालन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सम्पर्क करें।
Tags: Pradosh Vrat, Sawan 2026, Sawan Pradosh Vrat
2026, Pradosh Dates, Sawan, Astrology Upay, sawan pradosh vrat 2026 date, sawan
pradosh vrat 2026 list, sawan pradosh vrat kab hai, 2026 august sawan pradosh
vrat, Astro tips




Post A Comment:
0 comments so far,add yours