Ganga Dussehra 2026: गंगा मां की असीम कृपा पाने के लिए अगर राशि के अनुसार दान किया जाए, तो व्यक्ति को जीवन में आने वाले संकटों से छुटकारा मिलता है।
Ganga Dussehra Daan: गंगा दशहरा का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 25 मई को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन देशभर में मां गंगा की कृपा पाने के लिए भक्तजन पवित्र नदी में स्नान करते है। इस दिन पूजा, जप, तप और दान करने का विधान है।
मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा मां का ध्यान करते हुए घर या गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य अपने पापों से मुक्त हो जाता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान पुण्य करते हैं तो मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं मां गंगा का आशीर्वाद पाने के लिए गंगा दशहरा के दिन किस राशि के जातकों को क्या दान करना चाहिए।
गंगा दशहरा पर करें राशि अनुसार दान
मेष राशि: अगर आप गंगा दशहरा पर कुछ दान करने की सोच रहे हैं तो अपनी मेष राशि के अनुसार दान करें। इस दिन मेष राशि के जातक तिल और गुड़ का दान करें, आपको इसका शुभ परिणाम मिलेगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले मां गंगा की कृपा पाने के लिए गंगा दशहरा पर जरूरमंद लोगों में सफेद वस्त्र या दूध का दान करें। आप चाहे तो गरीबों को भोजन भी करा सकते हैं। ऐसा करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के लिए मूंग की दाल और हरे वस्त्र का दान शुभ रहेगा। ऐसा करने से करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए चांदी या चावल का दान करना फलदायी है। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
सिंह राशि: इस राशि वालो को मां गंगा को प्रसन्न करने के लिए तांबे के बर्तन के साथ कुछ अनाज और फल का दान करना चाहिए। अगर आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, तो कपड़े का दान करें। ऐसा करने से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
कन्या राशि: इस दिन कन्या राशि वालो को पक्षियों को दाना खिलाएं और मूंग का दान करें। यह उपाय करने से व्यापार में लाभ मिलेगा।
तुला राशि: गंगा दशहरा पर इस राशि के लोगों के लिए मिश्री या फल का दान करना शुभ रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
वृश्चिक राशि: गंगा दशहरा के दिन इस राशि के जातकों को लाल चंदन या गुड़ का दान करें। ऐसा करने से सभी बाधाऐ दूर होगी और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। साथ ही, जीवन में सकारात्मकता आएगी।
धनु राशि: इस राशि के जातक मां गंगा की कृपा-दृष्टि पाने के लिए पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करना शुभ माना जाता है। इससे भाग्य का साथ मिलेगा और ज्ञान की प्राप्ति होगी।
मकर राशि: शनि दोष में राहत पाने के लिए इस राशि के लोगो को काला तिल या छाता दान करना लाभकारी है।
कुंभ राशि: गंगा दशहरा के दिन कुंभ राशि के लोगों को सरसों तेल या लोहे का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। इससे कुंभ राशि के जातक पर मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।
मीन राशि: अगर आप की राशि मीन है तो इस दिन पर हल्दी, शहद या केसर का दान करना उत्तम माना जाता है। इससे स्वास्थ्य में वृद्धि होगी और आध्यात्मिक उन्नति में लाभ मिलेगा।
दोस्तों आप भी अपनी राशि अनुसार गंगा दशहरा के दिन ये चीजें दान कर सकते हैं। इन चीजों के दान से आपको कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे हैं। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Ganga Dussehra, Ganga Dussehra 2026, Rashifal, Daan On
Ganga Dussehra, rashifal 2026, Ganga, Ganga Aarti, Hindu festival, zodiac
sign, ganga river, Mythology, siddhi
yog, Ravi yog, Ganga Dussehra Donate, Astro, Astro Tips, Astrology, astrology, predictions, national, गंगा दशहरा, गंगा दशहरा
2026, राशिफल, गंगा दशहरा पर दान, राशिफल 2026



Post A Comment:
0 comments so far,add yours