MalMaas 2023 Date: अधिक मास में तुलसी से जुड़ी कुछ बातें ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्या है वे बातें जानेंगे आज के इस आर्टिकल में -

Malmas 2023: करना है मलमास में विष्णु जी को प्रसन्न तो भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां

मुख्य बातें

मलमास का महीना 18 जुलाई से शुरु हो गया है

मलमास को ही अधिकमास भी कहते हैं

पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं

इस दौरान उनकी पूजा करने का विशेष फल प्राप्त होता है


Malmas 2023 Date and Don’ts: साल 2023 बेहद ही खास है क्योंकि हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस साल 12 नहीं बल्कि कुछ 13 महीने होंगे, क्योंकि इस बार मलमास लग रहा है। हिंदू धर्म में मलमास के  महीने का बहुत ही विशेष स्थान है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्यक्रम या आयोजन वर्जित माना गया है। मलमास को अधिकमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस बार मलमास का महीना 18 जुलाई 2023 से आरंभ हो चुका है जो 16 अगस्त 2023 तक चलेगा। इस बार सावन के महीने में ही अधिक मास यानी मलमास पड़ रहा है, जो हर 19 साल में यह संयोग बनाता है। यह माह भगवान विष्णु की अराधना के लिए होता है और इस दौरान भक्त विधि-विधान भगवान विष्णु का पूजन करते हैं।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है। इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है और इनकी पूजा से भक्तों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। जिस घर में यह पौधा होता है वहां हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ खुशहाली बनी रहती है। वहीं, मलमास का प्रारंभ हो चुका है। इस महीने तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ गलतियां अशुभ परिणाम देती हैं। वैसे तो तुलसी के पौधे से जुड़े इन नियमों का हमेशा ही पालन करना चाहिए, लेकिन मलमास में विशेष रूप से ध्यान रखें।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे जिनका ध्यान रखना मलमास या अधिकमास के महीने में बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कौन सी है वो बातें-


मलमास में ना करें ये 6 गलतियां

Malmas 2023: करना है मलमास में विष्णु जी को प्रसन्न तो भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां

1. वस्त्र बदलने का विधान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी पूजा के समय बहुत से लोग देवी तुलसी को चुनरी ओढ़ाते हैं परंतु उसे बदलते नहीं है, जबकि सभी देवी-देवताओं के जैसे तुलसी को ओढ़ाई गई चुनरी भी बदलना चाहिए।


2. जरूर करें परिक्रमा

धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि जब भी तुलसी की पूजा करें उसके बाद कम से कम तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए। बहुत से लोग तुलसी की पूजा करने के बाद परिक्रमा नहीं करते, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पूजा के बाद परिक्रमा अवश्य करें।


Malmas 2023: करना है मलमास में विष्णु जी को प्रसन्न तो भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां

3. तुलसी को ना करें स्पर्श

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मलमास में यदि आप शाम के समय तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं तो भूल कर भी इसे स्पर्श ना करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।


4. पत्ते तोड़ते समय रखें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि तुलसी के पत्ते तोड़ने हों तो अपने नाखूनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके बजाय, तुलसी के पत्तों को धीरे से तोड़ने के लिए अपनी अनामिका (रिंग फिंगर) और अंगूठे का उपयोग करें। यह महत्वपूर्ण है कि इन्हें तोड़ते समय झटके से ना तोड़ें, बल्कि आराम से तोड़ना चाहिए।

Malmas 2023: करना है मलमास में विष्णु जी को प्रसन्न तो भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां

5. इस दिन ना करें जल अर्पित

पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु भले ही योग निद्रा में रहते हैं लेकिन इस दौरान उनकी पूजा करने का विशेष फल प्राप्त होता है। कहते हैं तुलसी के पौधे में कभी भी रविवार और एकादशी के दिन जल अर्पित नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे भगवान विष्णु के निमित्त निर्जला उपवास रखती हैं। ऐसा करने से उनका व्रत टूट सकता है। जिससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा इन दो दिनों में ना ही तुलसी को छुएं और ना ही तुलसी की पत्तियां तोड़ें।


6. तुलसी के पौधे का स्थान नहीं बदलना चाहिए

अगर आपके घर में कोई तुलसीका पौधा लगा हुआ है जिसकी आप नियमित पूजा करती हैं, तो आपको कभी भी इस पौधे को मलमास के दौरान किसी अन्य स्थान पर नहीं रखना चाहिए। धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए मलमास के दौरान तुलसी के पौधे की ना ही काट-छांट नहीं करनी चाहिए और ना ही स्थान नहीं बदलना चाहिए।

तो दोस्तों अगर आप मलमास के दौरान तुलसी से जुड़ी कोई भी गलती करती हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल भी नहीं मिलता है और कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इन उपरोक्त बातों को ध्यान में रखें और गलतियां करने से बचे। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Malmas 2023, Adhik Maas 2023, Adhikmas 2023, Adhikmass 2023, Malmas 2023 Date, Malmas Ke Niyam, Malmas Rules, Tulsi Plant, vastu shastra, Vastu tips, vastu for prosperity, tulsi plant vastu, spiritual, astro, astrology, tulsi niyam, maa lakshmi, Dharma Aastha, Lord vishnu, Religion, मलमास महीना, मांगलिक, विशेष स्थान, सनातन धर्म






99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours