तुलसी के 8 गुणों के बारे में जानकर आप भी लगाएंगे अपने घर में इसका पौधा..


जानिए क्यों है तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी?



यह तो सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में पौधों का कितना महत्व है। हमारे जीवन में स्वच्छ वायु प्रदान करने के साथ-साथ ये पौधे ही हैं जो हमें अनेक रूपों में लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं पौधों में से तुलसी एक ऐसा पौधा है कि जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है।

हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। अधिकतर हिंदू परिवारों में तुलसी का पौधा होता है और साथ ही इसे सुख और कल्याण के प्रतीक के रूप में मानते हैं। साथ ही हिंदू परिवारों में तुलसी की पूजा भी की जाती है। जहां धर्म में तुलसी का इतना अधिक महत्व है वहीं औषधि के रूप में भी तुलसी का प्रयोग किया जाता है।

जितना पावन तुलसी का नाम माना जाता है उतना ही इस पौधे का प्रभाव भी पवित्र है। तुलसी और उसके कई औषधीय गुण आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा में तुलसी की जड़, उसकी शाखाएं, पत्ती और बीज सभी को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है। इसका उपयोग विभिन्न तरह के रोगों  के निवारण के लिए किया जाता है। सर्दी-खांसी के अलावा कई अन्य बीमारियों में भी तुलसी एक प्रभावशाली औषधि है।



जानिए क्यों है तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी?


इस बहुमूल्य पौधे के कुल 5 प्रकार होतेे हैं, जो स्वास्थ्य के साथ ही वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह हैं तुलसी के 5 प्रकार -

1) श्याम/कृष्ण तुलसी,

2) राम तुलसी,

3) श्वेत/विष्णु तुलसी,

4) वन तुलसी,

5) नींबू तुलसी 


यूं ही नहीं है हमारे भारतीय घरों में तुलसी को इतना सम्मान दिया जाता है। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घर में दो तरह के तुलसी लगाते हैं, एक राम तुलसी जिसकी पत्तियों का रंग हल्का हरा होता है और दूसरी श्याम/कृष्ण तुलसी जिसकी पत्त‍ियों का रंग थोड़ा गहरा होता है।

तुलसी जहां शरीर को शुद्ध करती है वहीँ वातावरण को भी स्वच्छ बनाते हुए, पर्यावरण को भी संतुलित बनाये रखने में मदद करती है। आइये आज यहां हम आपको तुलसी के पौधे से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप भी बीमारियों में तुलसी का उपयोग ज़रूर करेगें।



तुलसी के पौधे से होने वाले लाभ-

 1. जर्नल ऑफ आयुर्वेद एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन के अनुसार तुलसी एक प्रभावाशाली एवं एडेप्टोजेनिक (adaptogenic) औषधि है। इसका सेवन तनाव को कम करने में मदद करता है।

जानिए क्यों है तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी?



2. तुलसी, दमा, कफ और सर्दी में बहुत लाभकारी है। इसके औषधीय गुण बीमारी के लिए उत्तरदायी जीवाणओं को बढ़ने से रोकने में सहायता करते हैं। तुलसी, शहद और अदरक को मिलाकर बनाया हुआ काढ़ा पीने से इन बीमारियों में आराम मिलता है।

3. घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। यह घर में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बढ़ा देती है। जर्नल फार्माकोग्नोसी रिव्यू में प्रकाशित एक अध्ययन ने पुष्टि की है कि तुलसी ऑक्सीजन के निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण से कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी हानि पहुंचानेवाली गैसों को अवशोषित करती है।

4. एंटीबायोटिक होने के अलावा तुलसी में ऐसे बहुत से प्रभावशाली गुण होते हैं जो कीटाणुओं से मुकाबला करते हैं। और साथ ही बुखार और संक्रमण से आपका बचाव करते हैं। अगर आप को बुखार है तो यह बेहतर होगा कि आप पेरासिटामोल की जगह तुलसी का उपयोग करें। तुलसी के कुछ पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा पीने से किसी भी तरह के बुखार को भी ठीक किया जा सकता है।


जानिए क्यों है तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी?


5. तुलसी का काढ़ा पीने से माइग्रेन और साइनस में आराम मिलता है। अगर किसी को सिर दर्द की समस्या रहती है तो रोज सुबह शाम चौथाई चम्मच तुलसी के पत्तों का रस, एक चम्मच शुद्ध शहद के साथ मिला कर पीने से 15-20 दिनों में उनको दर्द में आराम मिल सकता है।

6. स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्राप्‍त करने के साथ ही आप चेहरे की चमक के लिए तुलसी के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों में ऐसे घटक और खनिज पदार्थ होते हैं जो त्‍वचा की समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से कील-मुहांसे खत्म हो जाते हैं और चेहरा साफ होता है।

7. अगर आपको कहीं चोट लग गई हो तो तुलसी के पत्ते को फिटकरी के साथ मिलाकर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो घाव को पकने नहीं देता है। इसके अलावा तुलसी के पत्ते को तेल में मिलाकर लगाने से जलन भी कम होती है।


जानिए क्यों है तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी?


8. तुलसी जल को शुद्ध करती है| पानी में केमिकल की मात्रा इतनी अधिक बढ़ चुकी है कि आज हर जगह पीने का पानी दूषित हो चुका है| तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल पावर होती है जिसकी वजह से यह पानी को शुद्ध करने में भी मदद करता है| एक गिलास पानी लेकर उसमें 3-4 तुलसी के पत्ते डाल दें| इससे तुलसी पानी में से अशुद्धियों को दूर कर देती है|


मित्रों, तुलसी के पौधे की एक खास विशेषता यह है कि इसको घर में लगाने से तुलसी की सुगंध पूरे घर में भर जाती है। तुलसी की पत्तियों की खुशबू आपकी मनःस्थिति को ही बेहतर नहीं बनाती है बल्कि घर के वातावरण को भी ताज़गी से भर देती है। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाने के साथ-साथ अपने जानकारों के संग इस लेख को शेयर भी अवश्य कीजिये।


















Tags: health benefits of tulsi/ basil plant hindi, holy basil tulsi plant, tulsi ka podha lagane ke fayde, tulsi ka podha lagane se kya fayda, तुलसी का पौधा के फायदे, तुलसी का पौधा से क्या होता है, तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी in hindi, तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी wikipedia, तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी youtube, न जाने क्यों है तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी















____
99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours