Mahashivratri Puja Mantra According To Zodiac Sign: महाशिवरात्रि 2024 पर शिव जी के भक्तों को मिलेगा विशेष फल, जानने के लिए आप भी पढ़ें अपना राशिफल।

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

Mahashivratri 2024 Puja According to Rashi: महापर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 08 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि का दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विवाह की रात्रि मानी जाती है। हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का उत्सव बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन महादेव यानी भगवान शिव की पूजा वैदिक रिति रिवाजों और पूरे विधि-विधान से करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस साल ज्योतिष की माने तो महाशिवरात्रि बेहद शुभ मुहूर्त और दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए अपनी राशि के अनुसार शिवजी का पूजन, उपाय और मंत्र का जाप करके आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन किस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर किस द्रव्य से अभिषेक करना, कौन सा पुष्प अर्पित करना और किस मंत्र का जाप उनके लिए शुभ फलदायी होगा। आइए जानते हैं-


महाशिवरात्रि 2024 पर राशि के हिसाब से कैसें करें शिव पूजन


मेष राशि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इनके लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। लाल चंदन, लाल रंग के पुष्प और मीठी चीजें यदि भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें तो यह बहुत ही पुण्य फलदायी रहता है। इस राशि के जातकों को जल में गुलाल से शंकर जी का विशेष अभिषेक करना चाहिए। साथ ही लाल फूल और लाल चंदन के साथ ही गन्ने के रस, दूध, दही, घी और शहद से शिवजी का अभिषेक करें। अगर पूजा के समय नागेश्वराय नमः मंत्र या ' सोमनाथाय नम:' मंत्र का 51 या 108 बार जाप भी किया जाए तो भगवान शिवशंकर मन की मुराद जल्द पूरी करते हैं। ऐसा  करने से आपकी हर प्रकार की मनोकामना पूरी होगी। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा और नौकरी में भी लाभ होगा।


वृषभ राशि

Mahashivratri 2024

भगवान शिव के वाहन वृषभ भी हैं। आपकी राशि स्वामी भी शुक्र हैं। शुक्र का रंग सफेद। ऐसे में सफेद फूल या चमेली के फूल और सफेद चंदन के साथ ही दही और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही ' नागेश्वराय नमः' मंत्र का जाप भी करें। इसके साथ ही अपने कष्टों के निवारण अपेक्षित लाभ प्राप्ति के लिए शिव रुद्राष्टक का पाठ भी आपको करना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के जातकों को कोई बड़ा लाभ मिलेगा और खुशखबरी भी मिलेगी। अगर आपका कोई जरूरी काम बहुत समय से अटका हुआ है तो वह पूरा हो जाएगा।


मिथुन राशि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध का रंग हरा है। ऐसे में भांग, धतूरा और बिल्वपत्र के साथ ही दूर्वा और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ऊँ नमः शिवाय का 108 बार जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। इन जातकों को इस महाशिवरात्रि शिव जी का आर्शीवाद मिलेगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको इस महाशिवरात्रि प्रमोशन भी मिल सकता है। कुंवारे जातकों के लिए शादी का रिश्ता भी सकता है।


कर्क राशि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा का रंग चमकीला सफेद है। भगवान शिव ने चंद्रमा को अपनी जटाओं में धारण कर रखा है। ऐसे में सफेद फूल और दही या भांग मिश्रित दूध और शहद मिश्रित दूध के साथ शिवजी का अभिषेक करने के बाद उनको मंदार का सफेद माला अर्पित करना चाहिए जिससे आपकी हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही रुद्रष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए आपके कष्टों का हरण हो सके। इसके बाद शिव जी की घी के दिए से आरती करें। ऐसा  करने से इस  राशि वालों के ऊपर शनि की महादशा चल रही है, उससे होने वाले प्रभाव भी कम होंगे।


सिंह राशि

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य का रंग लाल है। ऐसे में जातकों को कनेर के लाल रंग के पुष्प के साथ ही शहद और गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही शिवालय में भगवान श्री शिव चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। यह पूजन आपके लिए अति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साथ ही नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी जरूर करें। ऐसा करने से आपके घर में सुख शांति समृद्धि की वृद्धि होगी।


कन्या राशि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

कन्या के स्वामी बुध हैं। बुध का रंग हरा है। ऐसे में भगवान शिवजी की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री के साथ ही दही और दूर्वा से अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव और माँ पार्वती पर गुड़हल के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ' नमः शिवाय' का जाप करें। इस राशि वालों को शिव चालीसा का पाठ करना बेहद लाभकारी होता है। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाओं को पूरी कर सकता है। कन्या राशि वालों को काफी समय से  जो धन की कमी महसूस हो रही है, वह अब नहीं होगी। आपको धन कमाने के नए अवसर देंगे। बस अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।


तुला राशि

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र का रंग सफेद है। ऐसे में आपको मिश्री युक्त दूध और दही से शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही शिव के सहस्रनामों का जाप करना भी आपकी राशि के अनुसार शुभ फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही तुला राशि के लोगों को शिवाष्टक का पाठ करना होगा। तुला राशि वालों को शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी हर प्रकार का कामना पूरी होगी। आपको सच्चे मन से मेहनत करने की जरूरत है।


वृश्चिक राशि

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। गुलाब के फूलों, लाल पुष्प कनेर का या सफेद पुष्प बिल्वपत्र की जड़ के साथ ही गन्ने के रस, दूध, घी और शहद अभिषेक करें। इस दिन रूद्राष्टक का पाठ करने से आपकी राशि के अनुसार सौभाग्यशाली परिणाम मिलने लगते हैं। साथ ही ' नम: शिवाय' या ' अन्गारेश्वराय नमः' मंत्र का जाप श्रेष्ठ रहेगा। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होगे और नौकरी पेशा में बढ़ोतरी होगा। आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे।


धनु राशि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

धनु के स्वामी बृहस्पति हैं। इन्हें पीला रंग प्रिय है। धनु राशि वाले जातकों को शिवरात्रि पर प्रातःकाल उठकर भगवान शिव की पूजा पीले फूल के साथ शहद और दूध से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद उनको केसर मिला कर दूध से अभिषेक करने से बहुत ही लाभ मिलेगा। प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाना चाहिए। आपके लिए शिवाष्टक का पाठ कष्टों का नाश करने वाला है। इसके साथ ' सर्वात्मने नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। अभी इनका साढ़ेसाती उतरा है। इनके काम धंधे बहुत बनेंगे और बिजनेस में तरक्की होगी।


मकर राशि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

मकर के स्वामी शनि हैं। शनि का रंग नीला और काला है। नीले फूल, धतूरा, भांग, अष्टगंध आदि के साथ ही गुड़ मिलाकर अभिषेक करें। इसके अलावा इस राशि के जातकों को अनार के रस से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। शिव जी पर तिल और अपराजिता का नीला पुष्प जरूर अर्पित करें जिससे आपको साढ़ेसाती से फायदा होगा। इसके साथ ही आपको 108 बार पार्वती नाथाय नमः’ मंत्र का जाप करें और शिवसहस्ररनाम का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी होगा। भगवान शिव की पूजा आपके लिए जीवन में शांति और समृद्धि लाने वाली होगी। आपको अच्छी न्यूज मिलेगी और किसी लंबी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है।


कुंभ राशि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

कुंभ राशि के स्वामी शनि ही हैं। दूध, शक्कर, घी, शहद, गन्ने के रस और दही सभी से अलग-अलग शिवजी के अभिषेक करना चाहिए। साथ में बेलपत्र के साथ भांग धतूरा और सनी का पत्र और पुष्प चढ़ाना चाहिए। ' शिवाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही धन लाभ पाने के लिये शिवाष्टक का पाठ आपको करना चाहिए। ऐसा करने से समस्या खत्म होगी और जल्द ही अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव का ऐसे करें अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि के लोगों को पंचामृत, दही, दूध के साथ ही गन्ने का रस से अभिषेक करना चाहिए एवं पीले रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। घर में सुख समृद्धि धनधान्य में वृद्धि के लिए पंचाक्षरी मंत्र ऊँ नमः शिवाय का चंदन की माला से 108 बार जाप करना चाहिए। इसके अलावा मीन राशि वाले जातक को भगवान शिव का अभिषेक, कच्चे दूध में केसर मिलाकर, गंगाजल या शुद्ध जल मिलाकर, काला तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए क्योंकि इनका साढ़ेसाती चालू हो गया है, समस्या आएगी और इससे बचने के या रुकावट को दूर करने के लिए पीला कनेर का पुष्प अर्पित करना चाहिए जिससे इनकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।

दोस्तों महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहें। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।




(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)



Tags: Mahashivratri, Lord Shiva, Mahashivratri 2024, zodiac sign, Mahashivratri 2024 Puja, Horoscope, Rashifal, Astrologer, Astrology Prediction, Astrology 2024, महाशिवरात्रि, महाशिवरात्रि 2024, भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान शिव, महादेव



____ 

 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours