Astro Tips on Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन कुछ अचूक उपाय करके व्यक्ति अपने जीवन की सारी परेशानियां दूर करके अपना भाग्य भी जगा सकता है।

मकर संक्रांति पर करें ये अचूक उपाय, होगी धन की वर्षा

Astro Tips on Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति त्योहार का अपना एक विशेष महत्व है। सूर्य देव जब धनु राशि से  निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं। इस बार 15 जनवरी 2024 रविवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान और अर्घ्य देने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान आदि के बाद प्रातःकाल सूर्योदय के समय जल का अर्घ्य दिया जाता है। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मकर संक्रांति पर तिल, गुड़ और खिचड़ी का बहुत महत्व होता है। इस दिन से हिंदू धर्म में शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

भगवान सूर्य की कृपा से इस दिन हर व्यक्ति के जीवन में कई तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। मकर संक्रांति के दिन किए गए कुछ उपाय व्यक्ति का भाग्य चमका सकते है। जानिए इस दिन कौन से खास उपाय करना होगा शुभ।


मकर संक्रांति पर करें ये अचूक उपाय

1. मकर संक्रांति के दिन 1 मुट्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर के ऊपर से 7 बार उतार कर घर से बाहर ले जाकर उत्तर दिशा की ओर फेंक दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि के साथ धन धान्य की बढ़ोतरी होगी।

2. मकर संक्रांति के दिन नहाने वाले पानी में तिल मिलाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा तिल का उबटन लगाकर भी स्नान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से बुरी नजर से निजात मिलती है।

3. मकर संक्रांति के दिन कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने के लिए, भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में जल, थोड़ा सा काला तिल, लाल रंग या गुलाब का फूल, सिंदूर और अक्षत डालकर अर्घ्य करें। इसके साथ ही 'ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

4. मकर संक्रांति के दिन दाएं हाथ में कड़ा पहन सकते हैं जिससे आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इसके अलावा हर रोज सुबह उठकर भगवान सूर्य की पूजा करें।

5. मकर संक्रांति के दिन प्रातः काल एक स्वच्छ लोटे में शुद्ध जल भरे और उसमें थोड़े से काले तिल डालकर नम: शिवाय का मंत्र जपते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से आपके जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी और साथ ही हर समस्या का निराकरण  एवं सभी रोग दूर होंगे।

6. मकर संक्रांति के दिन आपको घर में लगी तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनता है।

7. मकर संक्रांति के दिन काले तिल और गुड़ का दान करने से सूर्य और शनि दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

Makar Sankranti 2023 Upay: मकर संक्रांति पर करें ये अचूक उपाय, होगी धन की वर्षा

दोस्तों, मकर संक्रांति सभी को हार्दिक शुभकामनायें। भगवान सूर्यदेव की कृपा हम सब बनी रहें। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।

(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Makar Sankranti Upay 2024, Astrology Remedies, Makar Sankranti Totke, Astrology Remedies of Til, Astro Tips on Makar Sankranti 2024, Makar Sankranti Puja, makar sankranti upay, Makar Sankranti 2024, Makar sankranti date, Astro Tips on Makar Sankranti 2024, Astrology Remedies of Water, Water Upay, makar sankranti, makar sankranti upay with til or sesame, makar sankranti totke with til or sesame, makar sankranti upay with water, makar sankranti with water, astrology





____
99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours