Masik Shivratri 2022: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाये ये 5 खास चीजें और करें ये सरल उपाय, खुशियों से भर जाएगा आपका वैवाहिक जीवन।

Masik Shivratri 2022: साल 2022 की आखिरी शिवरात्रि पर जरूर करें ये 6 उपाय, बरसेगी महादेव की कृपा

हाइलाइट्स

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बड़ा महत्व होता है।

शिवरात्रिपर शिवजी व माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

शिवरात्रि का व्रत रखने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शिवरात्रि पर भगवान् शिव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाये 5 खास चीजें।


Masik Shivratri 2022 Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक व्रत और त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है। इसी तरह, हर महीने आने वाली शिवरात्रि भी काफी महत्वपूर्ण होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। जो व्यक्ति मासिक शिवरात्रि का व्रत रखता है उसे शिव जी के साथ माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और इस माह की आखिरी मासिक शिवरात्रि 21 दिसंबर 2022 को मनाई जाएगी। ऐसे में इस शिवरात्रि पर इन निन्म उपायों को अपनाकर आप में सुख-समृद्धि व सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों में-

मासिक शिवरात्रि का महत्व:

मासिक शिवरात्रि भगवान शिव एवं माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने से परिवार के सारे दुःख दूर होते है और सुख समृद्धि आती है। शिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर भक्तों के सभी कष्ट दूर कर हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। शिवरात्रि पर भगवान शिव का पूजन और जागरण करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि अविवाहित लोगों के लिए शिवरात्रि का व्रत करना बेहद फलदायी होता है। ऐसा करने से उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करने से भक्त का जीवन सुखमय बना रहता है।

मासिक शिवरात्रि के 6 उपाय-

Masik Shivratri 2022: साल 2022 की आखिरी शिवरात्रि पर जरूर करें ये 6 उपाय

विवाह में यदि किसी भी तरह की बाधाएं आ रही हो या शादी की बात बनते-बनते बिगड़ रही हो तो भगवान शिव के मंदिर जाकर पांच नारियल और एक मुठ्‌ठी गेहूं या जौ शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक करके ‘ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः मंत्र का जाप करें। मान्यता है ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनेंगे।

भगवान भोलेनाथ को चढ़ाये ये 5 खास चीजें

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो आपको मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को काले तिल मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि का प्रकोप शांत होगा और जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस बना रहता है।

Masik Shivratri 2022

भय मुक्त होने के लिए शिवरात्रि पर शिव चालीसा का पाठ अवशय करना चाहिए।

साल 2022 की आखिरी शिवरात्रि पर जरूर करें ये 6 उपाय, बरसेगी महादेव की कृपा

मासिक शिवरात्रि के दिन गाय या बैल को चारा जरूर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Masik Shivratri 2022 पर जरूर करें ये 6 उपाय

यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या फिर हाथ में पैसा टिक नहीं रहा तो आपको मासिक शिवरात्रि के दिन भोले भंडारी पर एक मुठ्‌ठी अरहर की दाल और एक मुट्ठी चावल अर्पित करना चाहिए। चावल भोलेनाथ का प्रिय अनाज है। कहते है कि चावल का एक दाना भोलेनाथ को अर्पित करने पर वह साधक के सारे कष्ट हर लेते हैं क्योंकि चावल को पूर्णता का प्रतीक माना गया है। मगर इस बात का ध्यान रहे कि चावल खंडित न हो। इससे आपको व्यापार में लाभ व नौकरी में तरक्की मिलेगी। ये उपाय धन लाभ के लिए बहुत पुण्यकारी है।

भगवान भोलेनाथ को चढ़ाये ये 5 खास चीजें

यदि संतान के सुख से वंचित है तो मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को एक मुठ्‌ठी मूंग अर्पित करें। निसंतान दंपत्ति साथ मिलकर शंकर जी को मूंग चढ़ाएं।

भगवान भोलेनाथ को चढ़ाये ये 5 खास चीजें

मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत दोनों ही भगवान शिव को अति प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इन दोनों व्रत के प्रभाव से भक्त को जीवन का हर सुख प्राप्त होता है। इस दिन महादेव को शिवा मुठ्‌ठी अर्पित करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है और वैवाहिक लोगों के जीवन में खुशियाँ भी आती है। शिवा मुठ्ठी यानी कि पांच अनाज जो शिव जी की पूजा में उन्हें एक-एक मुठ्‌ठी अर्पित किए जाते है। वो 5 खास  चीजें है - काला तिल, अक्षत, गेंहू, मूंग, अरहर दाल। इन 5 खास चीजों को चढ़ाने पर मनचाहा लाभ मिलता है।

Shivratri

भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हमसब पर सदैव बना रहें। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके बताना भूले। अन्य सभी आर्टिकल्स के लिए ऐसे  रहें आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


 

 

Tags: Masik Shivratri 2022, Pradosh Vrat 2022, Paush Masik Shivratri 2022, Lord Shiv Pujan Vidhi,  Lord Shiv, Masik Shivratri 2022 Date, Paush Month Shivratri 2022, shiva mutthi, Dharma Aastha, 2022 ka masik shivratri kab hai, drik panchang masik shivratri 2022, masik shivratri, masik shivratri december 2022, what is masik shivratri 2022, Paush Masik Shivratri 2022

 

 

____

99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours