शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों के अनुसार 9 रंग के कपड़े पहन कर, करें माँ की आराधना
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि, देवी दुर्गा को समर्पित नौ दिवसीय हिंदू त्यौहार है और उनके नौ अलग-अलग रूपों का यह त्यौहार 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाला है। हिंदू परंपरा के अनुसार इस साल नवरात्रि का त्यौहार 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और 20 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दिन को यादगार तरीके से मनाने के लिए देश भर के सभी हिंदू इस त्यौहार को अनुष्ठान के रूप में मनाते हैं।
हिन्दू धर्म में नवरात्रि के इन 9 दिनों का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। इसके साथ ही कुछ लोग पहला और आखिरी तो कुछ नौ दिनों का उपवास कर मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में ना केवल मां का श्रृंगार खास तरह से किया जाता है बल्कि अगर कोई जातक देवी मां की पूजा के दिन के अनुरूप वस्त्र पहने तो वो भी फलदायी होता है।
ऐसे में नौ दिनों तक चलने वाली पूजा के दौरान अगर आप भी मां को करना चाहते हैं खुश, तो जानें हर दिन पहने किस रंग के कपड़े ताकि मां की कृपा आप पर बनी रहे।
1. मां शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। इस दिन कलश की स्थापना की जाती है और पूजन किया जाता है। अगर इस दिन पूजा करने वाला उपासक लाल, गुलाबी या फिर गहरे गुलाबी रंग का कपड़ा पहनकर पूजा करेगा तो वो शुभ फलदायी होता है।
2. देवी ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस दिन सफेद, क्रीम या फिर पीले रंग के वस्त्र पहकर पूजा करना फलदायी होता है। इसके साथ ही सभी मनोरथ पूरे भी होते हैं।
3. मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। मां चंद्रघंटा बाघ पर सवार दुर्गा जी का ही तीसरा स्वरूप हैं। इस दिन पीला, लाल, दूधिया, फिर केसरिया रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने पर मां प्रसन्न हो जाती हैं और चिरआयु, आरोग्य और सुखी होने का आशीर्वाद देती हैं।
4. देवी कुष्मांडा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है। मां कूष्मांडा को प्रकृति की देवी कहा जाता है। इसीलिए इस दिन क्रीम, पीला, हरा और भूरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना फलदायी होता है।
5. स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की आराधना की जाती है। स्कंदमाता की पूजा अर्चना सफेद, दूधिया, लाल या फिर हरे रंग के वस्त्र पहनकर करना शुभ फलदायी होता है। मां प्रसन्न होकर आरोग्य और ज्ञान की प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं।
6. मां कात्यायनी
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना होती है। दुर्गा मां के इस स्वरूप को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है। इस दिन नारंगी, लाल, मेरून, गेरुआ या फिर मूंगा रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना चाहिए।
7. कालरात्रि
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। इनकी पूजा में बैंगनी, ग्रे, नीला और आसमानी रंग शुभ माना जाता है। मां प्रसन्न होकर भक्तों को क्लेशों से दूर रहने का आशीर्वाद देती हैं।
8. महागौरी
नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप महागौरी की अर्चना की जाती है। महागौरी को सुख शांति की देवी कहा जाता है। इनकी पूजा में केसरिया, नारंगी, गुलाबी या फिर लाल रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
9. मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने वालों को लाल, गुलाबी, क्रीम, नारंगी वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है।
साथियों, आप भी चाहें तो माता रानी की पूजा करते समय 9 दिनों के अनुरूप कपड़े पहन कर उनकी पूजा करें और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी आज की यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
🌹🌹जय माता रानी🌹🌹
(Disclaimer: इस लेख में दी गई
जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना
है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित
विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Navratri 2026, Chaitra Navratri 2026, Shardiya Navratri
2026, Ma durga, Navratri colour, Festival, Hindu, Spiritual, Devi Durga, Maa
Durga, Shardiya Navratri, Religious, Hindu Festival, Indian Festival
____
99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."