Pitru Paksha2026: श्राद्ध में कौवे को भोजन कराने पर पितरों की आत्मा तृप्त होती है, लेकिन इन जीवों का भी घर में आना शुभ मानते है। जाने कौन से है वो जीव
![]() |
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में मिलें ये संकेत तो हो जाएं खुश? |
मुख्य बिंदु
पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं।
हिंदू धर्म में पितृपक्ष बहुत महत्वपूर्ण है।
पितृ पक्ष पूर्वजों को समर्पित है।
Pitru Paksha 2026: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष बहुत महत्वूर्ण है। इन 16 दिनों में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान मृत परिजनों की आत्मा किसी न किसी रूप में अपने परिवार से मिलने धरती पर आती है।
वहीं, पितृपक्ष के दौरान कुछ जीवों का हमारे घर में आना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि उनके आने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन पितृ पक्ष में पितर किन रूपों में घर आते हैं? आइये जानते है आज के इस विशेष आर्टिकल में....
पितृ पक्ष के दौरान घर में इन जीवों का आना होता है शुभ (Auspicious Signs In Pitru Paksha)
🔹 चींटियां:
पितृ पक्ष के दौरान यदि घर में अचानक से चींटियां दिखाई देने लगें तो यह शुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि चींटियां पूर्वजों को शांति प्रदान करती हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें दाना (अनाज) जरूर खिलाएं।
🔸 पक्षी:
पितृ पक्ष में किसी भी पक्षी का घर में आना शुभ माना जाता है। उन्हें दाना और पानी देने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
🔹 गाय:
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा
दिया गया है। पितृ पक्ष में घर पर गाय का आना इस बात का संकेत है कि आपके पूर्वज आपसे
प्रसन्न हैं। इसलिए पितृपक्ष के दौरान अगर आपके घर के द्वार पर बार-बार कोई ‘गाय’ आकर खड़ा हो जाए तो उसे अन्न अवश्य खिलाये।
![]() |
Pitru Paksha 2026 |
रखें निम्न बातो का ध्यान
➤ पितृ पक्ष में अगर कोई भी जीव घर में आ जाए तो उसे भगाएं नहीं, बल्कि आदरपूर्वक उसे भोजन या दाना जरूर खिलाएं।
➤ ऐसा करने से आपके पूर्वज प्रसन्न होते हैं और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कुंडली से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है।
➤ वहीं, इस दौरान पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए तर्पण जरूर करना चाहिए।
पितृ पक्ष 2026 (Pitru Paksha2026) में इनका घर पर आना इसलिए ही शुभ माना जाता है, क्योंकि ये पितरों का प्रतिनिधित्व करते हैं या यमराज के दूत होते हैं। जब ये जीव अचानक घर पर आएं, तो उन्हें भगाना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें भोजन या दाना खिलाना चाहिए, जिससे पितर प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी आज की यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Shradh, Pitru Paksha 2026, Pitru Paksha, Religion,
Rituals, Hindu, Pind Daan, Shradh 2026, Pitradosh Nivaran, Hindu dharm, पितृपक्ष, श्राद्ध, पितृ पक्ष 2026, धर्म, हिंदू, पिंडदान, श्राद्ध
2026



Post A Comment:
0 comments so far,add yours