Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इस बार महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है जो इन 4 राशियों के लिए काफी लाभकारी है।
![]() |
Shardiya
Navratri 2025 नवरात्रि में बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग, 4 राशियों को मिल सकता है धन-लाभ |
Mahalakshmi Rajyog Impacts on Zodiac Sign: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025, सोमवार के दिन से शुरू हो रहे हैं और इसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। इस साल नवरात्रि का पावन पर्व बेहद खास है क्योंकि इस बार ये माँ दुर्गा की आराधना के साथ-साथ आपकी किस्मत को भी चमकाने का अवसर लेकर आ रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल और उनका संयोग जीवन में शुभ-अशुभ फल देने वाला माना जाता है। खासकर जब भी कोई बड़ा त्यौहार किसी खास ग्रह-नक्षत्र के संयोग में आता है, तो उसका प्रभाव और भी ज्यादा गहरा और शुभ फलदायी हो जाता है।
शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2025) के दौरान 24 सितंबर 2025 को चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश होगा, जहां पहले से ही मंगल ग्रह स्थित हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से एक बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली महालक्ष्मी राजयोग (Mahalakshmi Rajyog) का निर्माण हो रहा है, जो कि कुछ खास राशियों के लिए धन-धान्य और खुशियों की सौगात लेकर आएगा। तो चलिए, जानते हैं कि कौन-सी हैं वो लकी राशियां.....
महालक्ष्मी योग से इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ
1. तुला राशि (Libra)
![]() |
तुला
राशि में चंद्रमा और मंगल की युति बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग |
तुला राशि के जातकों के लिए यह महालक्ष्मी राजयोग बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि यह राजयोग इस राशि के लिए लग्न भाव पर बनने जा रहा है, जिससे सबसे ज्यादा फायदा आपको ही होगा।
आर्थिक लाभ: मां लक्ष्मी जी की कृपा से अचानक धन लाभ के योग बन रहे है जिसकी वजह से काफी समय से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
करियर: व्यापार में नए सौदे के साथ साथ मुनाफ़ा होने की पूरी संभावना है। नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और करियर में अपार सफलता प्राप्त होगी। साथ ही विदेश में नौकरी करने को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं।
रिश्ते: परिवार और दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, वहीं प्रेम संबंधों में भी नयापन और गहराई आएगी। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: पारिवारिक वातावरण शांत और सहयोगपूर्ण होने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए आत्मिक और सामाजिक दोनों ही स्तर पर उन्नति का रहेगा। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा जी की आराधना करने से आपका जीवन खुशहार रहेगा।
2. वृश्चिक राशि (Scorpio)
![]() |
Mahalaxmi
Rajyog in Shardiya Navratri 2025 |
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महालक्ष्मी राजयोग बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों को उनकी मेहनत का दोगुना फल मिल सकता है।
व्यवसाय: इस बार नवरात्रि वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बहुत शुभ रहने वाली है। व्यापारियों को नई परियोजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही मुनाफ़ा होने की पूरी संभावना है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे।
करियर: कला के क्षेत्र, मीडिया और फिल्म लाइन से जुड़े लोगों के लिए शारदीय नवरात्रि काफी लाभदायी मानी जा रही है। इन लोगो को उनकी मेहनत का दोगुना फल मिलने के आसार है।
स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे।
कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए सफलता ले कर आया है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के आशीर्वाद से अपने कार्यो में सफलता मिलेगी और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।
3. मकर राशि (Capricorn)
![]() |
शारदीय
नवरात्रि 2025:
किन 4 राशियों पर बरसेगी माता की कृपा |
मकर राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग खुशियों की बाहर लेकर आ रहा है। यह योग आपकी राशि से कर्म भाव में बन रहा है, जिससे जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सफलता: आपके हर काम को पहचान मिलेगी और आप अपने लक्ष्यों को आसानी से पा सकेंगे।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जिनके चलते प्रमोशन या वेतनवृद्धि के योग बन रहें हैं। कार्यस्थल पर आपकी इज्जत बढ़ेगी। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
व्यवसाय:
व्यवसाय से जुड़े लोग भी इस समय बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। पहले से अटकी हुई योजना अब गति पकड़ेगी और आपको अपनी मेहनत का फल निश्चित ही मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या साझेदारी शुरू हो सकती है। इसके अलावा, व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी और आपकी सामाजिक छवि भी मजबूत होगी।
निवेश: निवेश करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। भविष्य में इससे अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
कुल मिलाकर, मकर राशि के लिए यह समय मेहनत और सफलता का बेहतरीन संयोग लेकर आ रहा है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा जी की पूजा जरूर करें और नवमी या अष्टमी के दिन कन्या पूजन जरूर करें। माता की कृपा से आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और घर परिवार में सुख समृद्धि आएगी।
4. कुंभ राशि (Aquarius)
![]() |
Mahalakshmi Rajyog Impacts on Zodiac Sign |
भाग्य का साथ: माता रानी की कृपा से आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी, जिसकी वजह से जीवन में लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होंगे और आपको आकस्मिक लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं।
यात्रा:
विदेश या लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
आत्मविश्वास: आप पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे, जिससे बड़ी से बड़ी चुनौती का भी सामना आसानी से कर पाएंगे। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
पढ़ाई: पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह समय खास है। छात्रों को विदेश में शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सकता या स्कॉलरशिप मिलने के योग हैं। पिता या गुरु के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। उनका मार्गदर्शन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
कुल मिलाकर, यह समय आपकी किस्मत को नई दिशा दे सकता है। नवरात्रि में मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां दुर्गा की भी आपको असीम कृपा प्राप्त होगी।
महालक्ष्मी राजयोग के दौरान, मां दुर्गा की कृपा से इन राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होकर उनके जीवन में आयी मुश्किलें दूर हो सकती हैं। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि का वास होगा। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी आज की यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Navratri
2025, Shardiya Navratri 2025, Mahalakshmi Rajyog 2025, Goddess Durga, Sharadiya
Navratri, Zodiac signs, Astrology, Dharma Aastha, Navratri Celebration,
Navratri festival, Astro, Maa dugra, Durga maa, नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि
2025, महालक्ष्मी राजयोग
2025, देवी दुर्गा, शारदीय नवरात्रि, राशि, दुर्गा माँ, ज्योतिष, धर्म आस्था, नवरात्रि उत्सव, नवरात्रि उत्सव, माँ दुर्गा
Post A Comment:
0 comments so far,add yours