Vastu Tips for Ancestors Picture Direction: घर में पितरों की तस्वीर लगाते समय वास्तु की इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना लग सकता है पितृ दोष।

Vastu Tips For Pitru Paksha 2023

पितृ पक्ष के लिए वास्तु टिप्स



Pitru Paksha 2023 Vastu Tips  For Ancestors Picture Direction: पितृ पक्ष, पितृ दोष निवारण और पितरों को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा अवसर होता है। इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 28 सितंबर 2023 से हो चुकी है, जो कि 14 अक्टूबर 2023 तक चलेंगे। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का काफी महत्व माना जाता है। पितृ पक्ष 15 दिन तक चलते हैं। इन दिनों में पितरों को याद कर उनका श्राद्ध कर्म और तर्पण किया जाता है। पितृपक्ष में श्राद्ध करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। वहीं, पितर नाराज होते हैं तो पितृ दोष जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसा कई बार होता है कि हम जाने अनजाने में कई गलतियां कर बैठते हैं जिसके कारण हमें पितृ दोष लग जाता है। जैसे कि जब कोई अपना अपनों से दूर हो जाता है तब उसे होने वाली पीड़ा का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। किसी के इस दुनिया से चले जाने के बाद केवल उनकी यादे ही रह जाती हैं। लोग चाहते हैं कि जितना हो सके उन यादों को सहेजकर रखा जा सके। इसी कारण लोग यादों के तौर पर अपने पितरों की तस्वीरें भी घर में लगाते हैं।


लेकिन क्या आपको पता है कि पितरों की तस्वीरे घर में लगाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। 


 क्या आप जानते हैं कि घर की दिशाएं भी पितरों को समर्पित होती हैं?


वास्तु में पूर्वजों की तस्वीर लगाने की भी खास दिशा बताई गई है। अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो घर में पितृ दोष हो सकता है। पितृ दोष के कारण हमें आर्थिक तंगी के साथ-साथ कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार किस दिशा में पितरों की तस्वीर लगानी चाहिए या पितरों की तस्वीरें घर में लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं इन सबके बारे में-


पितरों की तस्वीर से जुड़े नियम


🔵 पूर्वजों की याद में अक्सर हम उनकी तस्वीरें घर में लगाते हैं। कई लोग अपने घर के स्वर्गवासी बुजुर्गों की तस्वीरों को पूजा स्थान पर देवी-देवताओं के साथ रखते हैं ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहे लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी-देवताओं के साथ पितरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि मंदिरों में पितरों की तस्वीर रखने से पितर देव नाराज हो जाते हैं। ऐसा करने से घर में अशुभता आती है, जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

🔴 वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर की हर चीज को एक सही दिशा में रखा जाए तो इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं। वास्तु की मान्यता है कि अपने पूर्वजों की तस्वीरों को भूलकर भी अपने बेडरूम, सीढ़ियों वाले स्थान और रसोई घर, शौचालय और स्नानघर के पास में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे पारिवारिक कलह के साथ परिवार की सुख-शांति भंग होती है। साथ ही परिवार में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होने लगती है। ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं और इससे पितृ दोष भी लगता है।

🔵 वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर घर के ब्रह्म स्थान यानि घर के बीचों-बीच में भी लगाने से बचना चाहिए। इस जगह पितरों की तस्वीर लगाने से वहां के लोगों के मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है।

🔴 वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीर घर के हॉल की दक्षिण दिशा या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ है। मान्यता है कि इस दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से पितर प्रसन्न होते हैं, जिससे घर-परिवार हमेशा खुशहाल रहता है।


Vastu Tips For Pitru Paksha 2023: घर में भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए इन जगहों पर पितरों की तस्वीर, वरना लग सकता है पितृ दोष

पितृ पक्ष के लिए वास्तु टिप्स

 

🔵 घर में ऐसे स्थान पर भी पितरों की तस्वीर ना लगाएं जहां से बार-बार सभी की नजर तस्वीर पर जाती हो। अक्सर भावुकता में लोग ऐसा ही करते हैं। इससे बार-बार पितरों की तस्वीर पर नजर जाती है और मन में निराशा का भाव उत्पन्न होता है। माना जाता है कि इससे आपको मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है।

🔴 पूर्वजों की तस्वीर लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उनकी तस्वीर पर जाले या धूल-मिट्टी नहीं लगी होनी चाहिए। दरअसल ऐसे में पितरों की नराजगी का दंश पितृ दोष के तौर पर झेलना पड़ता है। ऐसे में घर में पितरों की तस्वीर लगाते वक्त हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

🔵 कई बार लोग ध्यान नहीं देते हैं और जहां घर के सभी सदस्यों की तस्वीरें लगी होती हैं वहीं पर पितरों की तस्वीरें भी लगा देते हैं। घर के पितरों की तस्वीर को कभी भी जीवित लोगों की तस्वीर के साथ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है, जिस जीवित व्यक्ति के साथ पितरों की तस्वीर लगी होती है, उस पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे उनकी आयु में कमी आती है, साथ ही जीवन जीने का उत्साह भी कम होता है।

🔴 वास्तु शास्त्र के अनुसार पितरों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाएं। इस दिशा को यमराज के साथ-साथ पितरों की भी दिशा माना गया है। इसलिए आप घर की दक्षिण दिशा में अपने पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु कहता है कि पितरों की तस्वीरें कभी भी उत्तर या पूर्व में नहीं लगानी चाहिए ये देवी-देवताओं की दिशा मानी गई है।

🔵 इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में एक से अधिक पितरों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। घर में एक से ज्यादा पितरों की फोटो लगी होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

🔴 वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अपने पुरखों की तस्वीर को कभी भी लटका कर नहीं रखना चाहिए। तस्वीरों को हमेशा लकड़ी के स्टैंड पर ही रखना चाहिए। फोटो को लटकाना शुभ नहीं माना जाता।

श्राद्ध पक्ष या पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध करने से वे खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते है। साथ ही आपका जीवन भी सुखमय होता है। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।



(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)





Tags: Vastu Shastra, Vastu Remedy, vastu tips, Pitru Paksha 2023, ancestors photo vastu, Vastu Tips For Pitru Paksha 2023, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2023 Rituals, Pitru Paksha Puja 2023, Pitru Paksha 2023 Tithi, Pitru ki photo kaha lagaye, pitru photo direction in hindi, pitru photo direction, Pitru Paksha 2023 Dates, Pitru Paksha 2023 start and end dates, Photos direction Pitra, Pitra Dosh upay, Pitra Photos, Pitra Photos Home tips, Vastu Tips Pitra photos, vastu, Expert tips,  vastu for prosperity, वास्तु शास्त्र, वास्तु उपाय, वास्तु टिप्स, पितृ पक्ष 2023, पूर्वजों की फोटो वास्तु, पितृ पक्ष,







99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours