Ganesh Chaturathi 2025: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की स्थापना से पहले किन चीजों को अपने घर से बाहर कर देना चाहिए ताकि गणपति का आगमन सकारात्मकता के साथ हो।
![]() |
Ganesh Chaturthi से पहले घर से निकाल दें ये चीजें |
मुख्य बिंदु
गणेश चतुर्थी भाद्रपद माह में मनाई जाती है।
गणपति जी की सेवा 10 दिनों तक की जाती है।
गणेश जी की पूजा से ज्ञान और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Ganesh Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश की आराधना करना अनिवार्य माना गया है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। खासकर महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर भारत के कई राज्यों में इसकी धूम अलग ही देखने को मिलती है।
गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) का पवित्र पर्व बुधवार, 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों और पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना करते हैं और पूरे 10 दिनों श्रद्धाभाव से उनकी पूजा-अर्चना व सेवा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि बप्पा जहां विराजते हैं, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली का वास होता है।
लेकिन वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में भगवान गणपति की स्थापना करने से पहले कुछ ऐसी चीजें होती है, जो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं और सुख-समृद्धि में बाधा डालती हैं। इसलिए, ऐसी चीजों को गणेश चतुर्थी से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए ताकि बप्पा का आगमन मंगलमय एवं सुखदायी हो और भगवान गणेश जी का आशीर्वाद निरंतर मिलता है। आइये जानते है कौन सी हैं वो चीजें--
इन चीजों को घर में न रखें
● गणपति स्थापना से पहले और बाद में पूजा-स्थल की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। वहां कभी भी गंदगी, पुराने फूल-माला या जूते-चप्पल आदि न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। मंदिर को पवित्र और सुव्यवस्थित रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
● वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खराब या रुकी हुई घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य का वास हो सकता है। गणपति जी विघ्नहर्ता माने जाते हैं, ऐसे में उनके आगमन से पहले अगर आपके घर में कोई घड़ी रुकी या खराब पड़ी है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें या फिर घर से हटा दें।
● गणपति बाप्पा को घर में स्थापित करने से पहले सिर्फ घर की सफाई ही नहीं, बल्कि अपने मन की कलह को भी दूर करके अपने मन को भी पवित्रता बना ले। विघ्नहर्ता गणेश जी को घर में लाने से पहले परिवार के सभी सदस्य आपसी प्रेम और सकारात्मक सोच के साथ उनका स्वागत करें। ऐसा माना जाता है कि जहां आपसी मतभेद और कलह रहती है, वहां भगवान गणेश ज्यादा समय तक ठहरते नहीं हैं। इसलिए गणपति जी का आशीर्वाद पाने के लिए अपने मन और घर के वातावरण दोनों को पवित्र रखें।
![]() |
गणपति स्थापना से पहले घर से कुछ चीजें हटा दें |
● वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बहुत पुरानी या खंडित मूर्तियां रखना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में बाधाएं और परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए घर में गणपति की स्थापना करने से पहले ऐसी मूर्तियों को सम्मान और श्रद्धापूर्वक नदी या बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। ऐसा करने से घी में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
● गणेश जी का आगमन घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए होता है। ऐसे में अगर घर में बेकार सामान, टूटे-फूटे बर्तन या पुराना कबाड़ रखा है तो यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे सामान को घर में रखने से दरिद्रता और दुर्भाग्य बढ़ता है। गणपति जी को ‘सिद्धि विनायक’ कहा गया है, यानी वे सफलता और सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसलिए बप्पा को घर में लाने से पहले उस सामान को ठीक करवा ले या घर से बाहर कर दे। साफ-सुथरा और सुसज्जित घर ही बप्पा की कृपा आकर्षित करता है।
दोस्तों गणेश चतुर्थी पर
यदि आप भी चाहते है की गणपति बाप्पा का आगमन आपके घर में सुख समृद्धि के साथ सकारात्मकता
लेकर आये तो अपने घर से इन चीजों को जरूर बाहर निकाल दे। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती
हूँ कि आपको हमारी आज की यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर
बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के
लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई
जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना
है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित
विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturathi 2025, Ganesh
Chaturthi Celebrations, Lord Ganesha, Ganesh Chaturthi History, Ganesh
Chaturthi Don't and Do things, Bhadrapada 2025, Ganesh Utsav 2025, Ganesh
Chaturthi Upay, Ganesh Chaturthi, Astrology, Astro tips, Astro, गणेश चतुर्थी, भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी
2025, भाद्रपद 2025, गणेश उत्सव 2025, गणेश चतुर्थी उपाय
Post A Comment:
0 comments so far,add yours