Sawan Pradosh Vrat 2026 Upay: सावन में आने वाले प्रदोष पर शिवलिंग पूजन और कुछ खास उपाय करने से शिव शंभू की साक्षात अनुभूति होती है। आइये जानते है...
![]() |
| Sawan Pradosh Vrat 2026 Upay |
मुख्य बातें
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है।
यह पर्व हर पक्ष में त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
प्रदोष व्रत को करने से जीवन की हर समस्या दूर हो जाती है।
Sawan Pradosh Vrat 2026: हिन्दू धर्म में सावन देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय और समर्पित महीना है। धार्मिक दृष्टि से जितना खास सावन का महीना माना जाता है उतना ही विशेष है इस माह में पड़ने वाला पहला प्रदोष व्रत है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करना अत्यंत शुभफलदायी है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति प्रदोष व्रत का पूरे विधि-विधान से पालन करता है, उसके जीवन में खुशियों का आगमन होता है और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल बना रहता है।
सावन सोमवार के अलावा भी कुछ व्रत ऐसे हैं जिन्हें करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, वो है प्रदोष व्रत। सावन माह का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। वैसे तो हर माह का प्रदोष व्रत बहुत ही ज्यादा मायने रखता है लेकिन अगर प्रदोष व्रत सावन माह का हो तो इस दिन मिलने वाला पूजा का फल और भी अधिक गुना लाभकारी हो जाता है। इसी वजह से इस दिन कुछ खास उपाय अवश्य करने चाहिए।
सावन के दूसरा प्रदोष व्रत 2026 के उपाय
*
सावन के पहले प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की स्तुति का पाठ जरूर करें। इसके साथ ही, बेलपत्र के पौधे पर कलावा बांधें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सकारात्मकता का संचार होगा।
* यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गुड़ अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साथ ही मनचाही मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
* सावन के पहले प्रदोष व्रत के दिन घर की उत्तर दिशा में पीला कपड़े में 5 धतूरे बांधकर टांगे और फिर शाम के समय उन धतुरों को तांबे के बर्तन में घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।
![]() |
| Sawan Pradosh Vrat 2026 |
*
सावन के पहले प्रदोष व्रत पर पूजा के दौरान शिवलिंग पर 2 गुलाब के फूल अवश्य चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आपके विवाह में होने वाली देरी या आपके वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होगी।
* सावन के पहले प्रदोष व्रत के दिन आटे के दीये में तिल, तेजपत्ते का चूरा, राई, लौंग और घी डालकर भगवान शिव के आगे जलाएं। इससे ग्रह दोष दूर होंगे, ग्रहों से शुभता प्रदान होगी और काम बनने लगेंगे।
* सावन के प्रदोष व्रत पर शिवलिंग का शृंगार अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ अपनी कृपा अवश्य बरसाते हैं। इस दिन शमी की पत्ती पर शहद लगाकर शिवलिंग पर चिपका दें। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रहे कर्ज से मुक्ति मिलती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Sawan 2026, pradosh vrat, Pradosh Vrat 2026, Shiv Ji,
Sawan Pradosh Vrat 2026, Shivling Puja, Pradosh Kaal, Shiv pooja, Lord Shiva,
Sawan Pradosh Vrat, Sawan Pradosh Vrat upay, Sawan Pradosh Vrat date, Sawan Pradosh Vrat date and upay, Sawan
Pradosh Vrat upay 2026, Expert tips, Importance of Sawan Pradosh Vrat, Astro
tips, Mahadev, Sawan Pradosh Vrat upay 2026 in hindi, religion



Post A Comment:
0 comments so far,add yours