Vastu Shastra Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को सही दिशा में लगाया जाए तो यह घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। करियर तरक्की में है मददगार

Vastu Plants: वास्तु में बताया गया है इस पौधे को सबसे ज्यादा भाग्यशाली, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

Spider Plant Benefits in Hindi: आपने अधिकतर घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट के साथ इस पौधे को घर में लगाने से आपको कई फायदे मिलेंगे। हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बेहद महत्व है। क्योंकि अगर घर का वास्तु ठीक ना हो तो इसका नकारात्मक असर सीधा हमारे परिवार और जीवन पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि वास्तु शास्त्र के सभी नियमों का पालन किया जाए। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों की मनाई होती और कुछ पौधों को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है घर में लगाने के लिए। इन पौधों को अगर घर या आसपास सही दिशा में लगाया जाए तो भाग्य का साथ मिलने लगता है।

कहा जाता है कि इन पौधों को घर में लगाने से ये चुंबक की तरह पैसा खींचते हैं। इनसे व्यक्ति धनवान बन जाता है। इन्हीं में से वो भाग्यशाली पौधा है स्पाइडर प्लांट, जिसे धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। स्पाइडर प्लांट को ना केवल वास्तु बल्कि ज्योतिष और फेंगशुई में भी भाग्यशाली बताया गया है। स्पाइडर प्लांट कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है, जो घर के वातावरण को शुद्ध रखता है। वहीं स्पाइडर का पौधा घर को सजाने में काम आता है।

ज्योतिषशास्त्र में स्पाइडर प्लांट के पौधे के कई फायदों के बारे में बताया गया है। इस पौधे को आसपास या घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है और धन संबंधित समस्याओं का अंत होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्पाइडर प्लांट को घर में रखने से किस तरह के फायदे आपको मिल सकते हैं। आइये जानते है विस्तार से -

इस दिशा में लगाएं स्पाइडर प्लांट

Vastu Plants: वास्तु में बताया गया है इस पौधे को सबसे ज्यादा भाग्यशाली, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए और नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए स्पाइडर प्लांट को सही दिशा में रखना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्पाइडर प्लांट को घर के उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व, उत्तर पश्चिम दिशा में लगाया या रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है साथ ही धन लाभ के भी योग भी बनने लगते हैं। साथ ही यह घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है।


घर के अंदर रखें

Vastu Plants: वास्तु में बताया गया है इस पौधे को सबसे ज्यादा भाग्यशाली, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

स्पाइडर प्लांट को आप घर के अंदर और बाहर लगा सकते है। इसे आप चाहे तो घर के लिविंग एरिया, रसोई घर, स्टडी रूम या बालकनी में लगा सकते हैं। ऐसा करने से यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखता है और नकारात्मक प्रभावों को खत्म करता है। साथ ही पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और घर के सभी सदस्यों की उन्नति भी होती है। इसके आलावा अगर इसे आप ऑफिस में लगाना चाहते हैं तो इस पौधे के गमले को अपनी मेज पर रखें।


कैसे आती है अशुभता

Vastu Plants: वास्तु में बताया गया है इस पौधे को सबसे ज्यादा भाग्यशाली, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि स्पाइडर प्लांट को भूल से भी कभी सूखने ना दें। इसके सूखने पर इसे घर से तुरंत हटा दें। इसके स्थान पर नया पौधा लगाएं। स्पाइडर प्लांट को घर की दक्षिण दिशा और पश्चिम दिशा में लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से फायदे की जगह कई तरह के नुकसान होने लगते हैं।


इन बीमारियों को करता है दूर

Vastu Plants: वास्तु में बताया गया है इस पौधे को सबसे ज्यादा भाग्यशाली, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

स्पाइडर प्लांट घर में लाने से स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में स्पाइडर प्लांट लगाने से परिवार में तनाव और निराशा को दूर करता है और जीवन में खुशियाँ लाता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। इसके अलावा ये पौधा जहां आर्थिक तरक्की के नये रास्ते बनाता है वहीं, यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में सुधार करता है। अगर इसे सही जगह पर रखा जाए तो बड़ी से बड़ी समस्या से भी बचा जा सकता है।


घर की हवा होगी शुद्ध

Vastu Plants: वास्तु में बताया गया है इस पौधे को सबसे ज्यादा भाग्यशाली, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

स्पाइडर प्लांट को घर पर लगाने से यह एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है और पूरे घर में शुद्ध हवा रखता है। यह पौधा हवा में मौजूद 95 प्रतिशत से ज्यादा विषैले पदार्थों को निकालता है। इसे आप किसी भी तरह के गमले में लगा सकते हैं। इस पौधे को देखकर ऐसा लगता है, जैसे मकड़ियां गमले से नीचे लटक रही हों इसलिए इस पौधे को स्पाइडर प्लांट कहा जाता है।


करियर में तरक्की

Vastu Plants: वास्तु में बताया गया है इस पौधे को सबसे ज्यादा भाग्यशाली, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौकरी व्यापार में वृद्धि के लिए स्पाइडर प्लांट को आप अपने कार्यस्थल पर रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके आसपास का माहौल भी बेहतर होता है और काम में भी तरक्की होने लगती है। इसके साथ ही कामकाज में रही अड़चन दूर होती है।

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।



Tags: Vastu Tips, Plant Vastu Tips, Spider Plant, Vastu Tips For Plant, Vastu, Spider Plant Ke Upay, Spider Plant benefits, Money plant benefits, Vastu shastra tips for money, Money plant, Spider Plant Care, Feng Shui, Plant vastu, lucky plants, Vastu tips for home, ghar ka vastu,  Spiritual, Plants, Astro, Astrology, Lifestyle, Astro News, पौधे, पौधों के लिए वास्तु टिप्स, स्पाइडर प्लांट के उपाय, ज्योतिष, एस्ट्रो, एस्ट्रोलॉजी, पेड़-पौधे, वास्तु टिप्स फॉर प्लांट्स, प्लांट वास्तु, लकी प्लांट्स    





____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours