Ganga Dussehra 2025: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन गंगाजल के कुछ उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
![]() |
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन जरूर करें गंगाजल से जुड़े ये विशेष उपाय |
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। भागीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे। इसी कारण गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है। इस दिन विधि विधान और सच्चे मन से मां गंगा की पूजा की जाती है। गंगा नदी के पास दीप प्रज्वलित करते हैं जिससे घर में समृद्धि बनी रहे। वहीं इस दिन स्नान और दान करना भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि गंगा नदी में आस्था के साथ डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं। यही कारण है कि गंगा नदी को मां का दर्जा दिया गया है।
हिंदू धर्म में गंगाजल बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान में गंगाजल का प्रयोग जरूर किया जाता है। हर हिंदू के घर में गंगा जल जरूर रखा हुआ मिलता है। गंगा भवतारिणी हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है।
गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा के साथ गंगाजल के कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं गंगा दशहरा के कौन से उपाय करने मिलेगा क्या लाभ-
गंगा दशहरा 2025 के दिन गंगाजल से करें ये उपाय (Ganga
Dussehra 2025 Gangajal Upay)
नकारात्मकता दूर करने के लिए
गंगाजल को सबसे पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि गंगाजल में चमत्कारिक गुण होते हैं जिसे घर में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। गंगा दशहरा के दिन घर के हर हिस्से में गंगाजल का छिड़काव करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आपके कष्ट धीरे-धीरे दूरहोने लगते है। इस उपाय से आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
धन प्राप्ति के लिए
यदि किसी भी कारण घर की आर्थिक तरक्की रुक गई है या आप कर्ज में डूबे हुए हैं तो गंगाजल का यह उपाय कारगर सिद्ध हो सकता है। गंगा दशहरा के दिन आप गंगाजल को चांदी या पीतल के पात्र में भरें और उसे अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी और धन लाभ होगा। इसके अलावा गंगाजल को हमेशा अपने पूजा स्थल और किचन के उत्तर-पूर्व में रखें, धीरे-धीरे आपको आर्थिक लाभ के साथ तरक्की और सफलता मिलने लगेगी।
ग्रह शांति व दोषों से मुक्ति पाने के लिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां गंगा का उद्गम भोलेनाथ की जटाओं से होता है, इसलिए इस विशेष दिन पर भोलेनाथ को गंगाजल जरूर अर्पित करना चाहिए। गंगा दशहरा से शुरू करके रोजाना शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही साधक की सभी परेशानियां दूर कर देते हैं।
पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए
गंगा दशहरा के दिन गंगा घाट के किनारे तर्पण करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शनि
दोष से बचने के लिए उपाय
अगर कोई व्यक्ति शनि के अशुभ प्रभाव से परेशान है और मुक्ति
पाना चाहता है तो हर शनिवार एक लोटे में साफ जल भरें और उसमें थोड़ा सा गंगाजल डाल
लें। फिर इस जल को पीपल के पेड़ में चढ़ा दे। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति
मिलती है।
शादी के लिए
अगर किसी के शादी में देरी हो रही है या रिश्ते बनते-बनते टूट जा रहे हैं तो रोज नहाने के पानी में गंगाजल और एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगातार 21 दिनों तक नहाने से विवाह में जो भी रुकावट आती है, वह दूर हो जाती है। जल्द ही शादी को योग बनते हैं। मनपसंद जीवनसाथी मिलता है।
दोस्त्तों गंगा दशहरा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गंगा दशहरा के दिन गंगाजल के उपरोक्त उपायों को आप करते हैं तो ये आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगे और आपके लिए धन लाभ के मार्ग खोलने में मदद करेगे। साथ ही आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया जैसे कि Facebook, Instagram पर शेयर जरूर करें। साथ ही हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारियाँ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दी गयी सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Ganga Dussehra, Ganga Dussehra 2025, Ganga dashmi,
Gangajal, Gangajal Upay, Gangajal remedy, Gangajal Ke Upay, problem in job,
Remedies of Gangajal, benefits of gangajal, Gangajal Upay, holy river Ganga,
Vastu Tips for Gangajal , How to use Gangajal, Ganga Dussehra 2025 Kab Hai,
Expert tips, Astrology Upay, Astro tips, Astrology, Ganga Dussehra date,
significance of Ganga Dussehra, Ganga Dussehra date 2025, Ganga Dussehra 2025
Puja Vidhi, Ganga Dussehra Totke, Ganga Dussehra Upay,Gangajal Totke,Upay
Dharam Astha , Hindu festival, गंगा दशहरा, गंगा दशहरा 2025, गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त
Post A Comment:
0 comments so far,add yours