Shani Jayanti 2025: शनि जयंती 27 मई 2025 को है। शनि जयंती पर शनि देव को जरुर चढ़ाएं ये 5 चीजें, शनि देव जरुर होंगे प्रसन्न करेंगे सभी दुखों का अंत।

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनि देव को खुश रखने के लिए जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, शनि दोष हो जाएंगे दूर

Shani Jayanti 2025: कर्मफल दाता शनिदेव का जन्मोत्सव हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या पर मनाया जाता है, इसे शनि जयंती कहते हैं। इस दिन शुभ फल की प्राप्ति के लिए सूर्यदेव की खास पूजा करनी चाहिए। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 27 मई 2025मंगलवार के दिन शनि जयंती मनाई जाएगी।

शनि जयंती को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनि देव की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में रही समस्याएं दूर हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि शनि देव जातक को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। ऐसे में शनि जयंती के दिन उनकी उपासना करने से साधक को शनि की कुदृष्टि, साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए, साधक को शनी जयंती  के दिन कुछ चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।

आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहें है कि शनि जयंती के दिन पूजा के दौरान कौन सी चीजें शामिल करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे जिससे आपके सभी दुखों का अंत होगा। आइए जानते हैं वो 5 चीज़ें -


शनि जयंती पर शनिदेव को चढ़ाएं 5 खास चीजें (Shani Jayanti Puja Samagri)


नीले फूल

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनि देव को खुश रखने के लिए जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, शनि दोष हो जाएंगे दूर

शनि देव को नीला रंग बहुत प्रिय है। इसलिए शनि जयंती के दिन नीले पुष्प यानी अपराजिता, शमी के फूल, आक के फूल शनि देव के चरणों में अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं और नौकरी में चल रही परेशानी दूर होती है। इसके साथ ही आपके सभी दुखों का नाश होता है।


सरसों का तेल

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनि देव को खुश रखने के लिए जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, शनि दोष हो जाएंगे दूर

शनि देव का अभिशेष जल या दूध से नहीं बल्कि सरसों के तेल से किया जाता है। यह परंपरा पौराणिक काल से चली रही है। पौराणिक कथा के अनुसार रावण के चुंगल से शनि को छु़ड़ाने के बाद हनुमान जी ने उनके शरीर पर तेल से मालिश की थी और शनि को दर्द से मुक्त किया था, तभी से शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाने की परंपरा चली रही है। इसलिए शनि जयंती के दिन शनि देव को सरसों का तेल जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में शनि दोष शांत होता है और इसके अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिल जाता है।


शमी के पत्ते

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनि देव को खुश रखने के लिए जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, शनि दोष हो जाएंगे दूर

शनि जयंती के शुभ अवसर पर शनि देव के साथ-साथ प्रथम देवता गणेश जी की उपासना करें और गणेश जी शनि देव को शमी का पत्ता अर्पित करें। शमी के पौधे को शनि देव का पौधा माना जाता है। इसके साथ ही माना जाता है कि भगवान शिव को शमी चढ़ाने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इसके फल, पत्ते, जड़ चढ़ाने से शनि देव के प्रतिकूल प्रभाव कम हो जाते हैं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


नारियल अर्पित करें

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनि देव को खुश रखने के लिए जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, शनि दोष हो जाएंगे दूर

शनि देव को इस शनि जयंती पर नारियल जरुर चढ़ाए। नारियल सभी देवी-देवताओं की पूजा जरुर रखा जाता है। इसीलिए इस शनि जयंती के दिन एक जटावाला नारियल, सौ ग्राम काले तिल, उड़द दाल और एक कील काले कपड़े में लपेट दें। अब शनि मंदिर में शनि चालीसा का पाठ कर उसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। इससे आपको शनि और पितृदोष से मुक्ति मिल जाएगी और धन वृद्धि भी होगी। वहीं नजरदोष के लिए ये उपाय बहुत कारगर है।


काला तिल-काली उड़द

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनि देव को खुश रखने के लिए जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, शनि दोष हो जाएंगे दूर

शनि देव को काला रंग सर्वाधिक प्रिय है। काले तिल का कारक शनि ग्रह ही है। कहते हैं कि शनि की पीड़ा से राहत पाने के लिए शनि जयंती पर शनि देव को एक मुठ्ठी काले तिल और काली उड़द चढ़ाएं और फिर काले तिल का दान भी करें। इससे राहु-केतु जनित दोष भी शांत होते हैं। इसके साथ ही साधक को विशेष लाभ मिलता है।


शनि जयंती पर करें इस मंत्र का जाप

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनि देव को खुश रखने के लिए जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, शनि दोष हो जाएंगे दूर

कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:

सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।

यह मंत्र शनि देव को प्रसन्न करने के लिए बहुत उपयोगी माना गया है, क्योंकि इसमें शनि देव के 10 विशेष नामों का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनि देव की कृपा अपने भक्तों पर सदैव बनी रहती है।

दोस्तों शनि जयंती के दिन इन चीजों को शनिदेव को जरूर अर्पित करें। शनि जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। न्याय प्रिय देवता शनिदेव की कृपा हम सभी के परिवारों पर सदैव बनी रहें। आपको हमारी जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Shani Dev, Shani Jayanti, Shani Jayanti 2025, Jyeshtha Amavasya 2025, Shani Devshani jayanti 2025, vat savitri vrat 2025, Vaishakh Shani Jayanti 2025, Shani Jayanti 2025 Muhurat, Shani Jayanti Significance, शनि देव, शनि जयंती, शनि जयंती 2025, ज्येष्ठ अमावस्या 2025, शनि देवशानी जयंती 2025, वट सावित्री व्रत 2025, वैशाख शनि जयंती 2025, शनि जयंती 2025 मुहूर्त, शनि जयंती का महत्व






____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

0 comments so far,add yours