शनि जयंती के दिन शनि दान करने के विशेष महत्व के साथ आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार किस चीज के दान से शनि देव प्रसन्न होंगे...

शनि जयंती 2023: अपनी राशिनुसार करें शनि दान, मिलेगा मनचाहा वरदान

शनि जयंती 2023: अपनी राशिनुसार करें शनि दान, मिलेगा मनचाहा वरदान


हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल 2023 में शनि जयंती 19 मई को मनाई जाएगी। इस बार की शनि जयंती काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन कई शुभ संयोगों का निर्माण भी हो रहा है। इस बार शनि जयंती पर ही वट सावित्री व्रत भी पड़ रहा है। इस कारण इस शुभ संयोग में की गई पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व बताया जा रहा है।

ऐसे में यदि आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं या शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो इस दिन पूजा-पाठ और दान जरूर करें। यदि आप शनि जयंती पर अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो उससे शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं न्याय के देवता शनि देव की कृपा प्राप्त करने और जीवन के कष्टों से मुक्ति के लिए राशि अनुसार किन चीजों का दान करना फलदायी रहेगा। हमारा आज का यह लेख इसी विषय पर है।

शनि जयंती पर राशि के अनुसार करें दान -


मेष राशि (Aries)-

शनि जयंती के दिन इस राशि वालों के लिए सरसों का तेल और काले तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

वृषभ राशि (Taurus)-

इस राशि के लोग शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ करें और साथ ही काले कंबल का दान जरूर करें।

मिथुन राशि (Gemini)-

इस राशि के लोग शनि जयंती के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले वस्त्रों का दान अवश्य करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

कर्क राशि (Cancer)-

शनि जयंती के दिन इस राशि वालों को उड़द की दाल, तेल और तिल का दान अवश्य करना चाहिए।

सिंह राशि (Leo)-

इस राशि के स्वामी सूर्य देव है। सूर्य देव और शनिदेव में पिता और पुत्र का रिश्ता है। इसलिए शनि जयंती के दिन इस राशि के लोग " वरेण्याय नमः " मंत्र का जाप जरूर करें।

कन्या राशि (Virgo)-

शनि जयंती पर कन्या राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को छाता और जूतों का दान अवश्य करें।

तुला राशि (Libra)-

शनि जयंती के दिन इस राशि के लोगों को सरसों के तेल के साथ-साथ, काले वस्त्र और काला छाता भी दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

शनि जयंती पर इस राशि वालों को शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोहे की चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius)-

शनि जयंती के दिन इस राशि के लोगो को शनि मंत्र " ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः " का जाप जरूर करना  चाहिए।

मकर राशि (Capricorn)-

इस राशि वालों के लिए शनि जयंती के दिन पशु पक्षियों को खाना खिलाएं और पानी पिलाएं। इससे अलग गौशाला मैं सेवा करें। गौसेवा से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।


कुंभ राशि (Aquarius)-

इस राशि वालों को शनि जयंती के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुष्ठ रोगियों की सेवा करनी चाहिए दवा आदि से भी मदद करनी चाहिए।

मीन राशि (Pisces)-

इस राशि के लोग शनि जयंती के शुभ अवसर पर घी, सरसों के तेल, तिल का दान, पीले वस्त्र या हल्दी का दान कर सकते हैं।


Disclaimer – इस लेख में उपलब्ध जानकारियाँ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दी गयी सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता का परिपालन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सम्पर्क करें। 



Also read: कैसे करे शनि देव को प्रसन्न - 18 खास उपाय






Tags: shani dev 2023, shani jayanti 2023, shani jayanti 2023 date, shani jayanti 2023 drik panchang, shani jayanti 2023 par kare daan, shani jayanti 2023 rashifal, shani jayanti 2023 tula rashi, shani jayanti 2023 upay, shani jayanti kab hai 2023, when is shani jayanti 2023, शनि जयंती 2023, शनि जयंती 2023 अपनी राशिनुसार करें शनि दान youtube


____

 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours