Shani Jayanti 2023 ke Upay: शनि की कुदृष्टि के चलते इन 5 राशियों को इस शनि जयंती पर खास उपाय करके इन दुष्प्रभावों से मुक्ति पा सकते हैं। जाने वो उपाय

Shani Jayanti 2023 ke Upay: इन 5 राशियों पर बना हुआ है शनि का प्रकोप, शनि जयंती पर इन खास उपायों से मिलेगी राहत!

How to Get Rid of Shani ki Sadhe Sati and Dhaiyya: ग्रहों में न्यायाधिपति और अच्छे-बुरे कर्मो के अनुसार फल देने वाले शनि को ग्रह होने के बावजूद देवता का दर्जा प्राप्त है। शनि देव कर्मप्रधान देवता माने जाते हैं। हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला शनि जयंती का महापर्व इस साल 19 मई 2023 को मनाया जाएगा। शनि देव की कृपा के बिना कोई भी उच्च पद पर आसीन नहीं हो सकता है। यह सभी व्यक्तियों के जीवन पर अत्यधिक प्रभाव डालता है।

ज्योतिषों के अनुसार जिन लोगों के ऊपर साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या चल रही है, उन लोगों के लिए इसका प्रकोप कम करने का बहुत ही अच्छा मौका है। क्योंकि इस शनि जयंती पर साढ़ेसाती ढैय्या के असर को कम करने के लिए अच्छे संयोग बन रहें है। जब शनि क्रोधित होते हैं तो इंसान की तार्किक क्षमता खत्म होने लग जाती है और मन अशांत हो जाता है। इसके चलते वह धीरे-धीरे समस्याओं  के दुष्चक्र में धंसने लग जाता है। अभी इन पांच राशि वाले लोगों की शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही है।

शनि जयंती के दिन शनि देव के क्रोध को शांत करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं राशियों पर साढ़ेसाती ढैय्या के प्रभाव निवारण के उपाय -

कर्क राशि

Shani Jayanti 2023 ke Upay: इन 5 राशियों पर बना हुआ है शनि का प्रकोप, शनि जयंती पर इन खास उपायों से मिलेगी राहत!

इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या (Shani ki Dhaiyya) चल रही है, जिसकी वजह से मन अशांत रहने लगता है। इसके चलते इंसान के सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है और वह तार्किक बात नहीं कह पाते।

उपाय: इस राशि के जातक शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा कर तिल के तेल का दीपक जलाएं।


वृश्चिक राशि

Shani Jayanti 2023 ke Upay: इन 5 राशियों पर बना हुआ है शनि का प्रकोप, शनि जयंती पर इन खास उपायों से मिलेगी राहत!

इस राशि के जातकों को शनि की ढैय्या (Shani ki Dhaiyya) ने अपने जाल में फसा रखा है। इसके चलते पारिवारिक रिश्ते भी कमजोर हो रहे हैं। साथ ही लगातार उन्हें नौकरी-कारोबार में नुकसान की संभावना भी बनी हुई है। इस राशि वालों को जल्दबाज़ी में फैसला लेने से बचना चाहिए।

उपाय: इस राशि वालों को शनि जयंती के दिन शनि मंदिर में शनि देव की पूजा करनी चाहिए।


मकर राशि

Shani Jayanti 2023 ke Upay: इन 5 राशियों पर बना हुआ है शनि का प्रकोप, शनि जयंती पर इन खास उपायों से मिलेगी राहत!

इस राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती (Shani ki Sadhe Sati) चल रही है।  इसकी वजह से इनका  मन अशांत रहने लगा है और खर्चे भी पहले से ज्यादा बढ़ गए है। इस कारण से इस राशि वालों की तबीयत पर असर पड़ सकता है।

उपाय: इस राशि वालों को शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करके शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।


कुम्भ राशि

Shani Jayanti 2023 ke Upay: इन 5 राशियों पर बना हुआ है शनि का प्रकोप, शनि जयंती पर इन खास उपायों से मिलेगी राहत!

इस राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती (Shani ki Sadhe Sati) के प्रभाव की वजह से कई तरह की परेशानियां झेल रहे हैं। उनकी जिंदगी में कोई भी काम सफल नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही बार-बार यात्रा के योग भी बन रहें है।

उपाय: इस राशि वालों को शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा कर उनके बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें लाभ होगा।


मीन राशि

Shani Jayanti 2023 ke Upay: इन 5 राशियों पर बना हुआ है शनि का प्रकोप, शनि जयंती पर इन खास उपायों से मिलेगी राहत!

इस राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती (Shani ki Sadhe Sati) का प्रभाव बना हुआ है। इस कारण से उनकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही पति-पत्नी के बीच विवाद भी बना हुआ है। इस राशि के लोग किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह जांच-परख लें।

उपाय: इस राशि वालों को शनि जयंती के दिन शनि मंदिर में जाकर शमी की पत्तियां शनिदेव को अर्पित करनी चाहिए।

तो दोस्तों ये 5 राशि वालें शनि जयंती पर इन खास उपायों को जरूर करें। ताकि उनके जीवन में रही परेशानियाँ समाप्त हो और खुशियों का आगमन हो। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)



Tags: Hindu festival, Shani Dev, Shani Jayanti 2023, Shani Jayanti 2023 Ke Upay, Shani Jayanti 2023 Ke Totke, Shani Jayanti 2023 Remedies, Astrology, Shani Jayanti, Shanidev, शनि देव, शनि जयंती 2023, शनि जयंती 2023 के उपाय, शनि जयंती 2023 के टोटके, शनि जयंती





____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours