Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष चीजों को घर लाने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है।

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर ले आएं ये शुभ चीज, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, होगा सुख समृद्धि का वास

Nirjala Ekadashi 2024 Upay: हिंदू धर्म में व्रत- त्योहारों का विशेष महत्व है। साल में कुल 24 एकदशीयों में से निर्जला एकादशी को सबसे सर्वश्रेष्ठ एवं महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल 18 जून को निर्जला एकादशी मनाई जाएगी है। इस दिन गायत्री जयंती भी है। ये दोनों पर्व ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाए जाते हैं।

निर्जला एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। निर्जला एकादशी में पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाले को सभी तीर्थों पुण्य और फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस दिन घड़े और पंखों के दान का विशेष महत्व है।

धार्मिक मान्यताओं अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए, कुछ चीजों को घर में लाने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। आइये जानते है कौन सी है वो चीजें जिनके लाने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


निर्जला एकादशी पर घर लाए ये शुभ चीजें

मोर पंख

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर ले आएं ये शुभ चीज, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, होगा सुख समृद्धि का वास

निर्जला एकादशी के दिन मोर पंख जरूर लाना चाहिए। मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है जिसे वह अपने मस्तक पर लगाते हैं। भगवान श्री कृष्ण को श्री विष्णु का ही अवतार माना जाता है। मोर पंख घर में पूजा स्थल या किसी दीवार  पर लगा दें। इससे घर में नकारात्मक प्रभाव दूर होता है और घर में सुख शांति बनी रहती है।


कामधेनु गाय की मूर्ति

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर ले आएं ये शुभ चीज, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, होगा सुख समृद्धि का वास

घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा लाना भी शुभ होता है। निर्जला एकादशी में कामधेनु गाय की प्रतिमा को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए यह प्रतिमा घर लाई जा सकती है और घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में इसे रखना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सारे मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


घर लाएं तुलसी का पौधा

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर ले आएं ये शुभ चीज, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, होगा सुख समृद्धि का वास

निर्जला एकादशी के दिन अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो इस दिन तुलसी का पौधा जरूर लेकर आएं। तुलसी पर विष्णु की विशेष कृपा है जिसकी वजह से ये घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर कर देती है और घर में शुभ शुभ होता है।


पीली कौड़िया

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर ले आएं ये शुभ चीज, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, होगा सुख समृद्धि का वास

निर्जला एकादशी के दिन पीली कौड़ियां घर ले आएं। इसके बाद मां लक्ष्मी को अर्पित करने के साथ विधिवत पूजा कर लें। फिर इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी।


सूखा नारियल

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर ले आएं ये शुभ चीज, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, होगा सुख समृद्धि का वास

निर्जला एकादशी के दिन सूखा नारियल घर ले आएं और विधिवत भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करके उस नारियल को अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी सारी धन की परेशानी समाप्त हो जाएगी। साथ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाएगा ऐसी मान्यता है।


मोती शंख

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर ले आएं ये शुभ चीज, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, होगा सुख समृद्धि का वास

निर्जला एकादशी के दिन घर में मोती शंख लाकर पूजा के कमरे में रखना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मोती शंख पर भगवान विष्णु की कृपा होने से घर में सकारात्मक प्रभाव आता है।

दोस्तों ये है वो चीजें जिन्हें घर लाने से शुभता का आगमन होता है। साथ ही भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

 



Tags: Nirjala Ekadashi , Nirjala Ekadashi 2024, Maa Laxami, Nirjala Ekadashi Upay, Maa Lakshmi Upay, lord Vishnu, Maa Lakshmi





____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

0 comments so far,add yours