Shradh 2026 Upay: पितृ पक्ष में पितरों को याद करके एक खास जगह पर दीपक जलाने से पितरों आशीर्वाद मिलता है। पितृ दोष से बचने के लिए करें ये अचूक उपाय।
![]() |
श्राद्ध पक्ष में जलाएं ये दीपक |
Pitru Paksha Upay 2026: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के 16 दिनों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पितृपक्ष के 16 दिनों के दौरान पितरों को याद करके श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है ताकि हमारे पूर्वज प्रसन्न होकर हम पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। पितृपक्ष भाद्र पूर्णिमा से प्रारंभ होकर आश्विन मास की सर्वपितृ अमावस्या को समाप्त होते है। ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। तो वहीं श्राद्ध कर्म के दौरान पूजा-पाठ के साथ-साथ नियमित रूप से घर में दीपक जलाने का भी विशेष महत्व बताया गया है।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी जगहों का उल्लेख किया गया है, जहां पितरों का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक और शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। उसी तरह पितरों को भी प्रसन्न करने के लिए पितृ पक्ष में अलग-अलग स्थानों पर दीपक जलाए जाते हैं। आइये हमारे आज के इस लेख के माध्यम से जानते है कि पितरों के लिए घर में 16 दिन किस दिशा और किन जगहों पर दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
पितृपक्ष में घर की इन जगहों पर जलाएं दीपक
पितृ पक्ष के दौरान अगर घर में दीपक जलाकर एक खास दिशा में रखा जाए तो पितृ बेहद प्रसन्न होते हैं। पितरों के आशीर्वाद से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर धन-धान्य, खुशहाली से भरा रहता हैं।
1. धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृपक्ष में घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाकर रखने से पितृ बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और वंशजों को सभी मनोकामनाएं पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ पक्ष में 16 दिनों तक पितरों को याद किया जाता है। इन दिनों में घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है। इसलिए इस समय रोज सुबह-शाम घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
![]() |
पितृ पक्ष में यहां जलाएं ये दीपक |
3. वास्तु जानकारों के अनुसार, पितृपक्ष में नियमित रूप से शाम के समय रसोई में पानी की जगह पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और वंशजों पर अपना आशीर्वाद बनाये रखते हैं। साथ ही, ऐसा करने से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
4. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पितरों की कृपा पाने के लिए पितृ पक्ष के दिन सबसे उत्तम माने जाते है। पितृ पक्ष के दौरान रोजाना पीपल में जल देकर घी का दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाये रखते है। ऐसा कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं के अलावा पितरों का भी वास होता है। इसलिए इन 16 दिनों तक पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं। पितृ दोष से निजात पाने का भी यह अचूक उपाय है।
पितृ पक्ष में दीपक के ये अचूक उपाय करने से आप पितृ दोष से भी छुटकारा पा सकते है। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Shradh 2026, Pitru Paksha 2026, Shradh, Pitru Paksha,
Pitru Paksha Upay, Astro, Pitru Paksha Start, Pitru paksha 2026 dates, Pitru
Paksha Rules, Deepak, Astrology Upay, Pitru Paksha Mistakes, Hindu Rituals,
Astrology, Expert tips, Astro tips, Pitru Paksha Dates, Pitru Paksha Dates
2026, Hindu, Pitru Paksha Shradh, Pitru Paksha 2026 Ancestral Remedy, Pind
daan, Tarpan, Shraddha rituals, Pitru Paksha 2026 news happiness and
prosperity, Bhadrapada Purnima, Ashwin Amavasya, श्राद्ध 2026, पितृ पक्ष 2026, पितृ पक्ष, हिंदू, ज्योतिष, पितृ पक्ष उपाय, एस्ट्रो



Post A Comment:
0 comments so far,add yours