Maa Lakshmi Upay 2023: साल 2023 की पौष पूर्णिमा पर ऐसे शुभ संयोग बन रहें है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और खास उपाय करने से बेहद लाभ होगा।

Paush Purnima 2023 Upay: पौष पूर्णिमा की रात करें ये 7 खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी तिजोरी

Pausha Purnima 2023 Ke Upay in Hindi: हिंदू धर्म में हर दिन और  तिथि का खास महत्व होता है। साल 2023 की शुरुआत एकादशी के दिन से हुई, जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। तो वहीं जनवरी के पहले ही हफ्ते में मां लक्ष्मी की कृपा पाने का शानदार संयोग बन रहा है। इस बार 6 जनवरी 2023 को नए साल की पहली पूर्णिमा है। ये पौष पूर्णिमा कहलाएगी। ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के साथ लक्ष्मी-नारायण की विधि-विधान से पूजा करने से भक्त की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

नए साल 2023 में पौष पूर्णिमा का व्रत 6 जनवरी को है और इस दिन शुक्रवार भी है, जो कि धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस तरह शुक्रवार के दिन पूर्णिमा का पड़ना लक्ष्मी जी की कृपा पाने का दोहरा मौका बन गया है। वहीं पौष पूर्णिमा पर ब्रह्म, इंद्र और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो इस दिन के महत्व को दोगुना कर रहे हैं। पौष पूर्णिमा के दिन बने ऐसे संयोग में किए गए उपाय माता लक्ष्मी को बहुत जल्दी प्रसन्न करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन उपायों के बारे में-


पौष पूर्णिमा के 7 खास उपाय (Paush Purnima 2023 Upay)

1. किसी कारण से शादी में बार-बार बाधा रही या देरी हो रही है, वो लोग पौष पूर्णिमा पर हरसिंगार के सात फूल लेकर उसे एक नारंगी कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें। शीघ्र विवाह की मनोकामना पूरी होगी।

2. पौष पूर्णिमा पर मध्यरात्रि में घी का दीपक प्रज्वलित करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। यदि आधी रात को ऐसा कर पाएं तो रात 10 बजे के आसपास भी ऐसा कर सकते हैं। मान्यता है इससे धन लाभ मिलता है। 

पौष पूर्णिमा के 7 खास उपाय (Paush Purnima 2023 Upay)

3. मां लक्ष्मी पूर्णिमा तिथि के दिन ही अवतरित हुई थीं इसलिए मां लक्ष्मी को पूर्णिमा बेहद प्रिय है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें खीर का भोग लगाएं और फिर इसे 7 कन्याओं में बांट दें। मान्यता है इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

4. दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं।

5. धन प्राप्ति का एक कारगर उपाय यह है कि आप पौष पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर हल्दी लगाकर उन्हें मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाएं। अगले दिन इन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रख दें। हर पूर्णिमा पर इन कौड़ियों की पूजा करें। मान्यता है इससे तिजोरी भरी रहेगी।

6. पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करें। इससे धन लाभ भी होगा और दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी।

7. आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर " स्रां स्रीं स्रौं : चन्द्रमासे नम:" या " ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे धीरे धन संबंधी समस्या का समाधान होगा।

दोस्तों, आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।

(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)





Tags: purnima 2023 list, paush purnima 2023, purnima 2023 upay, paush purnima,  Lord Satyanarayan, Lakshmi ji,  2023 purnima, पौष पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा 2023, पौष पूर्णिमा उपाय,





____
99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours