Hindu Ritual: हर शुभ कार्य में नारियल बहुत खास महत्व रखता है। शास्त्रों में महिलाओं को नारियल फोड़ना वर्जित है। जानिए क्यों आज के इस लेख में-

क्यों वर्जित है पूजा में महिलाओं का नारियल फोड़ना? ये हैं कारण

मुख्य बातें

नारियल के बिना अधूरी पूजा मानी जाती है

नारियल या श्रीफल में होता है त्रिदेवों का वास

बीज रूपी फल होता है नारियल


Hindu Ritual Women Don't Break Coconut: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य में नारियल का विशेष प्रयोग किया जाता है। चाहे गृह प्रवेश हो, किसी का विवाह हो या कोई भी शुभ कार्य हो, कलश पर नारियल रखा जाता है। कोई भी पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन नारियल के बिना अधूरा माना जाता है। नया कार्य आरंभ करने से पहले नारियल फोड़ा जाता है।

नारिलय को शास्त्रों में श्रीफल कहा गया है और इसके जल को अमृत के समान माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब विष्णु भगवान ने पृथ्वी पर अवतार लिया तो वे अपने साथ तीन चीजें लेकर आए थे। लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष और कामधेनु। इसलिए नारियल के वृक्ष को श्रीफल भी कहा जाता है और नारियल में त्रिदेव यानि ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।

नारियल को बहुत ही पवित्र माना जाता है क्योंकि इसकी ऊपरी सतह बहुत सख्त होने के कारण इस फल को कोई पशु या पक्षी झूठा नहीं कर पाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल पूजा अनुष्ठान में किया जाता है। दोस्तों आपने हमेशा देखा होगा कि नारियल केवल पुरूष ही फोड़ते हैं महिलाओं को नारियल फोड़ने के लिए मना किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि महिलाएं नारियल क्यों नहीं तोड़ती हैं। आइये जानते है इस विषय के बारे में-

निम्लिखित कारणों से महिलाएं नहीं फोड़ती नारियल-

1. नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों ही देवताओं का वास माना गया है। तीन देवताओं की उपस्थिति के कारण नारियल को महिलाओं से दूर रखा जाता है।

2. नारियल को भगवान विष्णु द्वारा धरती पर भेजा गया फल माना गया है जिस पर देवी लक्ष्मी का अधिकार है। इसलिए माँ लक्ष्मी को छोड़कर कोई भी महिला नारियल नहीं फोड़ सकती है।

क्यों वर्जित है पूजा में महिलाओं का नारियल फोड़ना?

3. पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर अवतार लिया तो वे अपने साथ तीन चीजें- लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष तथा कामधेनु लेकर आए। ये तीनों ही चीजें मनुष्य के लिए वरदान हैं. यही कारण है कि नारियल के वृक्ष को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान को नारियल चढ़ाने से दुख-दर्द का नाश होता है।

4. हर शुभ काम में नारियल फोड़ने के पीछे मान्यता है कि इसके फूटने पर पानी चारों ओर बिखरता है जो सारी नकारात्मकता को दूर करता है। इसका पानी बहुत पवित्र माना गया है।

5. नारियल को बीज रूप माना गया है और स्त्री बीज रूप में ही एक शिशु को जन्म देती है इसलिए नारियल फोड़ना महिलाओं को माना होता है। कहा जाता है कि अगर कोई महिला नारियल फोड़ती है तो उसे गर्भधारण करने में समस्या होती है।

6. नारियल में तीन आंखों बनी होती है शास्त्रों में मान्यता है की इन तिन आँखों को त्रिनेत्र का रूप माना जाता है।

क्यों वर्जित है पूजा में महिलाओं का नारियल फोड़ना? ये हैं कारण

7. धार्मिक मान्यता है कि एक बार विश्वामित्र ने भगवान इंद्र से गुस्सा होकर एक अलग स्वर्ग का निर्माण कर लिया था और जब महर्षि इसके बाद भी संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने एक अलग ही पृथ्वी बनाने का निर्णय लिया और उन्होंने मनुष्य के रूप में सबसे पहले नारियल की रचना की, जिसकी वजह से नारियल को मनुष्य का रूप भी माना जाता है।

8. सभी नारियल की तुलना में एकाक्षी नारियल का विशेष महत्व है। इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता हैकि जिसके पास एकाक्षी नारियल होता है उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।

9. पूजा में कलश के ऊपर नारियल रखा जाता है, इसे गणेश जी का प्रतीक मानते हैं। इनकी पूजा के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता।

दोस्तों, आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।

(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)








Tags: Vastu Shastra, नारियल की पूजा क्यों होती है, भगवान को नारियल क्यों चढ़ाते हैं, महिलाएं नारियल क्यों नहीं फोड़ती, नारियल क्यों फोड़ा जाता है, लड़कियों को नारियल क्यों नहीं फोड़ना चाहिए, hindu ritual, Women Don't Break Coconut, Importance of Coconut, According to mythology, Coconut, Puja path, Coconut Benefits For Worship, Benefits Of Coconut In Worship, Worship Coconut, Worship






____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

0 comments so far,add yours