Nag Panchami 2025 Upay: नागपंचमी पर नागपूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार नागपूजन किया जाए तो समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Nag Panchami 2025: नागपंचमी के दिन करें अपनी राशि के अनुसार ये उपाय, मिलेगी हर ग्रह दोष से मुक्ति
Nag Panchami 2025

Nag Panchami 2025 Rashi Upay: हिन्दू धर्म के अनुसार, सावन (Sawan 2025) का महीना पूर्ण रूप से भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित होता है और सावन के महीने का सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है नाग पंचमी। इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की उपासना का विधान है। नाग पंचमी पर शेष नाग, तक्षक नाग और वासुकी नाग की पूजा की जाती है। वासुकी नाग को भगवान भोलेशंकर अपने गले में धारण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा कर कोई भी व्यक्ति केवल अपने सभी पापों से मुक्ति पाता है, बल्कि इससे वह व्यक्ति भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त करने में सफल रहता है।

 नाग पंचमी के दिन राशि के अनुसार पूजा करके आप भी शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं, नाग पंचमी के दिन किन-किन उपायों से मिलेगा लाभ?


नाग पंचमी पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय


मेष राशि- मेष राशि के लोग भगवान शिव के रुद्राष्टाधायी पाठ करें और भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से कुंडली में सभी प्रकार के राहु दोष शांत होगें।

वृषभ राशि- इस राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन तांबे या चांदी का टुकड़ा लेकर बहते हुए जल में ही प्रवाहित करना चाहिए। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक नाग पंचमी के दिन जरूरतमंद लोगों को मूंग की दाल का दान करना चाहिए। इससे अशुभ ग्रहों की बाधा दूर होगी और जीवन में होने वाली परेशानियां खत्म हो जाएंगी साथ ही भगवान शिव की विधिवध उपासना करनी चाहिए।

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को नाग पंचमी के शुभ अवसर पर बहते हुए पानी में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव के मंदिर जाकर जलाभिषेक करना चाहिए।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन सूखा नारियल किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए और भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे आपके सभी काम संपन्न होंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन किसी बीमार व्यक्ति की सेवा करनी चाहिए। इससे सेहत से जुड़ी आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।


Nag Panchami 2025: नागपंचमी के दिन करें अपनी राशि के अनुसार ये उपाय, मिलेगी हर ग्रह दोष से मुक्ति

नागपंचमी पर करें ये उपाय


तुला राशि- तुला राशि के जातक नाग पंचमी पर शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए और जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, वस्त्र या धन का दान जरूर करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन नागदेवता के साथ गणेश की पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद फूल, दूर्वा और पीले लड्डू चढ़ाना चाहिए। इससे रोजगार के रास्ते खुलते हैं।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को आटे और चीनी के मिश्रण से बनी मिठाई का भोग अर्पित करें और फिर इसे लोगों में बांट दें।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करना चाहिए और भगवान शिव को काला तिल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की सच्चे मन से उपासना करनी चाहिए और 'ऊँ नागदेवताय नमः' इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन राशि- इस राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही नमः शिवाय मंत्र का जाप निरंतर करते रहना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में रही समस्याएं दूर होगी और घर में सुख समृद्धि आएगी।


दोस्तों, नाग पंचमी के दिन आप भी अपनी राशि के अनुसार ये उपाय करके नागदेवता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। करेगी। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें जिससे और लोग भी इस जानकारी का लाभ ले सकें बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Nag Panchami, Nag Panchami 2025, Nag Panchami 2025 Upay, Kundali Dosh, Astrology Upay, Nag Dev Puja, Astrology Significance, Astro tips, Expert tips, Horoscope, Religion, Festival, Astrology, Zodiac Sign






99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

0 comments so far,add yours