जानिए साल 2026 में नागपंचमी का शुभ मुहूर्त और काल सर्प दोष के उपाय
Nag
panchami 2026: काल सर्प दोष के उपाय
विशेष
बातें
भगवान विष्णु और शिव जी का
संबंध नागों से है इसलिए नागों को पूजनीय माना गया है।
भगवान विष्णु की शैय्या शेषनाग
हैं वही भगवान शिव के गले में वासुकी नाग हैं।
ऐसे में नागों के पूजन से
श्री हरि और महादेव की कृपा पाई जा सकती है।
सावन में नागों का पूजन करने
से नाग दंश का भय नहीं रहता है।
काल सर्प दोष से भी मुक्ति
मिल जाती है।
सावन मास का पवित्र महीना चल रहा है। इसी माह में नाग पंचमी के पर्व को मनाया जाता है। सनातन या हिन्दू धर्म में नागों को बहुत शुभ माना गया है, कहा जाता है कि नागों की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तथा भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। हर वर्ष नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मानाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह तिथि अक्सर जुलाई या अगस्त महीने में पड़ती है। इस साल 17 अगस्त 2026 सोमवार को शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा।
नाग पंचमी (Nag panchami) के दिन नाग देवता (Nag Devta) या सर्प
देवता की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। मान्यताओं के अनुसार
नाग पंचमी के दिन रूद्राभिषेक (Rudrabhishek) करने से कालसर्प दोष (Kaal Sarp
Dosh) से मुक्ति मिलती है। इस दिन व्रत रखा जाता है। भगवान शिव को नाग बहुत प्रिय हैं।
इसलिए नाग देवता वासुकि भगवान शिव के गले की शोभा बढ़ाते हैं। दूसरी भगवान विष्णु भी
शेषनाग पर खुद को विराजमान किए हुऐ हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार पौराणिक काल से
ही सर्पों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। इसलिए नाग पंचमी के दिन नाग देवता
की पूजा आराधना से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हिन्दू धर्म मेँ मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का अहंकार तोड़ा था। नाग पंचमी के पर्व पर नाग देव को दूध से स्नान कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
तो आइए जानते हैं साल 2026 में नाग पंचमी कब है। नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी पर्व: 17 अगस्त 2026 दिन सोमवार
पंचमी तिथि प्रारंभ: 16 अगस्त 2026 दिन रविवार को शाम 04:52 मिनट से
पंचमी तिथि समापन: 17 अगस्त 2026 दिन सोमवार को देर शाम 05:00 बजे तक
नाग पंचमी 2024 पूजा मुहूर्त: सुबह 05:51 बजे से सुबह 08:29 बजे तक
पूजन की अवधि: 02 घण्टे 38 मिनट
नाग पंचमी का महत्व
सावन में नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा और रूद्राभिषेक करना शुभ माना गया है। नाग पंचमी को नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष दूर होता है। इस दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नाग पंचमी पर इन नागों को विशेष रूप से दूध अर्पित किया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार इन बारह नागों की पूजा का विशेष रूप से महत्व माना जाता है। इन नागों के नाम इस प्रकार हैं अनन्त, वासुकि, शेष, पद्म, कम्बल, कर्कोटक, अश्वतर, धृतराष्ट्र, शङ्खपाल, कालिया, तक्षक और पिङ्गल नाग हैं।
काल सर्प दोष के उपाय:
◆ नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का अभिषेक करते समय उन्हें चांदी के नाग और नागिन का जोड़ा चढ़ाएं।
◆ इस दिन किसी सपेरे से नाग नागिन का जोड़ा खरीदकर उसे जंगल में मुक्त करवाएं।
◆ नव नाग स्तोत्र का 108 बार पाठ करें। अपने वजन के बराबर कोयले पानी में बहाएं।
◆ नाग पंचमी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दूध रखें और बहते हुए जल में 11 नारियल प्रवाहित करें।
◆ नाग पंचमी के दिन रुद्राभिषेक करने से भी कालसर्प दोष को कम किया जा सकता है।
◆ कालसर्प दोष से पीड़ित लोगों को नाग पंचमी के दिन नाग की विधि विधान पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा नाग गायत्री मंत्र- ‘ॐ नवकुलाय विद्यमहे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात् का जाप करें।
◆ नागपंचमी के दिन किसी ऐसे शिव मंदिर में जाएं जहां नाग न हो। वहां जाकर चांदी के नाग को प्रतिष्ठित कराकर नाग चढ़ाएं।
◆ नागपंचमी में भगवान शिव के मंदिर में जाकर गुलाब इत्र चढ़ाएं और स्वंय भी रोज वही इत्र लगाएं।
◆ नागपंचमी के दिन शिवलिंग पर चंदन तथा चंदन का इत्र लगांए।
◆ नागपंचमी को शिव मंदिर की सफाई, मरम्मत तथा पुताई करवाएं।
◆ इस दिन शिवजी को विजया, अर्क पुष्प, धतूर पुष्प, फल चढ़ाएं तथा दूध से रुद्राभिषेक करवाएं।
Tags: 2026 ka nag panchami kis din hai, 2026 नाग पंचमी कब है, about nag panchami festival, festival information nag panchami, kaal sarp dosh ka nivaran, kaal sarp dosh ke upay in hindi, kaal sarp dosh nivaran on nag panchami, kaal sarp dosh puja on nag panchami, nag panchami 2026, nag panchami 2026 date and time, nag panchami 2026 hindu calendar, nag panchami 2026 images, nag panchami 2026 in sawan, nag panchami 2026 kaal sarp dosh ke upay, nag panchami 2026 panchang, nag panchami 2026 shubh muhurat, nag panchami 2026 कालसर्प दोष के उपाय, nag panchami and kaal sarp dosh, nag panchami ke upay, nag panchami pooja vidhi, subh nag panchami, when is nag panchami 2026, when is nag panchami in 2026, कालसर्प दोष का निवारण कहां होता है, कालसर्प दोष के उपाय बताइए, नाग पंचमी का मंत्र, नाग पंचमी का महत्व, नाग पंचमी के उपाय
____



Post A Comment:
0 comments so far,add yours