सनातन धर्म में नाग पंचमी का त्योहार का बहुत ही महत्व है। इस दिन नागदेव की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।लेकिन इस दिन कुछ काम करने की मनाही भी है।
![]() |
नाग पंचमी के दिन भूल से भी न करें ये काम |
मुख्य बिंदु
नागपंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी
इस दिन जीवित सांप को दूध ना पिलाएं
नाग पंचमी के दिन लोहे की चीज़ का इस्तेमाल ना करें
Nag
Panchami 2025 Date: सावन महीने में कई प्रमुख त्योहारों में से एक प्रमुख त्यौहार है
नागपंचमी। नागपंचमी का त्यौहार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी इस साल नागपंचमी 29 जुलाई 2025, सोमवार को मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में नाग को ना केवल पूजनीय माना गया है बल्कि बहुत महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है।
नागदेव जहां भगवान शिव के गले में हार के स्वरूप सज्ज रहते हैं, वैसे ही भगवान विष्णु की शैय्या भी हैं। नागदेव का लोकजीवन कल्याण में विशेष योगदान है। इसलिए इनकी पूजा खासतौर से की जाती है। सावन माह के अराध्य भगवान शिव माने जाते हैं। इस माह में बारिश बहुत होती है, जिसमें भूतल पर नाग आ जाते हैं। वह किसी के अहित का कारण ना बनें। इसलिए नागदेव को प्रसन्न करने के लिए खास नागपंचमी के दिन पूजा-अर्चनी की जाती है।
नागपंचमी की पूजा से दूर होते हैं संकट
तो आइए इस लेख के ज़रिये जानते हैं कि नागपंचमी के दिन वो कौन से ऐसे काम जो गलती से भी नहीं करने चाहिए।
नाग पंचमी के दिन क्या करें क्या ना करें
🔷 नागों की पूजा करके आध्यात्मिक और अपार धन की प्राप्ति की जा सकती है। लेकिन इस दिन भूलकर भी जीवित सांप की पूजा ना करें क्योंकि पूजा के दौरान जो सामग्री उन पर चढ़ाई जाती है, उससे नागों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
🔶 नाग पंचमी के दिन भूमि की
खुदाई यहां तक कि हल चलाने की भी मनाही होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से मिट्टी
या जमीन में सांपों के बिल या बांबी के टूटने का डर रहता है। इससे नाग देवता को कष्ट
होता है। नागपंचमी की कथा के अनुसार, किसान द्वारा हल चलाने से नागिन के बच्चों को
मौत हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिए नागिन ने किसान के पूरे परिवार को डस लिया था।
इसलिए नागपंचमी पर जमीन खोदने की मनाही है।
🔷 धार्मिक शास्त्रों के अनुसार,
ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन तवा और लोहे की कढ़ाई में भोजन नहीं पकाना चाहिए।
ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है। साथ ही इस दिन गलती से भी नुकीली और धारदार
वस्तुओं जैसे सुई, चाकू, का इस्तेमाल अशुभ माना जाता है।
🔶 नाग पंचमी के दिन जीवित सांप
को दूध ना पिलाएं, क्योंकि सांप के लिए दूध जहर के समान हो सकता है। जबरन दूध पिलाने
से उनकी जान भी जा सकती है। साथ ही इस दिन गलती से भी जीवित नाग की पूजा करने और उसे
कष्ट देने से पाप लगता है। इस दिन नाग देवता की मूर्ति या फोटो की पूजा करें और उनकी
प्रतिमा का दूध से अभिषेक करें।
🔷 नाग पंचमी के दिन नाग देवता
की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन सांपों को ना सताए और ना ही उन्हें मारने का महापाप
करें। ऐसा करना आपको कई जन्मों तक कष्ट देता है। नाग पंचमी के दिन उनकी पूजा करें और
उनकी रक्षा करने का संकल्प लें।
🔶 नाग पंचमी के दिन तांबे के
लोटे से शिवलिंग या नाग देव को दूध अर्पित नहीं करना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए हमेशा
तांबे और दूध के लिए पीतल के लोटे का इस्तेमाल करें।
यदि आप भी नागपंचमी के दिन नागदेव की पूजा कर रहे हैं, तो उपरोक्त
बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Nagpanchami, Nagpanchami 2025, Nagpanchami 2025 don't do
these things, Festival, Hindu Festival, Shiva, Shiva ji, Religion, Nag Panchami
2025 Date, Astrology Significance, Expert tips, Astrology Upay, नागपंचमी, नागपंचमी
2025, नागपंचमी 2025 ये काम न करें, त्योहार, हिंदू त्योहार, शिवा
Post A Comment:
0 comments so far,add yours