Mangla Gauri Vrat 2026: 04 अगस्त को सावन का पहला मंगला गौरी व्रत के दिन इन उपायों से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी और दांपत्य जीवन खुशहाल होगा।
Mangla Gauri Vrat 2026 Upay on Sawan Mangalwar: सावन के पवित्र महीने का शुभारंभ 30 जुलाई 2026 से हो रहा है। इस साल सावन का महीना बहुत खास रहने वाला है। इस बार शिव जी का इस प्रिय महीने में 4 सोमवार पड़ेगे। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के साथ ही माता पार्वती की पूजा के लिए बहुत ही खास होता है। सावन माह के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है।
सावन के पहले मंगलवार को पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस साल सावन में कुल 4 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे। यह व्रत सभी कुंआरी और सुहागन महिलाएं रखती है। इस दिन माता गौरी, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करते हैं। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार जिनकी कुंडली में मंगल दोष है, उन्हें ये व्रत अवश्य रखना चाहिए। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और विवाह में आ रही अड़चने भी दूर हो जाती हैं। साथ ही मंगल दोष दूर हो जाता है और शीघ्र ही विवाह के योग भी बनते हैं।
तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में मंगला गौरी व्रत का पूजा मुहूर्त और ज्योतिष उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं -
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत मंगलवार 04 अगस्त को रखा जाएगा। पहले मंगला गौरी व्रत पर आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और द्विपुष्कर योग भी रहेगा। इस योग में पूजा-पाठ करने से 3 गुना फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्रती की हर इच्छा पूर्ण होती है।
मंगला गौरी व्रत में जरूर करें ये उपाय
2. सुहागन महिलाएं मंगला गौरी व्रत के दिन माता गौरी को सुहाग की पिटारी यानि 16 श्रृंगार की सामग्री जैसे सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहदी, महावर, लाल चुनरी आदि चढ़ाएं। उसके बाद मंगला गौरी व्रत कथा पढ़ें और माता गौरी से अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करें। माता के आशीर्वाद से आपके पति की आयु लंबी होगी और संतान सुख प्राप्ति होगी ।
3. अगर विवाह में रुकावटों का कारण मंगल दोष है तो आप मंगला गौरी व्रत के दिन एक लाल रंग के कपड़े में 2 मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी गरीब, भिखारी या जरूरतमंद को दे दीजिए। इससे कुंडली का मंगल दोष दूर हो जाता है।
4. वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए मंगला गौरी व्रत के दिन शिव-पार्वती की कथा अवश्य सुनें। इससे शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है।
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी और आप ये उपाय अवश्य करेंगे। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें जिससे और लोग भी इस जानकारी का लाभ ले सकें । बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Lord Shiva, Maa Parvati, Sawan 2026, Mangla Gauri Vrat
2026, Sawan Maas 2026, Astrology, Dharma Aastha, Sawan, Mangala Gauri Upay For
Marriage, Mangala Gauri Astro Tips, Mangala Gauri Upay For Happy Married Life,
Mangala Gauri Vrat, Mangala Gauri Vrat Importance, Mangala Gauri Upay




Post A Comment:
0 comments so far,add yours