अक्षय तृतीया के दिन यदि आप सोना नहीं खरीद पा रहें तो इसकी जगह इन चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। यहां जानिए वो चीजें जो घर में लाती हैं बरकत।

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

Akshaya Tritiya 2023: हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व होता है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल को पड़ रहा है।वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। इस दिन किए गए शुभ कार्यों का पुण् कभी समाप् नहीं होता। अक्षय तृतीया के दिन नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया का दिन साल भर की शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है। इस दिन त्रेता युग का आरंभ भी माना जाता है। कई जगहों पर इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।

अक्षय तृतीया का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का दिन होता है। माना जाता है कि यह दिन हर किसी के जीवन में सौभाग्य बढ़ाता है। इस दिन अगर कोई नया काम शुरू किया जाए तो उसमें बरकत मिलती है। इस दिन किये गए जप, तप और दान से श्रेष्ठ फल मिलता है।

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने को खरीदने (Gold Purchasing on Akshaya Tritiya 2023) से घर में संपन्नता बनी रहती है। धन का कभी क्षय नहीं होता। लेकिन अगर इस दिन किसी कारणवश आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो चिंता करने के बिलकुल भी जरुरत नहीं। सोने के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन घर ला सकते है। इन चीजों के लाने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख समृद्धि की कोई कमी नहीं रहेगी और अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे।

तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में अक्षय तृतीया के दिन सोने के अलावा कुछ ऐसी चीजों को खरीदने के बारे में बताएंगे, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हमेशा रहेगी।


अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये चीजें


जौ

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

सोना या कोई अन्य वस्तु खरीदना आपके बजट में नहीं है तो आप अक्षय तृतीया के दिन जौ जरूर खरीदें। शास्त्रों में जौ को स्वर्ण (सोने) के समान माना जाता है। इसलिए इस दिन जौ की खरीदारी से भी सोने के समान ही फल प्राप्त होता है। जौ खरीदने के बाद आप अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करें और उनके चरणों में जौ अर्पित करें। अगले दिन इस जौ को लाल कपड़े में बांध लें और इस पोटली को तिजोरी में रख दें। इससे आपके घर में बहुत संपन्नता आएगी। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन जौ को दान भी कर सकते हैं। जौ का दान, स्वर्ण दान के समान माना गया है।


कौड़ी

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं में कौड़ी भी एक है। अक्षय तृतीया के दिन आप 11 कौड़ियां खरीदें और मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा करने के बाद आप कौड़ी को लाल कपड़े में लपेट कर तिजोरी या फिर जिस स्थान पर आप पैसा रखते हों, वहां रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और घर का भंडार सदैव भरा रहता है। धन में वृद्धि होती है।


चांदी

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

यदि आप सोना नहीं खरीद सकते तो चांदी का सिक्का खरीदकर ले आइए। ये आपके बजट में रहेगा। साथ ही चांदी का सिक्का लाने से घर में बरकत आएगी क्योंकि इसे भी सोने के समान धन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।


दक्षिणावर्ती शंख

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

अक्षय तृतीया के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख लाएं। यह शंख दिव्य माना गया है। मान्यता है कि दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से लक्ष्मी माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पौराणिक कथा के अनुसार इस शंख की उत्पत्ति समुंद्र मंथन से हुई थी। इसे मां लक्ष्मी का भाई भी माना जाता है। घर में यह शंख रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है।


एकाक्षी नारियल

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

पूजा-पाठ में एकाक्षी नारियल का खास महत्व होता है। इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन इसे घर पर लाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती है। साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

पारद शिवलिंग

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

घर में पारद शिवलिंग रखना बहुत शुभ होता है। अक्षय तृतीया पर पारद शिवलिंग को घर लाकर विधि-विधान से उसकी पूजा करनी चाहिए। घर में इसको रखने भगवान शिव, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का स्थायी वास होता है।


क्रिस्टल कछुआ

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

क्रिस्टल कछुआ को अक्षय तृतीया के दिन घर पर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताएं हैं कि इसे घर में लाने से परिवार के सदस्य निरोग रहते हैं। आप चाहे तो अपने घर में कछुआ भी ला सकते हैं।


श्री यंत्र

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनका पसंदीदा श्रीयंत्र खरीदना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के श्रीयंत्र खरीद कर आप पूरे विधि-विधान से घर पर इसकी स्थापना करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।


चरण पादुका

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

सनातन परंपरा में धन-धान्य के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है। ऐसे में इस साल अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप उनकी चरण पादुकाएं खरीदकर लाए। इसके बाद उन्हें विधि-विधान से स्थापित करके हर रोज उनकी पूजा करें। मां की चरण पादुका की पूजा करने से आपकी किस्मत शीघ्र ही चमक जाएगी। साथ ही माँ की कृपा आपके घर पर हमेशा बनी रहेगी।


मटका

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना, तो घर ले आए ये 1 चीज, भर जाएंगे धन के भंडार

अक्षय तृतीया पर मटके को घर लाना और इसे दान करना बेहद शुभ माना गया है। इस पर्व के समय गर्मी अपना जोर पकड़ने लगती है। ऐसे में मटके को दान करना बेहद पुण्यदायी माना गया है। आप चाहें तो पक्षियों और जानवरों के लिए भी कोई मिट्टी का पात्र लाकर उनके लिए पानी पीने का इंतजाम कर सकते हैं। ये बेहद पुण्यदायी होता है।

दोस्तों ये है वो चीजें जिन्हें घर लाने से शुभता का आगमन होता है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)






Tags: Akshaya Tritiya 2023, Akshaya Tritiya 2023 Date Time, Akshaya Tritiya Puja, Auspicious Time To Buy Gold On Akshaya Tritiya, Akshaya Tritiya Kab Hai, Akshaya Tritiya Remedies, Akshaya Tritiya Rituals, Maa Lakshmi, akshaya tritiya ke din, Goddess Laxmi, Gold, Akha Teej, akha teej 2023, Akshaya Tritiya 2023 Date, hindu panchang, akshay tritiya shopping, Akshaya Tritiya Special, अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त, शुभअक्षय तृतीया के दिन, अक्षय तृतीया पर कब खरीदे, अक्षय तृतीया पर सोना, सोना, मां लक्ष्मी







____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours