Vikram samvat 2080: वास्तु शास्त्र के अनुसार हिंदू नववर्ष पर घर लाए कुछ खास चीजें साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। आइये जानते है वो चीजें-

Hindu Nav Varsh 2023 Vastu Tips: हिंदू नववर्ष पर हो जाएंगे धनवान, घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें

मुख्य बातें

हिंदू नववर्ष 'विक्रम संवत 2080' 22 मार्च से शरू हो रहा है।

हिंदू नववर्ष के आगमन से पहले घर में इन शुभ चीजों को जरूर ले आए।


Hindu Nav Varsh 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्रि के अलावा हिंदू नववर्ष 'विक्रम संवत 2080' की शुरुआत 22 मार्च दिन बुधवार से हो रही है। कहा जाता है कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ही की थी। ज्योतिषों के अनुसार, हिंदू नववर्ष काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन किए गए कार्यों का फल पूरे साल मिलता है।

ज्योतिषियों का कहना है कि हिंदू नववर्ष शुरू होने से पहले अगर घर में कुछ शुभ चीजों को लेकर आया जाएं तो यह बहुत ही मंगलकारी होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि नए साल के शुरू होने से पहले किन-किन चीजों का घर पर लाना शुभ माना गया है।

घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें

1. लघु नारियल

Hindu Nav Varsh 2023 Vastu Tips: हिंदू नववर्ष पर हो जाएंगे धनवान, घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें

हिंदू धर्म में लघु नारियल का विशेष महत्व होता है। हिंदू नववर्ष से आने से पहले आप लघु नारियल घर लेकर सकते हैं। इस नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। ऐसी मान्यता है कि इसके घर में रखे होने से भी धन एवं सुख-समृद्धि बरकरार रहती है।


2. तुलसी का पौधा

Hindu Nav Varsh 2023 Vastu Tips: हिंदू नववर्ष पर घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो हिंदू नववर्ष के मौके पर आप तुलसी का पौधा भी घर लेकर सकते हैं। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय पौधा माना गया है। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है और मां लक्ष्मी को धन प्रदान करने वाली देवी माना गया है। तुलसी का पौधा घर के पूर्व, उत्तर या फिर ईशान कोण दिशा में गमले या जमीन पर अवश्य लगाएं। इस पौधे का घर में रहना बेहद शुभ माना जाता है।


3. कछुआ

Hindu Nav Varsh 2023 Vastu Tips: हिंदू नववर्ष पर हो जाएंगे धनवान, घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें

विक्रम संवत 2080 शुरू होने से पहले धातु का कछुआ खरीद कर घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धातु, पत्थर, पीतल, कांसा या चांदी आदि से बना कछुआ रखना शुभ माना जाता है। इसके घर में होने से भगवान कुबेर की असीम कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख-सौभाग्य के साथ समृद्धि आती है।


4. धातु का हाथी

हिंदू नववर्ष पर हो जाएंगे धनवान, घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें

हिंदू नववर्ष से पहले आप घर में धातु से बना हाथी भी घर लेकर सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी शक्तियों का नाश होने लगता है। ऐसे में इस बार नए साल के लिए ठोस चांदी के धातु से बनी हाथी की प्रतिमा की खरीदारी करें। माना जाता है चांदी से बनी हाथी की मूर्ति उत्तर दिशा में रखने से घर में शांति और सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही भगवान कुबेर के साथ गणपति की जी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

5. मोर पंख

Hindu Nav Varsh 2023 Vastu Tips: हिंदू नववर्ष पर हो जाएंगे धनवान, घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें

भगवान कृष्ण ही नहीं बल्कि भगवान गणेश, कार्तिकेय और इंद्रदेव को भी मोर पंख काफी प्रिय है। इसके साथ ही मोरपंख माता लक्ष्मी और सरस्वती जी से भी संबंधित है। अगर आप अपना घर खुशियों से भरना चाहते हैं तो हिंदू नववर्ष से पहले मोर पंख भी घर में लाकर रख सकते हैं। लेकिन 1 से 3 ही मोरपंख होने चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ कुंडली से राहु दोष भी कम होता है।


6. लाफिंग बुद्धा

Hindu Nav Varsh 2023 Vastu Tips: हिंदू नववर्ष पर हो जाएंगे धनवान, घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें

हिंदू नववर्ष पर आप एक लाफिंग बुद्धा भी घर लेकर सकते हैं। इसे हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ही रखें। इसे घर में रखने से धन की कमी कभी नहीं आती है।

7. मोती शंख

Hindu Nav Varsh 2023 Vastu Tips: हिंदू नववर्ष पर हो जाएंगे धनवान, घर ले आएं ये 7 शुभ चीजें

हिंदू धर्म में मोती शंख को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। मोती शंख को रखने से सुख-समृद्धि बने रहती है और धन की कमी नहीं रहती है। ऐसे में आने वाले साल को शुभ बनाने के लिए शंख जरूर लाएं। इसे पूजा करने के बाद पैसा रखने वाली जगह या तिजोरी में रख दें। मोती शंख की नियमित रूप से पूजा करने मां लक्ष्मी और विष्णु जी अति प्रसन्न होते हैं। इस उपाय से हमेशा तरक्की के नए द्वार खुलते हैं और पैसों की कभी कमी नहीं रहती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जाएं दूर भाग जाती हैं।

दोस्तों हमें उम्मीद है कि हिंदू नववर्ष के संबंध में हमारी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Hindu Nav Varsh 2023, Vikram samvat 2080, Vastu Tips, हिंदू नववर्ष 2023, विक्रम संवत 2080, मां लक्ष्मी, वास्तु शास्त्र



____ 

 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours