Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के दिन घर में ये 6 चीजें लाने से बाल गोपाल खुश होकर आपकी हर इच्छा पूरी करते हैं। जाने कौन सी हैं कान्हा की मनपसंद चीजें

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर घर पर लाएं ये 6 शुभ चीजें, कान्हा की कृपा से होगा कमाल, बन जाएंगे मालामाल

मुख्य बातें

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है

इस दिन श्री कृष्ण को प्रसन्न करने वाली चीजें लाएं घर

जन्माष्टमी पर करें समझदारी से खरीददारी

कान्हा के भक्तों को बेसब्री से रहता है जन्माष्टमी का इंतज़ार


Krishna Janmashtami 2023: श्रीहरि विष्णु के पूर्णावतार भगवान श्री कृष्ण ने भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पृथ्वी पर जन्म लिया था। तब से यह दिन हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण का ये रूप जहां धर्म और न्याय का सूचक है वहीं इसमें अपार प्रेम भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और पूरी आस्था के साथ इस दिन श्री कृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं।

श्रीकृष्ण के अवतार से जुड़ी हर घटना और उनकी हर लीला निराली है। भगवान श्री कृष्ण ही ऐसे हैं जिन्हें उनके भक्त कभी स्वामी तो कभी प्रेमी तो कभी अपने बच्चे के रूप में देखते हैं। श्रीकृष्ण के मोहक रूप का वर्णन कई धार्मिेक ग्रंथों में किया गया है। सिर पर मुकुट, मुकुट में मोर पंख, पीतांबर, बांसुरी और वैजयंती की माला। ऐसे अद्भूत रूप को जो एक बार देख लेता था, वो उसी का दास बनकर रह जाता था। कहते हैं कि श्री कृष्ण अपने भक्तों के हर भाव को समझते हैं। इसलिए भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्योहार भक्त बहुत उल्लास के साथ मनाते हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार निकट गया है। इस दिन हमको ऐसी कौन सी चीजें खरीद कर घर पर लानी चाहिए जिनको लाने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न हो जाएंगे। क्योंकि ये चीजें खरीदने से घर मे बरकत आती है और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए आइये हम आपको यहां पर बताते हैं कि इस त्योहार पर आपको कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए, जो कन्हैया जी को खुश करके आपकी किस्मत का सितारा चमका सकती हैं।


जन्माष्टमी पर घर पर लाएं ये 6 शुभ चीजें


सुसज्जित बांसुरी

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर घर पर लाएं ये 6 शुभ चीजें

भगवान श्रीकृष्ण को उनकी बांसुरी अत्यंत प्रिय है। बांसुरी के साथ प्रेम के चलते राधा जी ने श्रीकृष्ण की बांसुरी के भाग्य को अपने भाग्य से कहीं श्रेष्ठ बताया है क्योंकि वो उनके अधरों को छूती है। श्रीकृष्ण का स्मरण करते ही जैसे मोरपंख के रंग हमारे मन में उभरते हैं वहीं बांसुरी की मधुर धुन भी दिमाग में बजती हुई महसूस होती है। बांसुरी सरलता और मिठास  का प्रतीक है। बिना बांसुरी के श्री कृष्ण का कोई भी चित्र पूरा नहीं होता है। इसलिए उन्हें उनके भक्त बंसीवाले, बंशीधर, बासुरी वाले, बंसी बजैया जैसे नामों से भी पुकारते हैं। इसलिए जन्माष्टमी वाले दिन छोटी सी लकड़ी या चांदी की बांसुरी जरूर खरीदनी चाहिए और कृष्ण जी को अर्पित करनी चाहिए, पूजा के बाद में उसे पूजा स्थल पर, अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें। ऐसा करने  से आपके घर पर दरिद्रता का वास नहीं रहेगा।


मोरपंख

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर घर पर लाएं ये 6 शुभ चीजें, कान्हा की कृपा से होगा कमाल, बन जाएंगे मालामाल

भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय वस्तु मोरपंख है। भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख इतना पसंद था कि वह इसे हमेशा अपने मुकुट पर धारण करते थे। मोर पंख जहाँ सम्मोहन और भव्यता का प्रतीक है वहीं ये दुखों को दूर कर जीवन में खुशहाली का सूचक है। जब भी कोई भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करता है तो उसके मन में मोर पंख की छवि भी जरूर उभरती है। ज्योतिष के मुताबिक  जन्माष्टमी पर मोरपंख खरीदकर घर लाने से बुरी शक्तियां आसपास भी नहीं भटकती और कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंख को सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला बताया गया है। मोरपंख से घर की नकारत्मकता दूर होती है और सुख शान्ति का माहौल बना रहता है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन मोरपंख घर में जरूर लाना चाहिए।


वैजयंती माला

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर घर पर लाएं ये 6 शुभ चीजें

भगवान श्रीकृष्ण अपने गले में सदैव वैजयंती की माला धारण किए रहते हैं। वैजयंती के फूलों की माला भगवान सत्यनारायण, भगवान विष्णु जी और लक्ष्मी जी के गले में सुशोभित होती है, और इसके उपरांत मान्यता है कि इस माला को माता पृथ्वी ने श्रीकृष्ण को सृष्टि की रक्षा के लिए युद्ध के उपरांत श्रद्धा और प्रेम से उन्हें भेंट में दी थी, और तभी से श्रीकृष्ण को यह माला अत्यन्त प्रिय है। हिंदू धर्म में हर एक भगवान की पूजा और जप करने के लिए अलग-अलग मालाओं का उल्लेख है। जैसे भगवान शिव का जप रुद्राक्ष की माला से करने पर मनोवांछित फल मिलता है वैसे ही भगवान श्री कृष्ण की आराधना वैजयंती माला से होती है। वैजयंती माला में मां लक्ष्मी का वास भी बताया जाता है। जन्माष्टमी पर ये माला घर लाने से मां लक्ष्मी का वास होता है। इसको घर पर पूजा स्थान में रखने से पैसों की कमी नहीं होगी और घर से दरिद्रता दूर हो जाएगी इसलिए जन्माष्टमी के त्योहार के दिन वैजयंती माला जरूर खरीदनी चाहिए।


शंख

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर घर पर लाएं ये 6 शुभ चीजें, कान्हा की कृपा से होगा कमाल

श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु के अवतार हैं। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि शंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है जन्माष्टमी वाले दिन अपने घर पर शंख जरूर लाएं, ऐसा करने से घर धन धान्य से भरा रहता है।


गाय-बछड़ा

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर घर पर लाएं ये 6 शुभ चीजें, कान्हा की कृपा से होगा कमाल, बन जाएंगे मालामाल

भगवान श्रीकृष्ण के भक्त यह जानते हैं कि भगवान कृष्ण को गाय और बछड़ों से काफी लगाव था। अपने  बाल काल में वह गाय चराने जाते थे और वहीं बैठकर बंसी बजाते थे। धर्म ग्रंथों के अनुसार श्री कृष्ण के इसी स्नेह के कारण ही गाय को मां की संज्ञा दी गई है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गायों में बृहस्पति ग्रह का वास होता है। इसलिए जन्माष्टमी के त्योहार पर आपको गाय और बछड़े की छोटी सी प्रतिमा जरूर खरीदनी चाहिए। इसे अपने घर के मंदिर में या ऑफिस में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर होते हैं साथ ही भाग्य में वृद्धि होती है और संतान प्राप्ति होती है।


माखनचोर का पसंदीदा माखन मिश्री

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर घर पर लाएं ये 6 शुभ चीजें, कान्हा की कृपा से होगा कमाल, बन जाएंगे मालामाल

भगवान श्री कृष्ण को माखन के साथ साथ मिश्री की मिठास भी बहुत ही पसंद है। माखन ही वह चीज है जिसके कारण बाल गोपाल ने अपनी मैया से मार भी खाई। माखन चुराने के कारण उन्हें गोपियों से भी डांट खानी पड़ी। मिश्री मिठास का प्रतीक है। जीवन में मिठास का होना बेहद जरूरी है। श्रीकृष्ण ने सदैव हर उस चीज से जो हमारे इर्द-गिर्द मौजूद है, प्रेम करने की सीख दी है। श्री कृष्ण के जन्मदिन पर आप कुछ और खरीदने से पहले माखन और मिश्री जरूर खरीदें और भगवान को अर्पित करें, इससे माखनचोर की कृपा आप पर बनी रहेगी।

दोस्तों ये है वो शुभ चीजें जिन्हें जन्माष्टमी पर घर लाने से सुख सौभाग्य का आगमन होता है। जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। भगवान कृष्णा का आशीर्वाद हम सभी के परिवारों पर सदैव बना रहें। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Shri Krishna Janmashtami 2023, Janmashtami 2023 Tithi, Janmashtami Festival, Lord Krishna, Shri Krishna Janmashtami, Kanha Bhog Niyam, Janmashtami, Krishna, Krishna Janmashtami, श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023, जन्माष्टमी 2023, कान्हा, जन्माष्टमीश्री कृष्णा








99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours