Budh Purnima Special Yog: बुद्ध पूर्णिमा इस साल 5 मई को पड़ने वाली है जो अपने साथ कई खास संयोग लेकर आ रही है। यहां जानिए किन राशि वालों को मिलेगा लाभ

Buddha Purnima 2023: 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर बना ये 'महासंयोग' रातोंरात चमक उठेगी इन राशि वालों की किस्मत, घर आएगी मां लक्ष्मी

Budh Purnima 2023 Zodiac Sign: वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना गया है। वैसे तो हर पूर्णिमा पर्व का हिंदू धर्म में अपना एक विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसीलिए इस दिन हिंदू धर्मावलंबी मनोकामना की पूर्ति के लिए व्रत रखते हैं। हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) मनाई जाती है क्योंकि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बौद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। मान्यता है कि गौतम बुद्ध के जीवन की तीन मुख्य घटनाएं उनका जन्म, ज्ञान और मोक्ष साल के एक दिन ही आते हैं।

इस साल 5 मई 2023 को बुद्ध पूर्णिमा देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा इस साल कई खास संयोग लेकर रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर ऐसा संयोग 130 साल बाद होने जा रहा है। वहीं, इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। साथ ही, ग्रह-नक्षत्रों को भी संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बहुत ही अच्छे और भाग्योदय करने वाले साबित हो सकते हैं।


बन रहा है ये दुर्लभ संयोग

ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार देखा जाए तो बुद्ध पूर्णिमा की रात को चंद्र ग्रहण 08 बजकर 45 मिनट से लेकर देर रात 01:00 बजे तक है। इस दिन सूर्य के उगने के बाद सिद्धि योग बन रहा है जो काफी अच्छा कहा जाता है। इतना ही नहीं इस दिन पूरे समय स्वाति नक्षत्र भी रहेगा जिसे लाभकारी और पुण्य देने वाला कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल की बुद्ध पूर्णिमा का महासंयोग किस किस जातक की झोली खुशियों से भर रहा है।


बुद्ध पूर्णिमा पर इन राशि वालों को होगा बंपर लाभ

130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर बना ये 'महासंयोग' रातोंरात चमक उठेगी इन राशि वालों की किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के लिए बुद्ध पूर्णिमा काफी अच्छी साबित होने वाली है क्योंकि इस राशि में 14 अप्रैल को सूर्य का गोचर करते हुए प्रवेश हो रहा है और सूर्य यहां बुध के साथ युति करेगा। इस युति से मेष राशि में बुधादित्य राजयोग लगने जा रहा है जो इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस अवधि में व्यक्ति को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में बदलाव की पूरी संभावना है।आप अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए भी ये समय काफी उत्साहित करने वाला साबित हो सकता है। सूर्य और बुध की युति से बन रहा बुधादित्य योग कर्क राशि वालों की किस्मत को पलट कर रख देगा। कारोबार में उन्नति के योग बने रहे हैं। करियर में लाभ के साथ साथ मनचाही जगह पर स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों की नौकरी में परिवर्तन के योग बली हो रहे हैं। कर्क राशि वाले जातकों का भाग्योदय हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के ग्रह स्वामी तो खुद सूर्यदेव हैं और सूर्य़ की बुध से युति का लाभ इस राशि के जातकों को भी मिलेगा। सिंह राशि वालों को बुधादित्य योग के कारण धन लाभ होगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। पहले से रुके हुए वो काम बन जाएंगे जो किसी वजह से नहीं बन पा रहे थे। सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में कई खुशियां लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। सैलरी में बढ़ोतरी होने से विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में आप हिस्सा लेंगे। कोई नया कार्य करने के लिए ये समय अनुकूल होगा।कुल मिलाकर किस्मत इस राशि वालों पर मेहरबान होगी।

मकर राशि

चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग मकर राशि के जातकों के लिए भाग्योदय जैसा हो सकता है, क्योंकि आपको प्रमोशन मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई गाड़ी या नया मकान खरीदने का योग है।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)





Tags: Buddha Purnima, Budh Purnima 2023, Budh Purnima 2023 Date, Budh Purnima Upay, Chandra Grahan, Dharma Aastha, Lunar eclipse, Astro, Religion, Jyotish Upay, Buddha Purnima kab hai,  Rare coincidence after 130 years, maa Lakshmi, zodiac sign, दुर्लभ संयोग, राशियों पर असर





____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours