Ahoi Ashtami 2022: संतान से जुड़ी हर परेशानी को करें दूर, अहोई अष्टमी पर करें ये खास उपाय

Ahoi Ashtami 2023 Upay: अहोई अष्टमी पर बने दुर्लभ संयोग, संतान सुख के लिए करें ये 9 चमत्कारी उपाय

Ahoi Ashtami 2023 Upay:  हिंदू धर्म में सभी त्यौहारों और व्रत का अपना ही एक अलग महत्व एवं पूजा नियम है। इन्हीं में से एक पर्व है अहोई अष्टमी जोकि करवा चौथ व्रत के ठीक 4 दिन बाद मनाया जाता है। अहोई अष्टमी का पर्व कार्तिक माह की अष्टमी तिथि को किया जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु के लिए अहोई माता का व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी के दिन माताएं तारों को देखकर अर्घ्य देती हैं और फिर व्रत का पारण करती हैं। निसंतान माताएं भी इस दिन संतान प्राप्ति की कामना करते हुए अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं।

इस साल यह पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन रवि पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जिस कि वजह से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस दिन की गयी पूजा विशेष रूप से फलदायी होगी।

अहोई अष्टमी के दिन माता अहोई की पूजा करने के साथ-साथ कुछ खास उपाय किए जाएं तो संतान से जुड़ी इच्छाएं भी जल्दी पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

अहोई अष्टमी पर करें उपाय

Ahoi Ashtami 2023 Upay

1. संतान प्राप्ति के लिए इस दिन माता अहोई के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पूजन में इनको दूध-भात का भोग लगाएं। इतना ही नहीं, पूजन के खाने में से एक हिस्सा गाय उसके बछड़े के लिए भी निकालें। उसके बाद शाम के समय में पीपल के पेड़ के नीचे 5 दीपक जलाएं और मन में अपनी मनोकामना बोलते हुए परिक्रमा करें। ऐसा करने से अहोई माता प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना जल्दी पूरी करती है।

2. अष्टमी के दिन से लेकर भाई दूज तक आप हर रोज पारद शिवलिंग की ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-पाठ करें। इस दिन मां पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन व्रत रखकर माता से भी संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते है और अपना आशीर्वाद देते हैं

3. अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा करते समय उन्हें सफेद रंग के फूल या सफ़ेद फूलों की माला अर्पित करें। ये बहुत ही आसान उपाय है, जो कोई भी कर सकता है। जो माताएं संतान की इच्छा रखती हैं उनके लिए भी यह खास उपाय है।

अहोई अष्टमी पर बने दुर्लभ संयोग, संतान सुख के लिए करें ये 9 चमत्कारी उपाय


4. अहोई अष्टमी के दिन संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति गोवर्धन परिक्रमा के दौरान मध्य रात्रि में राधा कुंड में अवश्य स्नान करें। ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि राधा रानी ने इस कुंड को अपने कंगन से खोदा था। यहां अहोई अष्टमी के दिन हर साल शाही स्नान का आयोजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि संतान प्राप्ति के लिए स्नान की परंपरा द्वापर युग से चली रही है।

5. संतान प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी पर माता को श्रृंगार की सामग्री जैसे लाल चुनरी, चूड़ी, मेंहदी, कुमकुम आदि चीजें अर्पित करें। ये उपाय आपकी हर इच्छा पूरी कर सकता है। संतान प्राप्ति के लिए अलावा इस उपाय से आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

6. संतान की इच्छा रखने वाले दंपत्ति अहोई अष्टमी से लगातार 45 दिनों तक भगवान गणेश जी को हर रोज बेलपत्र चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र चढ़ाते समय हर रोज ओम पार्वतीप्रियनंदनाय नम: मंत्र का 11 माला का जाप करें। धार्मिक मान्यताएं है कि ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा से पति-पत्नी की इच्छा जरूरी पूरी होगी।

अहोई अष्टमी पर बने दुर्लभ संयोग, संतान सुख के लिए करें ये 9 चमत्कारी उपाय

7. धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास होता है। अहोई अष्टमी पर गाय की पूजा भी करनी चाहिए और गुड़ रोटी भी खिलानी चाहिए। इसके अलावा अहोई अष्टमी पर आप जो भी भोजन बनाए, उसमें से भी एक हिस्सा निकालकर गाय को अवश्य दें। इससे जल्दी ही आपको संतान से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं।

8. अहोई अष्टमी के दिन तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें। रोजाना शाम को दीपक भी जलाएं। कार्तिक मास में तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना शुभ माना जाता है। पति पत्नी एक साथ तुलसी माता की पूजा करें और संतान प्राप्ति के लिए कामना करें।

अहोई अष्टमी पर बने दुर्लभ संयोग, संतान सुख के लिए करें ये 9 चमत्कारी उपाय

9. अगर आप संतान प्राप्ति की कामना के लिए ये व्रत रख रही हैं, तो इस दिन पति-पत्नी एक साथ अहोई अष्टमी का व्रत रखें। इस दिन 7-9 चांदी के मोतियों को लाल रंग के धागे में पिरो लें। फिर पूजन के समय अहोई माता को ये माला पहनाएं और संतान प्राप्ति की कामना करें।

दोस्त्तों अगर आप अहोई अष्टमी की पूजा करती हैं और उपरोक्त इन उपायों को भी करती हैं तो ये आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। बाकी अन्य लेखों के लिए www.99advice.com  के साथ ऐसे ही जुड़े रहें।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारियाँ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दी गयी सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)









Tags:- ahoi ashtami 2023 upay bataen, ahoi ashtami 2023 upay gharelu, ahoi ashtami 2023 date and time in hindi, ahoi ashtami 2023 upay bataye, ahoi ashtami 2023 in hindi, ahoi ashtami radha kund snan 2023, ahoi ashtami puja vidhi,  ahoi ashtami significance, ahoi ashtami upay, ahoi ashtami vrat katha, ahoi ashtami vrat niyam, ahoi ashtami vrat vidhi, ahoi mata vrat 2023, अहोई अष्टमी पर क्या करना चाहिए, अहोई अष्टमी पूजा विधि, अहोई अष्टमी व्रत उपाय








____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours