साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2020) के दिन लगने जा रहा है। भारतीय समय अनुसार, यह ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी को देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का हर राशि पर अच्छा या बुरा असर देखने को मिलता है।




साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2020) के दिन लगने जा रहा है, जिसे लगने में अब कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो पृथ्वी की वजह से चंद्र पर सूर्य की किरणें नहीं पहुंचती हैं। तब पृथ्वी की छाया पूरी तरह से चंद्रमा पर पड़ती है। इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

भारतीय समय अनुसार, यह ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी को देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे से भी ज्यादा रहने वाली है। इस ग्रहण को भारत के साथ-साथ यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका के देशों में भी देखा जा सकेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का हर राशि पर अच्छा या बुरा असर देखने को मिलता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में लगेगा। इस चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहने वाले हैं। जिसकी वजह से मिथुन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। यूं तो यह उपछाया चंद्रग्रहण है जिसका बहुत प्रभाव नहीं होता है क्योंकि इसमें चंद्रमा की काला छाया पृथ्वी पर नहीं पड़ती है।

आइए जानते हैं कि ज्योतिष के नजरिये से ये चंद्र ग्रहण कितना खास है और इस पहले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा—

चंद्र ग्रहण 2020 हर राशि पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव-

मेष राशि-
आपके लिए ये ग्रहण मिला जुला फल देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परन्तु रुपये के लेनदेन में सावधानी बरतें। पराक्रम में वृद्धि होगी। करियर में बदलाव हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। 

वृषभ राशि- 
समय विचित्र संयोग लेकर आ रहा है। कभी मुस्कुरा रहा है, कभी कसमसा रहा है। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। लेकिन संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। धन संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वाणी पर खास संयम बरतना होगा। 

मिथुन राशि- 
चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव मिथुन राशि पर ही देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा प्रभाव लेकर नहीं आया है। इस राशि के लोगों को अनावश्यक उलझने व शारीरिक कष्ट हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंधों में भी खटास उत्पन्न होगी। धन के मामलों में सावधानी रखें।

कर्क राशि- 
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बेहद प्रभावशाली रहने वाला है। ग्रहण की वजह से खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है या फिर अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस समय रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नया करने की सोच रहें हैं, तो यह समय सही है।

सिंह राशि-
चंद्र ग्रहण से सिंह राशि के जातकों को अप्रत्‍याशित लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे, साथ ही इस राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस समय जहां तक संभव हो, किसी भी तरह के विवाद की स्थिति से बचें और थोड़ा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि- 
कन्या राशि के जातकों के लिए इस ग्रहण का असर मिला जुला रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगीं। करियर में परेशानी आ सकती है। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि-
इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण कुछ अच्छा समय लेकर नहीं आ रहा है। ग्रहण की वजह से इस राशि के लोगों के काम बिगड़ सकते हैं। करियर में अचानक समस्या आ सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचना होगा। अपनी संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि- 
इस राशि के लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वृश्चिक राशि के जातक उधार देने से बचें क्योंकि यह चंद्र ग्रहण किसी दुर्घटना और धन हानि के योग बना रहा है। करियर में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

धनु राशि-
चंद्र ग्रहण का असर इस राशि के जातकों के रिश्‍तों पर पड़ने की सम्भावना है। धनु राशि वाले लोग किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें और अपनी जॉब को लेकर गंभीर रहें।

मकर राशि-
मकर राशि के जातकों पर इस ग्रहण का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। धन लाभ और करियर में सफलता के योग हैं और बड़ी समस्याओं का समाधान होने की संभावना है। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल होगा लेकिन आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशि- 
कुंभ राशि के लोगों पर इस ग्रहण का मिलाजुला असर पड़ेगा। करियर में बड़े परिवर्तन के योग हैं, यदि लंबे समय से किसी योजना पर लगे हैं तो उसमें सफलता मिलने का योग है। धन लाभ की स्थिति बन रही है। प्रेम संबंध भी ठीक रहेंगे।

मीन राशि-
इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण मिले जुले परिणाम बना रहा है। इस दौरान एक तरफ मीन राशि के लोगों लिए व्यापार में सफलता के योग बनते नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ उनका स्‍वास्‍थ्‍य खराब रहने की संभावना है। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। करियर में आकस्मिक समस्याएं आ सकती हैं और अनावश्यक अपयश मिल सकता है।  













Tags: 10 january 2020 chandra grahan timing in hindi, 10th january 2020 lunar eclipse, cancer lunar eclipse 2020, chandra grahan 2020 affected rashi, chandra grahan 2020 astrology, chandra grahan 2020 bharat mein kab lagega, chandra grahan 2020 duration, chandra grahan 2020 effects on rashi, chandra grahan 2020 for pregnant ladies, chandra grahan 2020 for which rashi, chandra grahan 2020 horoscope, chandra grahan 2020 kab se kab tak, chandra grahan 2020 me pregnant lady kya kare, chandra grahan 2020 mithun rashi, chandra grahan 2020 rashifal, chandra grahan 2020 start and end time, chandra grahan 2020 sutak time in india, chandra grahan 2020 which country, chandra grahan 2020 which rashi effect, first lunar eclipse of 2020, is lunar eclipse 2020 visible in india, lunar eclipse 2020 effects on zodiac signs, lunar eclipse 2020 for libra, lunar eclipse chandra grahan 2020, चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020









____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours