सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे आसान है। तुरंत करें ये 15 सरल उपाय। फिर देखिये कैसे होते है, भगवान शिव आप पर प्रसन्न और बरसाते है अपनी कृपा ही कृपा!!!!
हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव जितने रहस्यपूर्ण हैं,
उनकी वेश-भूषा व उनसे जुड़े तथ्य भी उतने ही विचित्र हैं। सभी देवताओं में भगवान शिव
एक ऐसे देवता है जो अपने भक्तों की पूजा पाठ से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है। देवों
के देव देवाधिदेव महादेव ही एक मात्र ऐसे भगवान हैं, जिनकी भक्ति हर कोई करता है। चाहे
वह इंसान हो, राक्षस हो, भूत-प्रेत हो अथवा देवता। भगवान महादेव बहुत ही भोले हैं,
अगर कोई भक्त पूर्ण श्रद्धा के साथ उन्हें केवल एक लोटा जल ही अर्पित करता है तब भी
वह शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। महादेव की इसी विशेषता की वजह से उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है।
प्रत्येक देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए, हिन्दू धर्म में कुछ
विशेष प्रावधान मौजूद हैं, जिस तरह से यह माना जाता है कि गणेश जी की पूजा में उनके
प्रिय मोदक का भोग अवश्य लगाना चाहिए, भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री प्रिय है, उसी तरह
से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कुछ छोटे और सरल उपाय हैं, जिन्हेँ बड़ी ही
आसानी से किया जा सकता है।
ये 15 सरल उपाय इस प्रकार हैं-
1. भगवान शिव
के मंदिर परिसर में महा मृत्युंजय मंत्र का नियमित जाप व्यक्ति को हर रोग व बीमारी
से मुक्ति प्रदान करता है और ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है|
2. भगवान शिव को बिल्व पत्र अत्यंत प्रिय है इसलिए शिवलिंग
का जल द्वारा अभिषेक करने के पश्चात् शिवलिंग पर बिल्वपत्र अवश्य अर्पित करने चाहिए|
3. एक ताम्बे
का पात्र अथवा कलश में कच्चे दूध में थोड़ी शक्कर मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करे। इस
उपाय को करने से माता सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति के ज्ञान में
वृद्धि होती है।
4. शिवरात्रि
पर धतूरा, भांग और आक चढ़ाना शिव की पूरी साधना करने के बराबर फलदायी होता हैं।
5. बिल्वपत्रों
पर चन्दन से ॐ नमः शिवाय लिखे तथा इसके
बाद उन पत्त्तों द्वारा माला बनाकर भगवान शिव को अर्पित करे। परन्तु इस समय ध्यान रखे
की पत्ते कही से भी कटे फ़टे नहीं होने चाहिए।
6. भक्त अष्ट
धातु, स्फटिक, पत्थर, पारे, सोने चांदी अथवा रत्नों के बने हुए शिवलिंग का पूजन करते
हैं। कहा जाता है कि सबसे श्रेष्ठ तो केवल पारे का शिवलिंग होता है जिसकी पूजा से जन्म
मरण से मुक्ति प्राप्त होती है एवं शिव की अमोघ कृपा बरसती है।
7. प्रत्येक
सोमवार के दिन सुबह रूद्र अभिषेक के द्वारा शिवलिंग पूजा भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय
है| शिवलिंग रूद्र अभिषेक में दूध, दही, घी, शहद व शक्कर आदि के मिश्रण से शिवलिंग
को स्नान कराया जाता है |
8. भगवान शिव
को प्रसन्न करने के लिए डमरू जरूर बजाएं और बम बम भोले का जाप करें।
9. संपूर्ण
भाव से चढ़ाया गया एक धतूरा, एक आंकड़ा, एक बेर, एक संतरा और एक गाजर से भी भगवान शिव
प्रसन्न हो जाते हैं।
10. भोलेनाथ
का महामंत्र ॐ नमः शिवाय का प्रति दिन
108 बार जाप करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं।
11. भगवान शिव
को अगर आप चावल के कुछ दाने भी भक्ति भाव से अर्पित करें तो वह प्रसन्न होकर वरदान
देते हैं।
12. भगवान भोलेनाथ
एक कलश शीतल जलधारा से भी प्रसन्न हो जाते हैं।
13. दूध, दही,
शकर, घी, शहद, तिल, जौ और गन्ने का रस भी श्रद्धानुसार अर्पित कर शिव से मनचाहा वरदान
पाया जा सकता है।
14. शिवलिंग
पर, बेला, कनेर, जूही, हरसिंगार, अलसी, धतूरे के फूलों से पूजन करने पर भगवान शंकर
प्रसन्न होते हैं।
15. यदि आपको
किसी सुनसान जगह पर भगवान शिव का मंदिर दिखता है तो वहां एक दीपक जलाकर अवश्य आये तथा
इसके पश्चात किसी मनोकामना की प्रार्थना करे आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।
एक बात हमेशा याद रखें भगवान पर अन्न को अर्पण करने के बाद उसे गरीबों
में अवश्य बांट देना चाहिए। इससे भगवान जल्दी खुश होते है। उपरोक्त सभी सरल उपाय भगवान शिव की पूजा में बहुत लाभकारी हैं, आप इन उपायों का उपयोग अवश्य
करें।
Tags: 15 सरल उपाय से भगवान शिव को प्रसन्न करने, bhagwaan shiv ko khush kaise karne ka tarika, bhagwaan shiv ko khush kaise karne karna chahiye, bhagwaan shiv ko prasann karne ke saral upay gharelu, bhagwaan shiv ko prasann karne ke saral upay hindi me, bhagwaan shiv ko prasann karne ke saral upay kare, करें 15 सरल उपाय से भगवान शिव को प्रसन्न facebook, भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के उपाय, भगवान शिव को तुरंत प्रसन्न करने के उपाय, भगवान शिव को प्रसन्न करने का उपाय बताएं, भगवान शिव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय (राशि अनुसार), भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय बताइए, भगवान शिव को प्रसन्न करने की विधि, शिव शंकर को प्रसन्न करने के उपाय, bhagwan shiv download wallpaper, kin upay se hote hai bhagwan shiv prasaan in hindi, lord shiva, महादेव, भोलेनाथ, पूजा, महाकाल, भगवान शिव के उपाय
____
99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
@sumegha bhaut acha likha hai aapne...aur upay bhi bahut hi asaan se btaye hai..zarur karte h
ReplyDeleteThank you.... Share this article with your loved ones.
Delete