Ramayan Chaupai: राम नवमी के दिन श्री रामचरितमानस का पाठ करने से प्रभु राम की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

राम नवमी पर जरूर करें रामचरितमानस की इन चौपाइयों का पाठ, श्रीराम की कृपा से पूरे होंगे हर काज

Ram Navami 2023: पृथ्वी पर धर्म की स्थापना और अधर्म का विनाश के लिए, राजा दशरथ के घर जन्म लेने वाले भगवान राम का जन्मोत्सव यानि राम नवमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल कौशल्या नंदन का जन्मोत्सव यानि राम नवमी  30 मार्च 2023 को है। खासतौर से प्रभु राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामनवमी की खास रौनक रहती है। यहां दूर-दूर से राम भक्त जुटते हैं और सरायू नदी में स्नान कर रघुनंदन की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। कहते हैं कि राम नवमी की पूजा से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

हिंदू धर्म में राम नवमी का अत्याधिक महत्व है। देशभर के समस्त मठ मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही पवित्र ग्रंथ रामायाण और रामचरितमानस का पाठ किया जाता है। रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में रोजाना रामायण पढ़ा या सुना जाता है वहां प्रभु राम की कृपा बनी रहती है। 

कहा जाता है कि रामनवमी में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों का जाप करने से मनुष्य की हर मनोकामना पूर्ण होती है। आज हम आपको इन्हीं चौपाइयों के बारे में बताने जा रहें है जिनका जाप करने से  घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। तो इस राम नवमी के पावन अवसर पर श्री रामचरितमानस के इन 8 चौपाइयों का पाठ जरूर करें। आइए जानते हैं इन चमत्कारी चौपाइयों के बारे में...


रामायण की इन 8 चौपाईयों का करें पाठ

1. मंगलमूल रामु सुत जासू। जो कछु कहिअ थोर सबु तासू।।

    रायँ सुभायँ मुकुरु कर लीन्हा। बदनु बिलोकि मुकुटु सम कीन्हा।।

 

2. भव भेषज रघुनाथ जसु,सुनहि जे नर अरू नारि।

    तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहि त्रिसिरारि।।

 

3. रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई। उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई।।

    मनिगन पुर नर नारि सुजाती। सुचि अमोल सुंदर सब भाँती।।

 

4. जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए।।

    भुवन चारिदस भूधर भारी। सुकृत मेघ बरषहि सुख बारी।।

 

5. हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रणाम।

     राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।।

 

6. जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी। कबि उर अजिर नचावहिं बानी॥

     मोरि सुधारिहि सो सब भाँती। जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥

 

7. श्रवन समीप भए सित केसा। मनहुं जरठपनु अस उपदेसा।।

     नृप जुबराजु राम कहुँ देहू। जीवन जनम लाहु किन लेहू।।


8.  एक समय सब सहित समाजा। राजसभां रघुराजु बिराजा।।

     सकल सुकृत मूरति नरनाहू। राम सुजसु सुनि अतिहि उछाहू।।

दोस्तों ये है रामचरितमानस की वो विशेष लाभकारी चौपाइयां जिनका पाठ राम नवमी के दिन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। राम नवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। भगवान श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहें। उम्मीद है कि आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)



Tags: chaitra ram navami 2023, Ram Navami, Ram Navami 2023, Ram Navami Celebration, Navratri Navami 2023, Chaitra Navratri, Lord rama, Ramayan, Ramcharitmanas, Navratri, Astrology, Astrology Significance, Astrology Upay, Astro tips, Ayodhya News, Hindu, रामचरितमानस, राम नवमी, नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि, भगवान राम, रामायण



____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours