Dhanteras Diwali पर ऐसे सजाएं घर, टिक जाएं सभी की नजरें। इस बार घर सजाये इन नए टिप्स से और त्यौहार पर दे घर को नया लुक

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

हम सबका फेवरिट त्योहार दिवाली बहुत करीब है। दिवाली का उत्सव मुख्य रूप से पांच दिनों तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 5 दिन के दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है और ये भाई दूज के दिन से समाप्त होता है। इन पांच दिनों में धनतेरस सबसे पहले आता है इसलिए इसका विशेष महत्व है।

वैसे त्यौहार चाहें कोई भी हो घर की सजावट लोग सभी त्यौहारों पर करते है लेकिन अगर दिवाली की सजावट हम धनतेरस से करें तो यह बहुत शुभ माना जाता है और घर की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं। इस त्योहार का सबसे मुख्य काम घर की सजावट होती है। घर के प्रवेश द्वार को घर का फोकस पॉइंट कहा जाता है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से प्रवेश करती हैं इसलिए दरवाजे पर होने वाली सजावट मुख्य रूप से की जाती है।

अगर आप घर के मेन गेट को सजाने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं तो यहां कुछ आइडियाज दिए गए हैं। आप इस दिवाली कुछ नया ट्राई करें और अपने घर को दें एक क्लासी, फ्रेश और अनोखा लुक।


मुख्य द्वार पर बंधनवार लगाएं

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

मान्यता है कि दिवाली के दिन मां धरती पर भ्रमण करती हैं और भक्तों के घर वास करने आती है। ऐसे में मां के स्वागत के लिए मुख्य दरवाजे पर तोरण लगाई जाती है।धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार की अच्छी तरह से सफाई करें और ताजे फूलों तथा पत्तों का बंधनवार लगाएं। यदि आप बंधनवार के लिए आम और अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करेंगी तो ये आपके लिए मुख्य रूप से फलदायी होगा। ऐसा माना जाता है कि आम के पत्ते माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होते हैं और मुख्य द्वार में इसके प्रयोग से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न


फूलों से करें मेन गेट की सजावट

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

घर के मेन गेट को एक शानदार फेस्टिव लुक देने के लिए आप फूलों से इसकी सजावट कर सकते हैं और यह पारंपरिक डेकोरेशन से थोड़ा अलग हो जाता है। आप चाहें तो आर्टिफिशल फूलों से भी डेकोरेशन करके एक खूबसूरत लुक दे सकते हैं।


प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक बनाएं

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह लगाना भी बहुत शुभ होता है। हिंदू धर्म में इस चिन्ह को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यदि आप घर की समृद्धि चाहती हैं तो धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न अवश्य बनाएं। माना जाता है कि मां लक्ष्मी इनको देखकर बहुत खुश होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। आप अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों और अपने सामर्थ्य के अनुसार, चांदी, पीतल, प्लास्टिक या कागज के स्वास्तिक चिन्ह लगा सकते हैं। अगर आप इनमें से कुछ नहीं खरीद सकते हैं, तो आप रोली से इन चिन्हों को खुद भी बना सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।


घर के मेन गेट पर बनाएं रंगोली

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

रंगोली का महत्व सिर्फ सजावट के रूप में ही नहीं है। बल्कि मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर आपको रंगोली भी जरूर बनानी चाहिए। माना जाता है कि रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आप ये रंगोली तरह-तरह के रंगों या चावल के आटे में हल्दी डालकर भी बना सकते हैं। अगर आप रंगोली बनाने में असमर्थ हैं तो परेशान हों क्योंकि बाजार में अब रंगोली डिजाइन (Rangoli design) भी बने-बनाये मिलते हैं।आप इनका इस्तेमाल भी अपने घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए  कर सकते हैं।


मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

धनतेरस को मुख्य रूप से लक्ष्मी के आगमन का दिन माना जाता है। इसलिए ये चिह्न आपके घर के लिए शुभ माने जाते हैं। घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह आपको जरूर सजाने चाहिए। बाजार में देवी लक्ष्मी के पैर के ये चिन्ह आसानी के साथ मिल जाते हैं। ये आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार प्लास्टिक, पीतल या कागज किसी भी तरह के खरीद सकते हैं। मां के इन चरण चिन्हों को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनको थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बाहर से अंदर की तरफ इस तरह से लगाएं, जैसे मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करते समय अंदर की ओर बढ़ रही हों। ये देखकर मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और उनके आपके घर आने के अवसर ज्यादा बनते हैं।


हुला हूप विंड चैन

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

आप मेन गेट को सजाने के लिए विंड चैन का इस्तेमाल कर सकते हैं। विंड चैन पर आप फेयरी लाइट लगा सकते हैं। हुला हूप विंड चैन पर आप आसानी से लाइट लगा पाएंगे।


सजायें घर फेयरी लाइट से

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

त्योहारों के इस सीजन में फेयरी लाइट काफी ज्यादा चर्चा में है। इसे आप अलग-अलग तरीके से सजाकर घर को एक यूनीक लुक दे सकते हैं। आप चाहें तो  मेन गेट के दोनों साइड पर ट्रांसपैरंट लाइट जार रख सकते हैं। फेयरी लाइट को फैंसी बर्ड केजेस में भी रैप करके घर की भीतरी छतों पर लटका सकते हैं। कलरफुल फेयरी लाइट लें। आप इसे खिड़किओं के पास या टेबल के पास भी रख सकते हैं। यह काफी अच्छा लुक देगा।


फ्लावर और लाइट्स कॉम्बो की सजावट

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

दरवाजे और खिड़कियां किसी भी घर का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। घर की खिड़कियों और दरवाजों को लाइट और फूलों  से एकसाथ सजाने से घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।अलग-अलग रंगों की फेयरी लाइट्स से खिड़कियों और दरवाजों की सजावट कर दी जाए तो बात ही अलग हो जाती है। इससे आपका घर और भी खूबसूरत दिखेगा।


मिट्टी के उर्ली बाउल की सजावट

दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट होगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न

आप मिट्टी के उर्ली को सजाकर मेन गेट पर रख सकते हैं।  उर्ली में पानी भरकर इसमें गुलाब की पंखुड़ियां या अन्य रंगों के फूल डालें। अब इसमें अरोमा कैंडल्स रखें। ये घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ घर को महकाने का काम भी करेगा। आप चाहे तो कांच के बाउल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दोस्तों, दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।





Tags: diwali decoration at home, Decoration, Diwali 2023, diwali decoration ideas, diwali decoration items, दिवाली decoration, दिवाली डेकोरेशन, दिवाली डेकोरेशन आइटम्स,दिवाली धनतेरस, दिवाली धनतेरस decoration and design,  दिवाली धनतेरस decoration at home, दिवाली धनतेरस decoration background, दिवाली धनतेरस decoration bataiye, दिवाली धनतेरस decoration design, दिवाली धनतेरस decoration for home, दिवाली धनतेरस decoration home, दिवाली धनतेरस decoration house, दिवाली धनतेरस decoration ideas, दिवाली धनतेरस decoration images, दिवाली धनतेरस decoration in hindi, दिवाली धनतेरस decoration photos, दिवाली धनतेरस decoration pictures, दिवाली धनतेरस decoration plan, दिवाली धनतेरस decoration rangoli, दिवाली धनतेरस decoration with flowers, दिवाली धनतेरस से करे घर की सजावट करना, diwali upaye, Diwali Celebration, Diwali Festival






____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours