बन रहा दुर्लभ संयोग इस साल, क्योंकि चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र क़े साथ होगा, जिस के परिणामस्वरूप इस साल विशेष संयोग बन रहा है। सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth 2018) महत्वपूर्ण है, जो इस वर्ष 27 अक्टूबर 2018 को पड़ रहा है।

करवा चौथ 2018- बन रहा है राजयोग, जानिए चंद्रोदय समय और पूजा का शुभ मुहूर्त






महिलाओं को करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत का पूरे साल इंतजार रहता है। सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। शायद इसीलिए सती सावित्री ने इस बात की गंभीरता को समझा और अपने तप के बल पर पति सत्यवान को यमराज से मुक्त कराया। यमराज से उन्होंने अपने पति की लंबी आयु का वरदान हासिल किया था। यह व्रत आमतौर पर विवाहित महिलाएं ही करती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। चांद निकलने के बाद करवा चौथ की पूजा की जाती है। है। वहीं इस साल करवा चौथ अपने आप में खास है क्योंकि इस बार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र का होगा जिससे महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिलेगा।


करवा चौथ (Karwa Chauth) पर इस बार राजयोग बन रहा है। सौभाग्य के इस व्रत में इस साल दो बड़े ही शुभ संयोग बने हैं। इस साल सभी प्रकार की सिद्धियों को देना वाला सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग भी बन रहे हैं। इन शुभ योगों के कारण व्रत और पूजा के लिए दिन और खास हो जाएगा। इन दोनों योगों के अलावा शुभ संयोग यह भी है कि इस दिन चंद्रमा शुक्र की राशि वृष में होंगे और चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि होगी। इन शुभ योगों में की गई पूजा और व्रत का फल ज्यादा मिलता है। करवा चौथ का व्रत तृतीया के साथ चतुर्थी उदय हो, उस दिन करना शुभ है। तृतीया तिथि ‘जया तिथि’ है। इससे पति को अपने कार्यों में सर्वत्र विजय प्राप्त होती है। ग्रह नक्षत्रों का यह शुभ संयोग इस बात का सूचक है कि इस साल करवा चौथ का व्रत सुहागनों के लिए बहुत ही शुभ फलदायक है। जिनके दांपत्यजीवन में किसी कारण से परेशानी चल रही है उन्हें इस व्रत से प्रेम और दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी।


इस वर्ष 2018 में करवा चौथ (Karwa Chauth) के समय शुक्र अस्त रहेगा क्योँकि इस दौरान शुभ काम नहीं किए जाते हैं, इसलिए महिलाएं करवा चौथ व्रत का उद्यापन नहीं कर पाएंगी।







करवा चौथ 2018 पूजन का शुभ मुहूर्त:

इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth) की पूजा का शुभ समय शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।


करवा चौथ चंद्रोदय समय:

सायं 7 बजकर 55 मिनट

















Tags: karva chauth 2018 according to hindu calendar, karva chauth 2018 date in india in hindi, karva chauth 2018 katha, karva chauth 2018 moon time, karva chauth 2018 rituals, karva chauth festival 2018, karva chauth ka vrat 2018, karva chauth udyapan 2018,karwa chauth 2018 according to panchang,  karwa chauth 2018 muhurat, karwa chauth 2018 pooja time, karwa chauth 2018 pooja vidhi, karwa chauth 2018 procedure, karwa chauth 2018 puja samagri in hindi, when will karwa chauth in 2018, करवा चौथ 2018 date, करवा चौथ 2018 katha, करवा चौथ 2018 कब है, करवा चौथ 2018 करवा चौथ 2018- पूजा का शुभ मुहूर्त, करवा चौथ 2018 की तारीख, करवा चौथ 2018 में कितने तारीख को है, करवा चौथ 2018- पूजा का शुभ मुहूर्त today



























____
99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

2 comments so far,Add yours

  1. अच्छी जानकारी 👌👍

    ReplyDelete