August 2025
Raksha Bandhan 2025: आनेवाला है रक्षाबंधन का त्योहार, भूलकर भी भाई गिफ्ट में न दें बहनों को ये उपहार

जाने किन चीजों को रक्षाबंधन 2025 पर गिफ्ट करने से बचना चाहिए


मुख्य बिंदु

सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है रक्षाबंधन का पर्व।

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्योहार।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन उपहारों से परहेज करना ही बेहतर है।


Raksha Bandhan 2025 Gift Tips: सावन की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षा बंधन का त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुरक्षा का वचन और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र या राखी बांध कर अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं और भाई अपनी बहिन को उनकी रक्षा का वचन देते के साथ प्यार भरा उपहार भी देते है।

त्यौहार पर या किसी खास दिन पर गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करना बहुत ही शानदार तरीका होता। वैसे तो बहन को गिफ्ट देने की परंपरा पुरानी है, फिर चाहे पैसे हो या उसके इस्तेमाल किए जाने वाले सामान। लेकिन बदलते समय के साथ ना सिर्फ राखी मनाने के तरीके में बदलाव आया बल्कि गिफ्ट ऑप्शन भी बदल गए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रक्षा बंधन पर भाई अपनी बहन को क्या गिफ्ट देता है, उसका गहरा प्रभाव उनके रिश्ते पर पड़ता है। इसलिए शास्त्रों में कई चीजों को गिफ्ट में देना अशुभ माना गया है जो कि उनके रिश्ते में नेगेटीव एनर्जी, विवाद या दुर्भाग्य ला सकते हैं। आज के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गई उन 7 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रक्षा बंधन पर भाई को अपनी बहन को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में--


रक्षाबंधन पर भूलकर भी बहन को ना गिफ्ट करें ये 7 चीजें


परफ्यूम

Raksha Bandhan 2025: आनेवाला है रक्षाबंधन का त्योहार, भूलकर भी भाई गिफ्ट में न दें बहनों को ये उपहार

रक्षाबंधन 2025 गिफ्ट


भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही प्यारा और अनमोल होता है। इसमें चाहे कितने भी झगड़े हो जाएं लेकिन एक महक हमेशा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार त्यौहार के मौके पर अपनी बहन को परफ्यूम गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा गया कि कुछ सुगंधों में नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य या उसके औरा यानी आभामंडल को भी प्रभावित कर सकती है।


नुकीली या धारदार चीजें

Raksha Bandhan 2025: आनेवाला है रक्षाबंधन का त्योहार, भूलकर भी भाई गिफ्ट में न दें बहनों को ये उपहार

Raksha Bandhan 2025


वास्तु शास्त्र के अनुसार नुकीली या धारदार चीजें जैसे कि चाकू, कैंची, नेल कटर आदि चीजों को उपहार में देने से रिश्तों में कटुता और विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इसलिए रक्षा बंधन के पावन दिन भाइयों को अपनी बहनों को नुकीली चीजें देने से बचना चाहिए।


घड़ी

Raksha Bandhan 2025: आनेवाला है रक्षाबंधन का त्योहार, भूलकर भी भाई गिफ्ट में न दें बहनों को ये उपहार

जानते हैं कि आपको किन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए


आमतौर पर लोग गिफ्ट में घड़ी देते हैं, जो कि शास्त्रों के अनुसार शुभ नहीं है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घड़ी का संबंध कर्मफल और न्याय के देवता शनि से है। यदि आप किसी को गिफ्ट में घड़ी देते हैं तो इससे उनके काम में रुकावटें सकती हैं। खासकर राखी पर भाइयों को अपनी बहनों को घड़ी नहीं देनी चाहिए।


कांच का सामान

Raksha Bandhan 2025

रक्षाबंधन 2025


वास्तु शास्त्र के अनुसार तोहफे में कांच की चीजें देना अशुभ माना जाता है। क्योंकि कांच नाजुक होता है और जरा सी चटक से ही टूट जाता है। माना जाता है कि इसे गिफ्ट करने से रिश्ते में भी दरार और नकारात्मकता सकती है। इसलिए अपनी बहन से रिश्ते की डोर को मजबूत बनाने के लिए राखी के दिन कांच की चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।


काले वस्त्र

Raksha Bandhan 2025: आनेवाला है रक्षाबंधन का त्योहार, भूलकर भी भाई गिफ्ट में न दें बहनों को ये उपहार

जाने किन चीजों को रक्षाबंधन 2025 पर गिफ्ट करने से बचना चाहिए

काले रंग को दुख, उदासी और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि किसी भी शुभ अवसर पर काले रंग के कपड़े ना तो पहने जाते हैं और ना ही उपहार में दिए जाते हैं। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहन को इस रंग की वस्तुएं जैसे कपड़े, बैग या एक्सेसरीज़ उपहार में दें, क्योंकि यह दुर्भाग्य और नकारात्मकता को आमंत्रित कर सकता है।


चमड़े की चीजें

Raksha Bandhan 2025 gift ideas

रक्षाबंधन 2025


धार्मिक मान्यता के अनुसार, रक्षा बंधन के पावन दिन भाइयों को कभी भी अपनी बहनों को चमड़े की चीजें जैसे पर्स या जूते-चप्पल गिफ्ट के रूप में नहीं देनी चाहिए। दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि चमड़े का संबंध शनि ग्रह से होता है। यदि आप चमड़े से बनी कोई भी चीज अपनी बहन को देते हैं, तो इससे आप दोनों का शनि खराब हो सकता है, जिसके कारण आप दोनों के जीवन में परेशानियां आएंगी। साथ ही रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।


मोती

Raksha Bandhan 2025: आनेवाला है रक्षाबंधन का त्योहार, भूलकर भी भाई गिफ्ट में न दें बहनों को ये उपहार

Raksha Bandhan 2025


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोती दुःख और आंसुओं का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस पावन दिन भाइयों को अपनी बहन को मोती या मोती से बनी कुछ भी चीज जैसे कि गहनें  गिफ्ट के रूप में नहीं देनी चाहिए। इससे भाई-बहन दोनों के जीवन में दुख और परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

अगर आप भी बहन के लिए रक्षाबंधन पर गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो इन 7 चीजों को बिल्कुल भी ना दें। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें जिससे और लोग भी इस जानकारी का लाभ ले सकें बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)






Tags: Raksha Bandhan, Vastu Shastra, Raksha Bandhan Gift, Rakhi, Raksha Bandhan 2025, Rakhi 2025, Rakhi Gift, Astrology, RakshaBandhan, Raksha Bandhan Gift Idea, Religion, Raksha Bandhan 2025 Gift Idea, Auspicious Gifts, Inauspicious Gifts, Rakhi Gift Tips, Rakshabandhan 2025, रक्षा बंधन, वास्तु शास्त्र, रक्षा बंधन उपहार, राखी, रक्षा बंधन 2025, राखी 2025, राखी उपहार, ज्योतिष, रक्षा बंधन उपहार, धर्म, रक्षा बंधन 2025 उपहार विचार, शुभ उपहार, अशुभ उपहार, राखी उपहार, रक्षाबंधन 2025










99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."