![]() |
Som Pradosh Vrat 2025 Puja Niyam |
मुख्य बिंदु
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है।
इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा होती है।
इस बार यह व्रत 23
जून
को रखा जाएगा।
शिव पूजा करते समय इन विशेष बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
Pradosh Vrat 2025
Niyam: हिंदू
धर्म में प्रदोष व्रत मनुष्य के लिए बहुत कल्याणकारी माना जाता है। सोमवार के दिन पड़ने
वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह व्रत महीने में 2 बार, शुक्ल पक्ष और कृष्ण
पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस वर्ष जुलाई महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 23 जून 2025 को रखा जायेगा।
प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में काफी महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जो भी व्यक्ति भगवान शिव और माता पार्वती या सम्पूर्ण शिव परिवार की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते है और व्रत रखते है, उन पर भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसलिए संतान प्राप्ति की इच्छा के लिए भी यह व्रत रखा जाता है।
![]() |
Som Pradosh Vrat 2025 |
प्रदोष व्रत वाले दिन भगवान शिव की पूजा में कुछ खास नियमों का पालन करना बहुत आवशयक होता है। इसके अलावा कुछ कार्यों को करने की मनाही भी होती है। आइये जानते है हमारे आज के इस विशेष आर्टिकल में, कि किन बातों का भगवान शिव की पूजा करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए।
प्रदोष
व्रत के दिन ना करें ये काम
1. भगवान विष्णु को तुलसी दल अत्यंत प्रिय होते हैं, लेकिन
भगवान शिव को भूलकर भी तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी का अपना एक विशेष
महत्व है। सभी प्रकार के शुभ कार्यों और पूजा में तुलसी का उपयोग किया जाता है। लेकिन
भगवान शिव की पूजा में तुलसी की जगह बेलपत्र जरूर चढ़ाया जाता है।
2. भगवान भोलेनाथ को कुमकुम नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि कुमकुम
सौभाग्य का प्रतीक है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं। इसलिए भगवान शिव को कुमकुम नहीं चढ़ाना
चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर कभी भी हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से
पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।
3. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव को नारियल
चढ़ाया जाता है। लेकिन भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर नारियल पानी से अभिषेक
नहीं करना चाहिए। क्योंकि नारियल देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है जिनका संबंध
भगवान विष्णु से है। इसलिए भूलकर भी शिवलिंग पर नारियल का पानी अर्पित नहीं करना चाहिए।
4. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव की पूजा करते समय
भूलकर भी केतकी का फूल अर्पित न करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्ति नहीं
होती है।
5. शिव पूजा में भगवान शिव को टूटे हुए और अक्षत नहीं चढ़ाने चाहिए। टूटा हुआ चावल अधूरा और अशुद्ध होता है इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं चढ़ाया जाता है। इसलिए पूजा में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं अक्षुण्ण होनी चाहिए।
![]() |
Som Pradosh Vrat 2025 Puja Niyam |
6. भगवान शिव की पूजा अर्चना करते समय कभी भी शिवलिंग की पूर्ण
परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। जलधारी तक आकर ही परिक्रमा पूर्ण मानी जाती है इसलिए शिवलिंग
की जलधारी को पार नहीं करना चाहिए। साथ ही प्रदोष व्रत वाले दिन महिलाओं को शिवलिंग
को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है की ऐसा करने से माता पार्वती नाराज होती
हैं।
7. प्रदोष व्रत वाले दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन का
सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता है। साथ ही भगवान शिव नाराज
हो जाते हैं। इसलिए इस दिन सिर्फ सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
8. प्रदोष व्रत वाले दिन किसी भी तरह के झगड़े या किसी को भी
अपशब्द बोलने से या अपमान करने से बचना चाहिए।
9. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,
प्रदोष व्रत वाले दिन जो व्रतधारी हैं उन्हें अन्न, चावल, और नमक का सेवन नहीं करना
चाहिए।
10. भगवान शिव की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा आराधना करनी चाहिए। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखे कि इस दिन काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दिन काले रंग का कपड़ा पहनना वर्जित है।
![]() |
Lord Shiva Puja |
11. शिव पूजा में शंख का प्रयोग वर्जित माना गया है। दरअसल
इसके पीछे एक पौराणिक कहानी है। भगवान शिव ने शंखचूड़ नामक राक्षस का वध किया था, जो
भगवान विष्णु का भक्त था। शंख को उसी राक्षस का प्रतीक माना जाता है इसलिए भगवान शिव
की पूजा में शंख का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
दोस्तों यदि आप भी प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा- अर्चना कर रहे हैं, तो उपरोक्त बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें। इस उम्मीद के साथ कि आपको हमारी यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी, हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook
Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Pradosh Vrat 2025, pradosh vrat, pradosham, pradosh vrat kab hai 2025, pradosh vrat benefits, pradosh vrat benefits in hindi, blogs hindi, pradosh, pradosh vrat importance, pradosh 2025 in may, pradosh vrat significance, Lord Shiva, Lord Shiva puja, Lord Shiva puja niyam, Lord Shiva puja rules, Faith, पूजा-पाठ, भगवान शिव, प्रदोष व्रत 2025, सोम प्रदोष व्रत 2025, प्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत