September 2025
Bhadrapada Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, शुभ फल पाने के लिए करें राशि अनुसार इन चीजों का दान

Bhadrapada Purnima 2025: राशि अनुसार दान के लाभ



Bhadrapada Purnima 2025 Daan: हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ एवं महत्वपूर्ण माना गया है, लेकिन यही तिथि तब अशुभ बन जाती है जब चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है और  इस दिन ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, रविवार, 7 सितंबर को लगने जा रहा है जोकि भारत में भी नजर आएगा। वैसे तो पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की उपासना का विधान है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान-ध्यान के बाद लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-आराधना और दान-दक्षिणा करने से साधक के जीवन में सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से पितृ पक्ष आरंभ हो रहे हैं और इसी दिन आखिरी चंद्र ग्रहण भी है। भाद्रपद पूर्णिमा पर पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में ग्रहण के बाद कुछ चीजों का राशि अनुसार दान करना अधिक फलदायी माना जाता है, क्योंकि हर राशि का संबंध ग्रह से होता है। आइये जानते है अपनी राशि के अनुसार लाभ पाने के लिए आपको किन चीजों का दान करना चाहिए। तो चलिए जानते है इसके बारे में--


राशि अनुसार करें दान (Chandra Grahan Daan)

मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा पर लाल रंग के फल, गेहूं, लाल मसूर की दाल, गुड़ या लाल वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त होगी। इससे आपके अटके काम पुरे होंगे और नकारात्मकता दूर होकर आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लोग भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चावल, आटा और नमक का दान करें।इससे शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन हरी साबुत मूंग, हरी सब्जियों या  हरे रंग के वस्त्र दान करें। इससे बुध ग्रह शांत होता है और आपको करियर और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

कर्क (Cancer): कर्क राशि के लोगों को इस दिन चावल, शक्कर, दूध या दही और नारियल का दान अपनी क्षमतानुसार करें। इससे चंद्रमा मजबूत होता है। ऐसा करने से मन को सुकून के साथ परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह (Leo): सिंह राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लाल रंग के फूल, सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करें।इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे।ऐसा करने से रिश्तों में मिठास और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती हैं।

कन्या (Virgo): पूर्णिमा के दिन इस राशि वालों को अपनी क्षमतानुसार लोगों के मध्य हरी मूंग या हरी सब्जियों का वितरण करें। इससे बुध ग्रह का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा करने से रिश्तों में सुधार होता है और जीवन में खुशहाली आती है।

Bhadrapada Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, शुभ फल पाने के लिए करें राशि अनुसार इन चीजों का दान

चंद्र ग्रहण 2025: राशि अनुसार दान


तुला (Libra):  तुला राशि के जातक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों के मध्य सफेद रंग के वस्त्र, दूध, चावल और घी का दान करें। ऐसा करने से भगवान लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होंगे और आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी।

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के लोगों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े, लाल फल, धन और लाल रंग की चीजों का दान करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह का प्रभाव शुभ होता है। साथ ही भाग्योदय का भी योग बनता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होकर आपके प्रभाव में मजबूती लाती है।

धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातक भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मकई और बेसन के लड्डू का दान करें। इससे गुरु ग्रह की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।

मकर (Capricorn): इस राशि वालों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन काले तिल, साबुत उड़द और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है।

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के जातक चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए और भाद्रपद पूर्णिमा के दिन काले तिल, नीले रंग के कपड़े और तेल का दान करें।इससे शनि दोष कम होता है। साथ ही साथ ही मां लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होकर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मीन (Pisces): मीन राशि के लोगों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चने की दाल, हल्दी, बेसन और लड्डू का दान करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह का शुभ फल प्राप्त कर अटके काम पूरे होते हैं। साथ ही ब्राह्मणों को भोजन खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान जरूर करें। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी आज की यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।



FAQs (Frequently Asked Questions)

Q.भाद्रपद पूर्णिमा साल 2025 में कब है?

A. भाद्रपद पूर्णिमा इस साल 7 सितंबर, दिन रविवार को पड़ रही है।


Q. भाद्रपद पूर्णिमा के दिन क्या दान करें?

A. भाद्रपद पूर्णिमा के दिन अनाज, धन और वस्त्र का दान करें।


Q. भाद्रपद पूर्णिमा पर दान करने से क्या होता है?

A.  भाद्रपद पूर्णिमा पर दान करने से चंद्र दोष दूर होता है और पितृ की कृपा मिलती है।


Q. साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण कब है ?

A. साल 2025, 7 सितंबर, भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण है।


Q. राशि अनुसार दान करने से क्या होता है?

A. राशि अनुसार दान करने से कुंडली में ग्रह अनुकूल होते हैं।


Q. क्या, भाद्रपद पूर्णिमा पर गरीबों को भोजन करा सकते हैं.

A. हां, भाद्रपद पूर्णिमा गरीबों को भोजन करना बहुत पुण्यदायी कार्य है।




(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)







Tags: Bhadrapada Purnima, lunar eclipse, Bade Purnima, Daan, lunar eclipse 2025,Chandra Grahan 2025, Bhadrapada Purnima 2025, astrology, predictions, national, chandra grahan, zodiac sign, भाद्रपद पूर्णिमा, चंद्रग्रहण, चंद्रग्रहण 2025, भाद्रपद पूर्णिमा 2025, दान, राशि अनुसार दान, राशिफल











99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."