गर्मियों में सत्तू का सेवन शीतलता प्रदान करता है क्योंकि यह ठंडा पदार्थ होता है। यह गर्मी में तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ मोटापे, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। आइए जानते है सत्तू खाने के 8 बेहतरीन फायदे….


जानिए सत्तू खाने के 8 बेहतरीन फायदे



सत्तू सेहत के लिए वरदान है। गर्मियों में इसका सेवन शीतलता प्रदान करता है। गर्मी में खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ग्रीष्मकाल शुरू होते ही भारत में अधिकांश लोग सत्तू का प्रयोग करते हैं, क्योंकि यह ठंडा पेय पदार्थ है। गर्मी के मौसम में ज्यादा प्यास लगने और खुद को शीतल रखने के लिए आप कई तरह की कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, शरबत आदि पीते हैं। इन पेय पदार्थो से कुछ देर के लिए तो गला ठंडा हो जाता है, लेकिन थोड़ी देर बाद इसका असर खत्म हो जाता है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन हमारी सेहत पर भी बुरा असर डालता है। ऐसे में सत्तू का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।



यदि हम आपसे पूछें कि क्या आपने सत्‍तू खाया है तो शायद आपको मालूम भी नहीं होगा कि यह होता क्‍या है? क्‍योंकि बर्गर, पिज्‍जा वाले युग में सत्‍तू की कल्‍पना करना भी व्यर्थ  लगता है। लेकिन हम यहाँ आपको यह बताना चाहेंगे कि सत्‍तू एक ऐसा आहार है जो गर्मी में तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। वैसे तो सत्तू को इंडियन फास्ट फूड भी कहते हैं क्यूंकि अन्य फास्ट फूड की तुलना में यह आसानी से पच जाता है। साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। तो इस गर्मी के मौसम में आप इस जल्दी और आसानी से बनने वाले भारतीय आहार का मजा लेकर अपनी सेहत भी संवार सकते हैं।



लेकिन क्‍या आप सत्तू खाने के फायदे जानते हैं? यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो प्राचीन समय से ही हमारे आहार का प्रमुख हिस्‍सा रहा है। साथ ही यह सस्ता, सात्विक व आसानी से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है। सत्तू को इतना ज्यादा पसंद किए जाने का कारण केवल इसका स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत से जुड़े कई अनमोल फायदे भी हैं। सत्तू में भरपूर मात्रा में आयरन, मैगनीज़, मैग्नीशियम, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और सोडियम होता है। यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ मोटापे, मधुमेह और अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। तो आइए जाने कि क्या हैं सत्तू खाने के 8 बेहतरीन फायदे….


1. गर्मी में लू लगने और डिहाइड्रेशन का काफी डर रहता है। इससे बचने के लिए सत्तू का इस्तेमाल सबसे बेहतरीन उपाय होगा, क्योंकि यह शरीर में ठंडक पैदा करता है। इसका एक गिलास ठंडा-ठंडा पेय आपके पाचन को ठीक रखता है और पेट को भीतर तक ठंडक पहुंचाता है।


जानिए सत्तू खाने के 8 बेहतरीन फायदे


2. जौ और चने से बनाया गया सत्तू मधुमेह में लाभकारी है। मधुमेह की समस्‍या कई बीमारियों का कारण बन सकती है। सत्तू का सेवन सेहतमंद बनाने के साथ ही शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को भी कंट्रोल में रखता है। सत्तू में कम ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है। इसके अलावा सत्तू में ठंडक देने वाले तत्व और एंटी-डायबिटिक गुण भी होते हैं। इसलिए सत्तू का नियमित उपभोग मधुमेह रोगी के लिए फायदेमंद हो सकता है।



3. ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन काफी लाभदायक होता है। सत्तू विशेष रूप से उच्‍च रक्‍तचाप रोगी के लिए फायदेमंद माना जाता है। सत्तू में सोडियम की कम मात्रा और अन्‍य पोषक तत्‍वों की उच्‍च मात्रा रक्‍तचाप को विनियमित करने में मदद करती है। यह बढिया स्‍वाद के साथ- साथ पोषक तत्‍वों से भी समृद्ध है। इसलिए स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्राप्‍त करने के लिए यह एक अच्‍छा विकल्प हो सकता है।



4. जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनके लिए सत्तू एक रामबाण उपाय है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को जरूरी न्यूट्रीशन पहुंचाते हैं। इसके सेवन से पेट भरा-भरा रहेगा और ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी। जिससे बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिलेगी।



5. सत्तू खाने से लीवर मजबूत होता है और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। क्योंकि सत्तू प्रोटीन का एक बढ़िया स्त्रोत है साथ ही यह आसानी से पच जाता है। इसलिये इसको प्रतिदिन खाने से पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है और लीवर की समस्या भी हल होती है।


जानिए सत्तू खाने के 8 बेहतरीन फायदे


6. एनीमिया की समस्या को दूर करने में सत्‍तू का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया की समस्या को रोजाना सत्तू में पानी मिलाकर पीकर दूर किया जा सकता है। एनीमिया की सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं में पाई जाती है, खासतौर से गर्भावस्‍था के बाद। इसलिए महिलाओं को सत्‍तू का सेवन जरूर करना चाहिए।



7. गर्मीयों के मौसम में थकान और कमजोरी का प्रमुख कारण ऊर्जा की कमी है। आप शरीर में ऊर्जा की कमी को सत्तू के द्वारा दूर कर सकते हैं। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह एक एनर्जिक पेय के रूप में काम करता है। यह कमजोरी को दूर कर के शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसमें कई तरी के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो पोषण देते हैं।



8. यदि आपको बार-बार भूख लगती है या फिर आप लंबे समय तक खाली पेट नहीं रह सकते, तो सत्तू आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसे खाने या फिर इसका शर्बतपीने के बाद लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है।



विशेषज्ञों के अनुसार, सत्तू औषधि नहीं बल्कि एक सुपाच्य, हल्का, पौष्टिक और शीतल आहार है, तथा इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। इसीलिए इसका सेवन ग्रीष्म काल में अवश्य करें। जिससे आप गर्मियों में कई रोगों से मुक्त और स्वस्थ रहें।


























Tags: benefits of सत्तू, quick sattu drink recipe, quick sattu paratha, quick sattu recipe, sattu benefits in hindi, sattu drink for weight loss, sattu energy drink, sattu good for health, sattu health benefits, sattu khane ke fayde, sattu khane ke fayde bataye, sattu litti chokha, चना सत्तू पीने के फायदे, चने का सत्तू खाने के फायदे, जानिए सत्तू खाने के 8 बेहतरीन फायदे facebook, जानिए सत्तू खाने के 8 बेहतरीन फायदे in hindi, जौ का सत्तू खाने के फायदे, सत्तू खाने के फायदे और नुकसान, सत्तू खाने के फायदे बताइए, सत्तू खाने के लाभ














____ 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours